लाइव न्यूज़ :

रमेश ठाकुर ब्लॉग: प्लास्टिक पर प्रतिबंध में सख्ती लाने की जरूरत

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: July 3, 2023 16:57 IST

प्लास्टिक के इस्तेमाल को रोकने की दिशा में पड़ोसी देश बांग्लादेश हमसे कहीं आगे है. बांग्लादेश सन् 2002 में ही पतली प्लास्टिक थैलियों पर प्रतिबंध लगा चुका है. ऐसा करने वाला वह पूरी दुनिया का अव्वल मुल्क बन चुका है।

Open in App
ठळक मुद्देपॉलीथिन थैलियों व प्लास्टिक बैग्स पर लगाम लगाने को लेकर अभियान समय-समय पर चलाए जाते हैंप्लास्टिक वस्तुओं का इस्तेमाल और तेजी से होना आरंभ हो जाता है.

बेशक औद्योगिक क्रांति के आधुनिक युग में प्लास्टिक वस्तुएं एक सस्ता और प्रचुर संसाधन हैं, पर इसके दुष्परिणाम एक नहीं, बल्कि कई हैं. ऐसा भी नहीं कि इन्हें हम जानते न हों लेकिन फिर भी हम अनदेखी कर आगे बढ़ रहे हैं.

पॉलीथिन थैलियों व प्लास्टिक बैग्स पर लगाम लगाने को लेकर अभियान समय-समय पर चलाए जाते हैं. लेकिन अक्सर देखने को मिलता है कि जैसे ही प्रतिबंध का असर कमजोर पड़ता है और प्रशासनिक धरपकड़ थोड़ी धीमी होती है तो उसके बाद प्लास्टिक वस्तुओं का इस्तेमाल और तेजी से होना आरंभ हो जाता है.

प्लास्टिक का इस्तेमाल मानव जनजीवन और बेजुबान जानवरों के लिए खतरनाक ही नहीं, जानलेवा भी हो सकता है. गाय, भैंस, बकरियां आदि बेजुबान जानवरों की मौत पॉलीथिन थैलियों के निगलने से होने लगी है. प्लास्टिक के इस्तेमाल से लोगों में विभिन्न किस्म के कैंसर भी होने लगे हैं. इसी से जागरूक करने के लिए हर साल 3 जुलाई को ‘अंतरराष्ट्रीय प्लास्टिक बैग मुक्त दिवस’ मनाया जाता है. इसे मनाने की शुरुआत वर्ष 2009 में यूरोप में की गई थी.

प्लास्टिक के इस्तेमाल को रोकने की दिशा में पड़ोसी देश बांग्लादेश हमसे कहीं आगे है. बांग्लादेश सन् 2002 में ही पतली प्लास्टिक थैलियों पर प्रतिबंध लगा चुका है. ऐसा करने वाला वह पूरी दुनिया का अव्वल मुल्क बन चुका है. प्लास्टिक की थैलियां विनाशकारी बाढ़ के दौरान जल निकासी प्रणालियों को अवरुद्ध करने में भी भूमिका निभाती हैं.

इस समस्या से बांग्लादेश खासा परेशान था. बांग्लादेश की देखादेखी दक्षिण अफ्रीका, रवांडा, चीन, ऑस्ट्रेलिया व इटली ने भी इसका अनुसरण किया. इन देशों ने भी अपने यहां प्लास्टिक पर प्रतिबंध लगाया हुआ है.

टॅग्स :भारत
Open in App

संबंधित खबरें

भारतसोमनाथ: भारत की अदम्य चेतना का प्रतीक

भारत'ऑपरेशन सिंदूर' के दौरान हाफ़िज़ सईद और मसूद अज़हर को बचाने के लिए सेना ने भारत से लड़ाई लड़ी, पाकिस्तानी नेता का दावा | VIDEO

विश्वUAE के फुजैराह हमले पर पीएम मोदी का सख्त रुख, बोले- "भारत यूएई के साथ पूरी तरह एकजुट"

विश्वनेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह ने भारत, चीन से लिपिलेख के रास्ते कैलाश मानसरोवर यात्रा नहीं करने को कहा, जानिए वजह

क्रिकेट10 मैचों में 17 विकेट, WPL 2026 में मचाया था तहलका, अब T20 वर्ल्ड कप के लिए पहली बार भारतीय टीम में मिली जगह

भारत अधिक खबरें

भारतPune Minor Girl Case: 'दोषी को मिले मौत की सजा', नसरपुर केस पर लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी का बड़ा बयान

भारततमिलनाडु की राजनीति में आया एक नया मोड़, TVK प्रमुख विजय 118 विधायकों का समर्थन साबित करने में रहे नाकाम, अब 9 मई को नहीं ले पाएंगे सीएम पद की शपथ?

भारतबिहार के कटिहार जिले में बच्चों को तालीम देते-देते मदरसा शिक्षक अपनी सहयोगी महिला शिक्षक के साथ फरमाने लगे इश्क, पकड़े गए आपत्तिजनक स्थिति में

भारतDadadham Intercity: फिर चलना तो दूर, ट्रेन नंबर ही छीन गया, दादाधाम इंटरसिटी के साथ भद्दा मजाक

भारतTVK प्रमुख विजय शनिवार सुबह 11 बजे लेंगे तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ, आखिरकार जुटा लिया बहुमत का आंकड़ा