लाइव न्यूज़ :

Mahatma Gandhi Death Anniversary: अंग्रेज तो 1917 में ही बापू की जान के दुश्मन बन गए थे?

By कृष्ण प्रताप सिंह | Updated: January 30, 2026 05:57 IST

Mahatma Gandhi Death Anniversary: बिहार के चम्पारण अंचल में गोरे नील बागान मालिकों के हाथों उत्पीड़ित हो रहे किसानों की मुक्ति के लिए ऐतिहासिक सत्याग्रह किया था.

Open in App
ठळक मुद्देMahatma Gandhi Death Anniversary: कम ही लोग जानते हैं कि 1934 से 17 साल पहले 1917 में भी उनकी हत्या की एक साजिश रची गई थी.Mahatma Gandhi Death Anniversary: नील के अपने साम्राज्य के लिए गम्भीर खतरा दिखने लगा तो उन्होंने महात्मा की हत्या करवाने की सोची. Mahatma Gandhi Death Anniversary: एक दिन जब उसने उन्हें बुलाकर महात्मा को मार डालने की अपनी साजिश में शामिल करना चाहा.

1948 में वह 30 जनवरी यानी आज के दिन की ही शाम थी, जब नई दिल्ली के बिड़ला भवन में सांध्यकालीन प्रार्थना सभा में जा रहे महात्मा गांधी पर चलाई गई तीन गोलियों ने उनको हमसे छीन लिया था. उस समय शाम के पांच बजकर सत्रह मिनट हुए थे और जानकारों के अनुसार 1934 के बाद से यह उनकी हत्या का सातवां प्रयास था. पहले  छह प्रयास विफल रहे थे, जबकि यह सातवां उनको चिर निद्रा  में सुलाकर ही माना. लेकिन कम ही लोग जानते हैं कि 1934 से 17 साल पहले 1917 में भी उनकी हत्या की एक साजिश रची गई थी.

तब, जब उन्होंने बिहार के चम्पारण अंचल में गोरे नील बागान मालिकों के हाथों उत्पीड़ित हो रहे किसानों की मुक्ति के लिए ऐतिहासिक सत्याग्रह किया था. महात्मा गांधी के चंपारण सत्याग्रह के दौरान जब गोरे नील बागान मालिकों को नील के अपने साम्राज्य के लिए गम्भीर खतरा दिखने लगा तो उन्होंने महात्मा की हत्या करवाने की सोची.

इस सोच का सूत्रधार इरविन (गवर्नर जनरल व वायसराय लार्ड इरविन नहीं) नामक एक नील बागान प्रबंधक था. मोतिहारी जिले में जन्मे बतख मियां अंसारी (वल्द मुहम्मद अली अंसारी) इसी इरविन के यहां रसोइये का काम करते थे. एक दिन जब उसने उन्हें बुलाकर महात्मा को मार डालने की अपनी साजिश में शामिल करना चाहा.

इसके बदले वेतन बढ़ाने, साथ ही भरपूर इनाम और जमीन वगैरह देकर मालामाल कर देने का प्रलोभन दिया तो उन्हें अपने पांवों के नीचे की धरती सरकती-सी महसूस होने लगी. फिर भी बात न मानने पर कठोरतम दंड, बदले की कार्रवाई और अंजाम भुगतने की क्रूर धमकी के कारण वे उसे दो-टूक जवाब देखकर नाराज करने का जोखिम नहीं उठा पाए.

लेकिन जब उसने मोतिहारी जिला मुख्यालय स्थित अपने घर पर महात्मा को उनके सहयोगी डॉ. राजेंद्र प्रसाद ( जो बाद में देश के  पहले राष्ट्रपति बने) के साथ दावत पर बुलाया और बतख मियां को उन्हें जहर भरा दूध पिलाने भेजा तो बतख मियां से रहा नहीं गया. उन्होंने अपने भीतर का सारा संकल्प जगाया और जब तक महात्मा दूध का गिलास हाथ में लेकर होंठों से लगाते, रुद्ध कंठ से बता दिया कि उसमें जहर मिला हुआ है और वे उसे न पीएं. कहते हैं कि इसके बाद बतख मियां भावुक होकर फफक-फफक कर रोने भी लगे.

साजिश विफल हो गई तो कुछ देर को इरविन निष्प्रभ जरूर हुआ, लेकिन बाद में उसके क्रोध व कोप का कोई पारावार नहीं रह गया. उसने न सिर्फ बतख मियां को अपना रसोइया नहीं रहने दिया, बल्कि बहुत मारा-पीटा भी. फिर जेल भिजवाकर उनकी सारी संपत्ति जब्त, घर नीलाम और उनके गांव से उनका निर्वासन करा दिया.

फिर तो बेघर-बेदर बतख मियां को अपने परिवार के साथ जाने कहां-कहां भटकना पड़ा. फिर भी उन्होंने आजादी के विषम युद्ध में उलझे महात्मा, डॉ. राजेंद्र प्रसाद या किसी और नेता से किसी भी तरह के अनुग्रह या मदद की मांग नहीं की. आजादी के कुछ साल बाद देश के पहले राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद एक सभा को संबोधित करने मोतिहारी आए तो पाया कि सभा के एक कोने से एक व्यक्ति बार-बार उनके पास आने की कोशिश कर रहा है और पुलिस के सिपाही उसे रोक रहे हैं.

तब उन्होंने उसको मंच पर बुलाकर गले से लगाया और सभा में उपस्थित लोगों को बताया कि वे बतख मियां हैं, जिन्होंने 1917 में महात्मा गांधी को जहर देकर मार देने की इरविन  की साजिश से उनके प्राण बचाए थे. बतख मियां की आपबीती सुनकर वहां उपस्थित जिलाधीश ने उन्हें कुछ एकड़ कृषि भूमि देने का आदेश दिया, लेकिन दुर्भाग्य कहें या लालफीताशाही,  4 दिसंबर 1957 को अपनी मृत्यु तक वह उन्हें नहीं मिल पाई.

टॅग्स :महात्मा गाँधीदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?