लाइव न्यूज़ :

अवधेश कुमार का ब्लॉग: देश की सुरक्षा पर न हो राजनीति

By अवधेश कुमार | Updated: May 10, 2019 19:11 IST

जम्मू-कश्मीर को तो छोड़ दीजिए जहां इस वर्ष ही अब तक 100 से ज्यादा आतंकवादी मारे जा चुके हैं. उत्तर प्रदेश से लेकर उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली, महाराष्ट्र सहित अनेक जगहों से ये सामने आ रहे हैं. श्रीलंका हमले के बाद केरल से कुछ लोग गिरफ्तार किए गए हैं. 

Open in App

पूरे चुनाव अभियान के दौरान एक बात लगातार गूंजती रही है कि सुरक्षा खतरा का हौवा वस्तुत: सत्तारूढ़ घटक जानबूझकर लोगों का ध्यान जरूरी मुद्दों से भटकाने के लिए खड़ा कर रहा है. जबसे वैश्विक आतंकवाद प्रचंड रूप में सामने आया है, हमारे देश में लगातार बहस चलती रही है कि यह खतरा वाकई है या सरकार लोगों का ध्यान भटकाने के लिए भय पैदा करती है? दुनिया के किसी भी देश के लिए सुरक्षा प्राथमिकता होती है. अन्य विषय उसके बाद ही आते हैं. 

इस समय के विकट हालात में जिस देश और समाज ने सुरक्षा प्रबंध के प्रति लापरवाही बरती उसे भयावह परिणाम भुगतने पड़े. पड़ोसी श्रीलंका इसका ज्वलंत उदाहरण है. श्रीलंका में 21 अप्रैल को हुए श्रृंखलाबद्ध आठ धमाके वहां के सुरक्षा महकमे की लापरवाही की ही तो परिणति थी.  यह विचार करने वाली बात है कि जिन आरोपियों की गिरफ्तारी से श्रीलंका में हमला किए जाने की जानकारी मिली उनसे भारत में हमले की कोई सूचना नहीं मिली होगी, ऐसा हो सकता है क्या? जांच एजेंसियां अनेक बार संपूर्ण मामले के सामने आने के बीच आए तथ्यों को सार्वजनिक नहीं करतीं. अगर ये भारत में पकड़े गए तो खतरा किसी दूसरे देश के लिए नहीं हो सकता. 

आप एक वर्ष के अंदर ही आईएस की विचारधारा से प्रभावित संभावित आतंकवादियों या मॉड्यूलों के पकड़े जाने या सामने आने की घटनाओं पर सरसरी नजर दौड़ा लीजिए तो आपको आसन्न खतरे का अहसास हो जाएगा. जम्मू-कश्मीर को तो छोड़ दीजिए जहां इस वर्ष ही अब तक 100 से ज्यादा आतंकवादी मारे जा चुके हैं. उत्तर प्रदेश से लेकर उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली, महाराष्ट्र सहित अनेक जगहों से ये सामने आ रहे हैं. श्रीलंका हमले के बाद केरल से कुछ लोग गिरफ्तार किए गए हैं. 

कहने का तात्पर्य यह कि खतरा काल्पनिक नहीं वास्तविक है. दुर्भाग्य यह कि हमारे यहां आतंकवाद के खतरे को लेकर इतने मतभेद हैं कि अगर कोई घटना हो जाए तो उसकी पुनरावृत्ति रोकने के लिए सख्त कदम उठाने का माद्दा भी देश में कमजोर हो गया है.

टॅग्स :आतंकी हमला
Open in App

संबंधित खबरें

भारतजम्मू-कश्मीर में आतंकी हमलों का खतरा मंडराया?, खुफिया सूचनाएं और अधिकारी कर रहे हैं दावा?

भारत326 दिन ऑपरेशन और 7 खूंखार आतंकवादी ढेर, किश्तवाड़ में सेना और पुलिस ने ऐसे दिया अंजाम

भारतJammu and Kashmir: सेना के बहादुर कुत्ते टायसन ने किश्तवाड़ मुठभेड़ में पहली गोली खाई और टाप जैश कमांडर को मारने में मदद की

भारतभारत में आतंकी हमले की साजिश का भंडाफोड़, 8 संदिग्ध गिरफ्तार; बड़ी साजिश का पर्दाफाश

भारतTerror Alert in Delhi: लश्कर-ए-तैबा के निशाने पर लाल किला, दिल्ली समेत कई शहरों में आतंकी हमले की साजिश: रिपोर्ट

भारत अधिक खबरें

भारतशरद पवार मुंबई के अस्पताल में भर्ती, जानें किस हेल्थ प्रॉब्लम से जूझ रहें एनसीपी-एसपी सुप्रीमो

भारतक्या पीएम मोदी ने किया आचार संहिता का उल्लंघन? प्रधानमंत्री के 'राष्ट्र के नाम संबोधन' पर 700 कार्यकर्ताओं ने की चुनाव आयोग से शिकायत

भारत'जन आक्रोश महिला पदयात्रा' के साथ सड़कों पर उतरे सीएम योगी, महिला आरक्षण बिल गिरने पर विपक्ष को दिया कड़ा संदेश

भारतजम्मू-कश्मीर में लोगों हो रहे नशे का शिकार, 13 लाख लोग कर रहे मादक चीजों का सेवन

भारतGujarat: दाहोद में शादी का खाना खाने से 400 से ज्यादा लोग बीमार, स्वास्थ्य विभाग ने शुरू की जांच