लाइव न्यूज़ :

वेदप्रताप वैदिक का ब्लॉग: संघ करे सामाजिक क्रांति

By वेद प्रताप वैदिक | Updated: March 11, 2019 11:58 IST

यह ठीक है कि शिक्षा और सेवा के क्षेत्न में संघ सराहनीय काम कर रहा है लेकिन सामाजिक बुराइयों के खिलाफ यदि वह कटिबद्ध नहीं होगा तो उसके ये सेवा-कार्य भी निर्थक सिद्ध हो जाएंगे.

Open in App

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सर्वोच्च अधिकारियों की जो बैठक इस समय ग्वालियर में चल रही है, वह पिछले पांच वर्षो की बैठकों में सबसे महत्वपूर्ण है, क्योंकि यह चुनाव का मौसम है. इसमें शक नहीं कि भाजपा को जिता कर लाने में संघ अपनी पूरी ताकत लगा देगा. संघ-जैसा सशक्त संगठन भाजपा के पास है, वैसा हिंदुस्तान के किसी भी दल के पास नहीं है. 

यह ठीक है कि शिक्षा और सेवा के क्षेत्न में संघ सराहनीय काम कर रहा है लेकिन सामाजिक बुराइयों के खिलाफ यदि वह कटिबद्ध नहीं होगा तो उसके ये सेवा-कार्य भी निर्थक सिद्ध हो जाएंगे. ये बातें अब से लगभग 55-60 साल पहले मैं जब भी गुरुजी से इंदौर में किया करता था तो उनका जवाब होता था कि इस समय हमारा सिर्फ एक लक्ष्य है, वह है हिंदू समाज को संगठित करना.

क्या अब भी इसी लक्ष्य की आड़ लेकर संघ अकर्म की मुद्रा धारण किए रहेगा? मैं तो समझता हूं कि सिर्फ हिंदू समाज ही नहीं, देश के सभी तबकों को साथ लेकर संघ चाहे तो सामाजिक क्रांति का सूत्नपात कर सकता है. जो काम दर्जनों सरकारें मिलकर नहीं कर सकतीं, वह अकेला संघ कर सकता है. 

मुझे खुशी है कि पूर्व सरसंघचालक स्व. सुदर्शनजी ने मुस्लिम मंच खड़े किए. भारत राष्ट्र को यदि सृदृढ़ बनाना है तो संघ को चाहिए कि सारे भारतीयों को वह सबसे पहले अंग्रेजी भाषा की गुलामी से मुक्ति दिलाए. मोहन भागवत ने पांच साल पहले बेंगलुरु के अधिवेशन में इस अभियान को शुरू किया था.

उसे बढ़ाया जाए. जैसे स्वभाषा में हस्ताक्षर के लिए सबसे संकल्प करवाया गया था, वैसे ही संकल्प करोड़ों लोगों से नशे, मांसाहार, रिश्वत लेने-देने और जातिवाद के विरुद्ध करवाएं. अराकान (म्यांमार) से खुरासान (ईरान) और त्रिविष्टुप (तिब्बत) से मालदीव तक आर्यावर्त का महासंघ खड़ा करना या जन-दक्षेस बनाना भी बहुत जरूरी है. अगर संघ इसे नहीं करेगा तो कौन करेगा?

टॅग्स :आरएसएस
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीनागपुर पहुंचे 'धुरंधर' रणवीर सिंह, आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत से मुलाकात, 90 मिनट रहे संघ मुख्यालय?

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: लावारिस बैग में मिले 50 डेटोनेटर, 15 जिलेटिन स्टिक, दोसर भवन चौक के पास विस्फोटक मिलने से मचा...

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतनीतीश कुमार के बाद कौन बनेगा मुख्यमंत्री?, दिल्ली से लेकर नागपुर तक दौड़ लगा रहे भाजपा नेता, देखिए लिस्ट में कौन शामिल?

भारतमध्य प्रदेश राज्यसभा चुनावः 3 सीट खाली और अप्रैल-मई में मतदान?, विधानसभा में 230 विधायक और एक सीट के लिए चाहिए 58 वोट, क्या कांग्रेस बचा पाएगी सीट?

भारत अधिक खबरें

भारतVIDEO: खाटू श्याम मंदिर पहुंचे CM धामी, बोले - अब बंगाल में आएगा बड़ा बदलाव!

भारत'लुटेरी सरकार को जवाब...,' तमिलनाडु में गरजे सीएम डॉ. मोहन, देखें उनके अंदाज के Photos

भारतVIDEO: 'मोदी लोगों को डरा रहे हैं', मल्लिकार्जुन खरगे का बयान, फिर आई सफाई

भारतशरद पवार मुंबई के अस्पताल में भर्ती, जानें किस हेल्थ प्रॉब्लम से जूझ रहें एनसीपी-एसपी सुप्रीमो

भारतक्या पीएम मोदी ने किया आचार संहिता का उल्लंघन? प्रधानमंत्री के 'राष्ट्र के नाम संबोधन' पर 700 कार्यकर्ताओं ने की चुनाव आयोग से शिकायत