लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में कृत्रिम बारिश कराने के उपाय का औचित्य

By प्रमोद भार्गव | Updated: November 1, 2025 07:35 IST

इसी कारण राजधानी के कुछ स्थानों पर कणीय पदार्थ (पीएम) 2.5 और पीएम 10 में कमी दर्ज की गई है.

Open in App

दिल्ली में दीपावली पर पटाखों के विस्फोट, पराली के जलने और ठंड की दस्तक के साथ ही वायु प्रदूषण बढ़ने लगता है, अतएव राजधानी क्षेत्र का जन-जीवन स्वास्थ्य कारणों से प्रभावित हो उठता है. इसी समस्या से निपटने के लिए दिल्ली में कृत्रिम बारिश (क्लाउड सीडिंग) की गई. परंतु बादलों में पर्याप्त नमी नहीं होने के कारण कृत्रिम बारिश का प्रयोग सफल नहीं रहा. वस्तुतः परीक्षण रोक दिया गया. यह क्लाउड सीडिंग पश्चिमी विक्षोभ के कारण बादलों से घिरे आसमान में दिल्ली के बुराड़ी के क्षेत्र में दो परीक्षण के उपायों के रूप में की गई थी.

इन परीक्षणों में कुल 16 फ्लेयर्स से सिल्वर आयोडाइड और सोडियम क्लोराइड यौगिकों का मिश्रण चार से छह हजार फुट की ऊंचाई पर बादलों में छोड़ा गया. लेकिन बारिश नहीं हुई.  हालांकि थोड़ी-बहुत बूंदें नोएडा और ग्रेटर नोएडा में जरूर धरती को भिगो गईं. कृत्रिम बारिश कराने की कोशिश में लगे कानपुर आईआईटी के निदेशक प्रो. मणीन्द्र अग्रवाल ने दावा किया है कि क्लाउड सीडिंग के असर से ही यह बारिश हुई है. इसी कारण राजधानी के कुछ स्थानों पर कणीय पदार्थ (पीएम) 2.5 और पीएम 10 में कमी दर्ज की गई है.  अतएव अभियान सफल रहा. यह बारिश दिल्ली सरकार करा रही है.

इस अभियान के अंतर्गत कानपुर की हवाई पट्टी से सेना के विमान ने उड़ान भरी और एक बहुत बड़े हिस्से में वर्षा कराने वाले मिश्रण का छिड़काव किया गया. यह छिड़काव लंबाई में 25 नाटिकल मील और चौड़ाई में चार नाटिकल मील क्षेत्र में किया गया. पहले चरण में विमान ने करीब चार हजार फुट की ऊंचाई पर उद्देश्य को पूरा किया. इसमें आठ फ्लेयर्स दागे गए. लगभग 18.5 मिनट के इस अभियान के बाद विमान नीचे लाया गया और दूसरा चरण शाम तीन बजकर 55 मिनट पर शुरू हुआ. इस बार छह हजार फुट की ऊंचाई से बादलों में रसायन का छिड़काव आठ फ्लेयर्स से किया गया.

आईआईटी की रिपोर्ट के मुताबिक बादलों में नमी की मात्रा 15 से 20 प्रतिशत तक ही थी, जो कृत्रिम बारिश के लिए उपयुक्त स्थिति नहीं है. लेकिन यह स्थिति कम नमीवाली स्थितियों में सीडिंग की प्रभावशीलता का आकलन करने के लिए उचित थी. इसलिए ये परीक्षण किए गए. दिल्ली राज्य के पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि ऐसे प्रयोग राजधानी क्षेत्र में फरवरी 2026 तक किए जाते रहेंगे. अब मौसम विज्ञानी रिपोर्ट के आंकड़ों का गंभीर अध्ययन करने के बाद कृत्रिम बारिश के आगे के उपाय करेंगे.

कृत्रिम बारिश की तकनीक अत्यंत महंगी है. साथ ही इसमें यह संदेह बना रहता है कि पर्याप्त धन खर्च करने के बावजूद कृत्रिम बारिश होगी अथवा नहीं? मणीन्द्र अग्रवाल ने कहा है कि इस उपाय की कुल लागत करीब 60 लाख रुपए आई है. यह मोटे तौर पर प्रतिवर्ग किमी लगभग 20,000 रुपए बैठती है. यदि यह परीक्षण 1000 वर्ग किमी क्षेत्र में किया जाता है तो इसकी लागत 2 करोड़ रुपए होगी. यदि यह परीक्षण पूरे शीतकाल में जारी रखा जाए तो इसकी लागत लगभग 25 से 30 करोड़ रु. आएगी.

हालांकि यह धनराशि इसलिए बहुत बड़ी नहीं है, क्योंकि दिल्ली में प्रदूषण नियंत्रण पर खर्च की जाने वाली कुल धनराशि इससे कहीं ज्यादा है. लेकिन एक बार बारिश के बाद दो-तीन दिन के भीतर प्रदूषण फिर बढ़ जाएगा. अतएव प्रदूषण की स्थायी रोकथाम जमीनी स्तर पर हो जाए तो कहीं बेहतर है.

टॅग्स :दिल्लीरेखा गुप्तावायु प्रदूषण
Open in App

संबंधित खबरें

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

स्वास्थ्यस्तन एवं सर्वाइकल कैंसर की निःशुल्क जांच?, दिल्ली पुलिस मुख्यालय में 5वें CAPS शिविर का सफल आयोजन

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग