लाइव न्यूज़ :

अवधेश कुमार का ब्लॉग: आर्य और द्रविड़ के बीच एकता की पहल है काशी तमिल संगमम, मजबूत होगी इससे भारतीय परंपरा

By अवधेश कुमार | Updated: November 26, 2022 14:43 IST

गौरतलब है कि ऐसा एक भी प्राचीन संस्कृत या तमिल ग्रंथ नहीं है जिनमें आर्य और द्रविड़ जातिसूचक हो या इनके संघर्षों का विवरण किया गया हो।

Open in App
ठळक मुद्देउद्देश्यों एवं कार्यक्रमों की दृष्टि से काशी तमिल संगमम को ऐतिहासिक माना जाएगा। बताया जाता है कि आर्य और द्रविड़ के बीच अंग्रेजों ने खाई पैदा की है। यही कारण है कि आज भी तमिलनाडु में एक बहुत बड़ा वर्ग स्वयं को आम भारतीय से अलग संस्कृति मानता है।

लखनऊ: वाराणसी में आयोजित काशी तमिल संगमम उद्देश्यों एवं कार्यक्रमों की दृष्टि से ऐतिहासिक माना जाएगा। उत्तर एवं दक्षिण विशेषकर तमिलनाडु को संपूर्ण भारतीय संस्कृति और सभ्यता के साथ एकता के सूत्र में जोड़ने का जो कार्य पहले होना चाहिए था वह अब हो रहा है। 

अंग्रेजों ने पैदा की है आर्य द्रविड़ की खाई

मानव समाज के बीच भौगोलिक दूरियां चाहे जितनी बड़ी हों, संस्कृति, सभ्यता और धर्म जुड़े हों तो उनमें परस्पर एकता का भाव अटूट रहता है। काशी तमिल संगमम को इसी उद्देश्य का आयोजन कहा जा सकता है।  

तमिलनाडु निस्संदेह भारत का एक राज्य है किंतु आज भी बहुत बड़ा वर्ग स्वयं को आम भारतीय से अलग संस्कृति यानी द्रविड़ संस्कृति का भाग मानता है। अंग्रेजों ने आर्य द्रविड़ खाई पैदा की है। लेकिन ऐसा कोई प्रामाणिक ऐतिहासिक, धार्मिक, सांस्कृतिक तथ्य नहीं जिनके आधार पर मान लिया जाए कि आर्य और द्रविड़ संस्कृतियों में संघर्ष था। आर्य और द्रविड़ दोनों जातिसूचक शब्द नहीं थे लेकिन बना दिए गए। 

नहीं है ऐसा कोई तमिल ग्रंथ जिसमें आर्य और द्रविड़ के जातिसूचक का जिक्र हो

ऐसा एक भी प्राचीन संस्कृत या तमिल ग्रंथ नहीं जिनमें आर्य और द्रविड़ जातिसूचक हो या इनके संघर्षों का विवरण हो। इसके विपरीत दक्षिण और उत्तर के देवस्थानों को जोड़ने के अनेक कर्मकांड और तथ्य मौजूद हैं। उन तथ्यों को साकार रूप में सामने लाने तथा लोगों के बीच इसके आधार पर समागम कराने से बड़ा प्रयास एकता की दृष्टि से कुछ हो नहीं सकता। 

क्या कहा था पीएम मोदी ने

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने काशी हिंदू विश्वविद्यालय के एम्फीथिएटर ग्राउंड पर संगमम का उद्घाटन करते हुए ठीक ही कहा कि हमें आजादी के बाद हजारों वर्षों की परंपरा और इस विरासत को मजबूत करना था, इस देश की एकता का सूत्र बनाना था लेकिन दुर्भाग्य से इसके लिए बहुत प्रयास नहीं किए गए। हमें आजादी के बाद हजारों वर्षों की परंपरा, विरासत को मजबूत करना है और संगमम इस संकल्प को ऊर्जा देगा।

टॅग्स :Tamil NaduKashi
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों