लाइव न्यूज़ :

अवधेश कुमार का ब्लॉगः आखिर क्यों आया ऐसा चुनाव परिणाम

By अवधेश कुमार | Updated: October 25, 2019 09:14 IST

भाजपा का प्रदर्शन उसकी उम्मीद के मुताबिक ज्यादा बेहतर हो सकता था यदि उसने उम्मीदवारों के चयन में सतर्कता बरती होती तथा राज्य एवं स्थानीय स्तर पर पार्टी के अंदर के असंतोष के शमन का कदम उठाया होता. विधानसभा चुनावों में जीत हार में स्थानीय मुद्दों और उम्मीदवारों की भी भूमिका होती है. 

Open in App

प्रधानमंत्नी नरेंद्र मोदी ने पिछले विधानसभा चुनावों के बाद महाराष्ट्र एवं हरियाणा में क्रमश: देवेंद्र फडणवीस और मनोहर लाल खट्टर को मुख्यमंत्नी बनाकर पूरे देश को चौंकाया था. दोनों ने अपना कार्यकाल पूरा किया. दोनों मुख्यमंत्रियों पर तो भ्रष्टाचार का कोई आरोप नहीं ही लगा, सरकार भी भ्रष्टाचार के किसी बड़े पुष्ट आरोप से मुक्त रही. दोनों प्रदेशों की अर्थ दशा भी राष्ट्रीय औसत से बेहतर है. राष्ट्रीयत्व, हिंदुत्व के मुद्दों का असर दोनों प्रदेश पर समान होना चाहिए था. अनुच्छेद 370 तथा जम्मू-कश्मीर को संभालने का मुद्दा देशव्यापी है लेकिन हरियाणा के लिए इसका विशेष मायने इस रूप में था कि वहां शहीद होने वालों में हरियाणवी जवान दूसरे नंबर पर थे.

भाजपा का प्रदर्शन उसकी उम्मीद के मुताबिक ज्यादा बेहतर हो सकता था यदि उसने उम्मीदवारों के चयन में सतर्कता बरती होती तथा राज्य एवं स्थानीय स्तर पर पार्टी के अंदर के असंतोष के शमन का कदम उठाया होता. विधानसभा चुनावों में जीत हार में स्थानीय मुद्दों और उम्मीदवारों की भी भूमिका होती है. 

मनोहर सरकार के ज्यादातर मंत्रियों को लोगों का एक तबका बेहतर प्रदर्शन करने वाला नहीं मान रहा था. स्वयं खट्टर के व्यवहार की पार्टी कार्यकर्ता और नेता आलोचना करते थे. उनके और कई मंत्रियों के व्यवहार में अहंकार की शिकायत केंद्रीय नेतृत्व से भी की गई,  पर कोई अंतर नहीं पड़ा. कई क्षेत्नों में लोग स्थानीय विधायक तथा उम्मीदवारों के प्रति असंतोष प्रकट करते थे. 

भाजपा के सदस्य और स्थानीय पदाधिकारी साफ कह रहे थे कि उम्मीदवारों के चयन में गलतियां हुई हैं. अगर चुनाव में किसी पार्टी के कार्यकर्ता और स्थानीय पदाधिकारी नाराज या निरुत्साहित हो जाएं तो फिर उसका बेहतर प्रदर्शन करना मुश्किल होता है. 

कार्यकर्ता और नेता ही जमीन पर काम कर पक्ष में माहौल निर्माण करते हैं. वे ही मतदान के दिन अपने मतदाताओं को मतदान केंद्र तक लाते हैं. दोनों राज्यों में भाजपा के अंदर असंतोष था. महाराष्ट्र में शिवसेना के साथ गठबंधन के कारण कुछ विधानसभा क्षेत्नों में विद्रोह हुआ. भाजपा का एक तबका विधानसभा चुनाव में शिवसेना से गठबंधन नहीं चाहता था.

टॅग्स :असेंबली इलेक्शन 2019महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019हरियाणा विधानसभा चुनाव 2019भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है