लाइव न्यूज़ :

वेदप्रताप वैदिक का ब्लॉग: मालदीव में भारत की विजय

By वेद प्रताप वैदिक | Updated: April 9, 2019 07:24 IST

हजारों भारतीय नौकरियां छोड़कर भागने लगे. भ्रष्टाचार चरम सीमा पर पहुंच गया. तभी सितंबर 2018 में राष्ट्रपति के चुनाव में इब्राहिम मोहम्मद सोलिह ने यामीन को हरा दिया.

Open in App

मालदीव में मोहम्मद नशीद की पार्टी मालदीवियन डेमोक्रेटिक पार्टी की प्रचंड विजय वास्तव में भारत की विजय है. नशीद भारत के मित्न रहे हैं लेकिन उन्हें 2012 में राष्ट्रपति पद छोड़ना पड़ा था. वे 2008 में राष्ट्रपति चुने गए थे लेकिन उनके खिलाफ फौज व  न्यायाधीशों ने मिल  तख्ता-पलट की कार्रवाई कर दी थी. 2013 में अब्दुल्ला यामीन राष्ट्रपति चुने गए. उन्होंने और अदालत ने मिलकर 2015 में नशीद को 13 साल की सजा सुनाई. नशीद इलाज के लिए ब्रिटेन और श्रीलंका में रहने लगे. इस बीच भारत भी आए. 

नशीद ने 2008 में 30 साल तक राज करनेवाले मामून अब्दुल गय्यूम को हराकर राष्ट्रपति पद हासिल किया था. गय्यूम और यामीन सौतेले भाई हैं लेकिन यामीन इतने भारत-विरोधी हो गए थे कि उन्होंने गय्यूम जैसे भारतप्रेमियों को या तो जेल में डाल दिया या मालदीव से भागने के लिए मजबूर कर दिया. गय्यूम जब भारत आए तो मुझसे मिले थे. 1988 में उनके तख्ता-पलट की जब कोशिश हुई थी, तब भारत ने उनकी मदद की थी. वे भारत के बहुत आभारी हैं लेकिन अपने पांच साल के राज में यामीन ने पूरे मालदीव को चीने के हाथों गिरवी रख दिया.

चीन से मालदीव ने 9 हजार करोड़ रु. का कर्ज ले लिया. अपने 16 द्वीप चीन को सौंप दिए. चीन के पर्यटकों की संख्या कई गुना हो गई. मालदीव का पर्यटन उद्योग भी भारतीयों के हाथों से निकलकर चीन की जेब में चला गया. माले हवाई अड्डे का निर्माण-कार्य भारत से छीनकर चीन को दे दिया गया. चीनी और मालदीवी नेताओं की परस्पर यात्नाएं शुरू होने लगीं. भारतीय प्रधानमंत्नी अब तक मालदीव नहीं जा सके.

हजारों भारतीय नौकरियां छोड़कर भागने लगे. भ्रष्टाचार चरम सीमा पर पहुंच गया. तभी सितंबर 2018 में राष्ट्रपति के चुनाव में इब्राहिम मोहम्मद सोलिह ने यामीन को हरा दिया. सोलिह नशीद की एमडीपी पार्टी के ही उम्मीदवार थे. अब संसद में दो-तिहाई बहुमत मिल जाने पर इस पार्टी के अध्यक्ष नशीद ही वास्तव में मालदीव के शासक होंगे.

टॅग्स :मालदीवनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos