लाइव न्यूज़ :

वेदप्रताप वैदिक का ब्लॉग: राजनीति में नए दौर की दस्तक

By वेद प्रताप वैदिक | Updated: February 13, 2020 04:42 IST

दिल्ली के चुनाव को वैसा प्रचार मिला जैसा किसी भी प्रादेशिक चुनाव को नहीं मिला है. यह लगभग राष्ट्रीय चुनाव बन गया था. राष्ट्रीय पार्टी कांग्रेस को इस चुनाव ने दरी के नीचे सरका दिया है. अरविंद केजरीवाल के वचन और कर्म में भी अब नौसिखियापन नहीं रहा. एक जिम्मेदार राष्ट्रीय नेता की गंभीरता उनमें दिखाई पड़ने लगी है.

Open in App

दिल्ली के चुनाव में भाजपा की हार देश में नई राजनीति की शुरु आत कर सकती है. मुझे 2013 के गुजरात विधानसभा के चुनाव की याद आ रही है. जब वहां चुनाव परिणाम घोषित हो रहे थे तो लोग मुझसे पूछने लगे कि मोदी की 5-10 सीटें कम हो रही हैं, फिर भी आप कह रहे हैं कि गुजरात का यह मुख्यमंत्री अब प्रधानमंत्री के द्वार पर दस्तक देगा. यही बात आज मैं अरविंद केजरीवाल के बारे में कहूं, ऐसा मेरा मन कहता है. ‘आप’ पार्टी को पिछले चुनाव के मुकाबले इस चुनाव में कुछ सीटें कम मिलीं तो भी उसका प्रचंड बहुमत है.

यह प्रचंड बहुमत तब है, जबकि भाजपा ने इस चुनाव में अपनी पूरी ताकत झोंक दी थी, अपनी पूरी प्रतिष्ठा दांव पर लगा दी थी. नेताओं ने चुनाव-प्रचार के दौरान अपना स्तर जितना नीचे गिराया, उतना गिरता हुआ स्तर मैंने 65-70 साल में कभी नहीं देखा. अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया ने जरूर अपनी मर्यादा गिरने नहीं दी. भाजपा ने अपने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्रियों से लेकर सैकड़ों विधायकों और सांसदों को झोंक दिया.

दिल्ली की जनता से 2 रु. किलो आटे तक का वादा किया लेकिन दिल्ली के लोग फिसले ही नहीं. भाजपा यहीं तक नहीं रुकी. उसने शाहीन बाग को अपना रथ बना लिया. उसने खुद को पाकिस्तान की खूंटी पर लटका लिया. उसने अरविंद केजरीवाल को धार्मिक ध्रुवीकरण की धुंध में फंसाने की भी कोशिश की लेकिन गुरु  गुड़ रह गए और चेला शक्कर बन गया. कर्म की राजनीति ने धर्म की राजनीति को पछाड़ दिया.  

दिल्ली के चुनाव को वैसा प्रचार मिला जैसा किसी भी प्रादेशिक चुनाव को नहीं मिला है. यह लगभग राष्ट्रीय चुनाव बन गया था. राष्ट्रीय पार्टी कांग्रेस को इस चुनाव ने दरी के नीचे सरका दिया है. अरविंद केजरीवाल के वचन और कर्म में भी अब नौसिखियापन नहीं रहा. एक जिम्मेदार राष्ट्रीय नेता की गंभीरता उनमें दिखाई पड़ने लगी है. वे अपने शुरुआती साथियों को फिर से अपने साथ जोड़ें, राष्ट्रीय मुद्दों पर अधिकारी विद्वानों और विशेषज्ञों का मार्गदर्शन लें और अपनी रचनात्मक छवि बनाए रखें तो वह राष्ट्रीय पटल पर विकल्प के रूप में उभर सकते हैं.

टॅग्स :दिल्ली विधान सभा चुनाव 2020दिल्लीराजनीतिक किस्सेआम आदमी पार्टीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह