लाइव न्यूज़ :

वेदप्रताप वैदिक का ब्लॉग: भारत की भूमिका ज्यादा जरूरी

By वेद प्रताप वैदिक | Updated: January 10, 2020 05:24 IST

इस शुरुआती दौर में ही सोने और तेल की कीमतों में उछाल आया है, वह भारत के लिए गहरी चिंता का विषय है. यदि स्थिति बदतर हुई तो खाड़ी देशों में फंसे भारतीयों को निकालने और बचाने में भारत सरकार के पसीने छूट जाएंगे. यह संतोष का विषय है कि भारतीय विदेश मंत्नी संबंधित देशों के विदेश मंत्रियों से लगातार संपर्क में हैं.

Open in App

ईरानी सैन्य कमांडर सुलेमानी की हत्या के बाद अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध छिड़ जाने की जो आशंका थी, वह अभी तक आशंका ही है, यह संतोष का विषय है. ईरान ने इराक के अमेरिकी सैनिक अड्डों पर जो हवाई हमला किया था, उसमें उसने 80 अमेरिकी सैनिकों को मार डालने का दावा किया था और इस दावे को सुलेमानी की हत्या का पूरा बदला या जवाब कहा था. यह संकेत भी ईरानी नेताओं ने दिया था कि उन्होंने काम पूरा कर दिया है. अब यदि अमेरिका हमला करेगा तो वे और भी उसे सबक सिखाएंगे. लेकिन यहां सबसे मजेदार घटना यह हुई कि डोनाल्ड ट्रम्प ने ईरानी हमले पर प्रतिक्रिया करते हुए कहा कि सब ठीक-ठाक है. कल सुबह बात करेंगे.

इसका अर्थ सारी दुनिया यह लगा रही थी कि अमेरिका अब ईरान पर जबर्दस्त हमला बोलेगा. लेकिन ट्रम्प ने सारे घटना-चक्र  की हवा निकाल दी. उन्होंने कहा कि इराकी अमेरिकी सैन्य अड्डे पर हुए मिसाइल आक्रमण में एक भी अमेरिकी नहीं मारा गया. थोड़ी-बहुत तोड़-फोड़ जरूर हुई है.

अब पता नहीं कौन झूठ बोल रहा है? खामनेई या ट्रम्प? लेकिन यदि ट्रम्प ने जो कहा, वह सच है तो यह माना जा सकता है कि दोनों देशों के नेताओं की इज्जत बच गई है और ऐसी स्थिति में भारत जैसे देशों की भूमिका अब ज्यादा महत्वपूर्ण हो गई है. वे अब मध्यस्थता कर सकते हैं.

इस शुरुआती दौर में ही सोने और तेल की कीमतों में उछाल आया है, वह भारत के लिए गहरी चिंता का विषय है. यदि स्थिति बदतर हुई तो खाड़ी देशों में फंसे भारतीयों को निकालने और बचाने में भारत सरकार के पसीने छूट जाएंगे. यह संतोष का विषय है कि भारतीय विदेश मंत्नी संबंधित देशों के विदेश मंत्रियों से लगातार संपर्क में हैं.

भारत को इजराइल से भी संपर्क करना चाहिए. जैसी कि आशंका मैंने पहले ही व्यक्त की थी, अमेरिका और ईरान में सीधी मुठभेड़ होने से ज्यादा आशंका इसी बात की है कि पश्चिम और दक्षिण एशिया के देशों में स्थित अमेरिकी और इजराइली ठिकानों को ईरान अपना निशाना बना सकता है. ऐसी स्थिति में भारत को काफी सावधान और सक्रिय रहना होगा.

टॅग्स :कासिम सुलेमानीईरानअमेरिकाइंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह