लाइव न्यूज़ :

ब्लॉग: प्रकृति दिखा रही है अपना रौद्र रूप

By निरंकार सिंह | Updated: July 14, 2023 15:05 IST

जलवायु परिवर्तन के दुष्प्रभाव के नए-नए स्वरूप देखने को मिल रहे हैं जैसे दिल्ली, असम, हिमाचल प्रदेश और पंजाब में आई बारिश के बाद की तबाही।

Open in App
ठळक मुद्देदुनिया भर में चरम मौसम की घटनाओं में बहुत तेजी से इजाफा देखने को मिल रहा है उत्तर भारत में बारिश कहर बरपा रही है कई राज्यों में बारिश के कारण लोगों की मौत हो गई

पूर्वोत्तर के असम में आई भारी बाढ़ के बाद अब उत्तर भारत के कई राज्य भारी बारिश और बाढ़ का कहर झेल रहे हैं। हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, राजस्थान और दिल्ली में कई स्थान जलमग्न हैं।  भारी बारिश और जमीन धंसने से अब तक कई लोगों की मौत हो चुकी है। 

उत्तर भारत के कई राज्यों में बारिश का कहर जारी है. इन राज्यों से बारिश और बाढ़ की भयावह तस्वीरें सामने आ रही हैं. राजधानी दिल्ली में कई इलाकों में पानी भर गया है. बारिश से सबसे ज्यादा तबाही हिमाचल प्रदेश में हुई है. मौसम के बदलते तेवर से प्राकृतिक आपदाओं में वृद्धि, पर्यावरणीय गिरावट और जैव विविधता की हानि कृषि को तो तबाह कर ही रही है, अब यह इंसानों को भी प्रभावित कर रही है। 

जलवायु परिवर्तन के दुष्प्रभाव के नए-नए स्वरूप देखने को मिल रहे हैं. पिछले कई दशकों से वैज्ञानिक शोध हमें कई तरह के जलवायु परिवर्तन के खतरों से आगाह करते रहे हैं और उनकी वजह से मौसम आदि में बदलावों और उसके इंसानों और अर्थव्यवस्थाओं को हो रहे नुकसान के बारे में जानकारी दे रहे हैं। 

लेकिन जलवायु परिवर्तन का दुनिया में अब तक कितना प्रभाव पड़ा है और उससे क्या क्या बदलाव आए हैं यह एक नए अध्ययन में वैज्ञानिकों ने पता लगाने का प्रयास किया है. यह सवाल और ज्यादा प्रासंगिक इसलिए भी हो गया है क्योंकि हाल ही में दुनिया भर में चरम मौसम की घटनाओं में बहुत तेजी से इजाफा देखने को मिला है। 

पश्चिमी अमेरिका, पूर्वी अफ्रीका, चीन और उत्तरी मैक्सिको भीषण सूखे का सामना कर रहे हैं. पाकिस्तान और कुछ अमेरिकी इलाकों में भीषण तबाही देखने को मिली है. सूखे और बाढ़ के अलावा यूरोप और उत्तर पश्चिम प्रशांत भीषण गर्मी का सामना कर रहे हैं जहां ग्रीष्मलहरों ने कहर ढाया है। 

दक्षिणी अफ्रीका में विनाशकारी तूफान, अमेरिका में तीव्र हरीकेन जैसी घटनाओं ने चरम मौसम के रूप में अभूतपूर्व उपस्थिति दर्ज कराई है।  इनका पूर्वानुमान वैज्ञानिकों ने लंबे समय पहले ही लगा लिया था। चीन, भारत और पाकिस्तान से लेकर यूरोप तथा अफ्रीका जैसे देशों में लगातार जलवायु परिवर्तन का बुरा असर देखने को मिल रहा है। 

टॅग्स :मानसूनअसमहिमाचल प्रदेशबाढ़भारत
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेअसम में पीएम मोदी के दौरे से पहले अधिकारियों की करतूत वायरल, धान के खेतों में फेंके पत्थर; वीडियो वायरल

कारोबारDollar vs Rupee: सीमित दायरे में रुपया, अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 90.32 प्रति डॉलर पर पहुंचा

स्वास्थ्यआम आदमी को कंगाल बनाता बीमारियों का महंगा इलाज 

भारतLokmat National Conclave 2025: वर्तमान में भारतीय लोकतंत्र के स्तंभ और ताकत पर बोले कांग्रेस नेता सिंघवी, कही ये बात

विश्वIndia-Israel: विदेश मंत्री जयशंकर की इजरायली पीएम नेतन्याहू से मुलाकात, द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने पर चर्चा

भारत अधिक खबरें

भारतPunjab Local Body Election Results: पंजाब में 22 जिला परिषद के 347 क्षेत्र और 153 पंचायत समिति के 2,838 क्षेत्रों में चुनाव, आप ने 63 और 54 फीसदी में विजय पताका लहराई, देखिए कौन जीता?

भारतTelangana GP Polls Results: 4159 ग्राम पंचायतों में से कांग्रेस ने 2,246, बीआरएस ने 1,163 और भाजपा ने सीटें जीतीं

भारतमहाराष्ट्र नगर निगम चुनावः कांग्रेस को झटका, राजीव सातव की पत्नी और एमएलसी प्रज्ञा सातव भाजपा में शामिल

भारतगुरु घासीदास बाबा ने समाज को समानता, सद्भाव और मानवता का दिया संदेश: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

भारतभाजपा में संगठन सर्वोपरि और संगठन ही शक्ति व विचारधारा ही प्राण?, भाजपा बिहार के नव नियुक्त अध्यक्ष संजय सरावगी ने कार्यभार संभाला