लाइव न्यूज़ :

J&K assembly elections 2024: बदले माहौल का नतीजा है कश्मीर में चुनाव

By अवधेश कुमार | Updated: August 28, 2024 10:30 IST

जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव पर निश्चय ही पड़ोसी पाकिस्तान तथा चीन के साथ विश्व के अनेक देशों और उनमें काम करने वाले कई संगठनों और व्यक्तियों की गहरी दृष्टि होगी.

Open in App
ठळक मुद्देपाकिस्तान और चीन दोनों नहीं चाहेंगे कि जम्मू कश्मीर में भारत निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और सफल चुनाव संचालन कर पाए. जम्मू क्षेत्र में बढ़ रही आतंकवादी घटनाएं इसका प्रमाण हैं कि हमारा पड़ोसी किस तरह लोकसभा चुनाव के पूर्व से ही परेशान है.जम्मू की सीटों को 37 से 43 तथा कश्मीर की सीटों को 46 से 47 किया जा चुका है. इस तरह 90 सीटें हैं. 

जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव पर निश्चय ही पड़ोसी पाकिस्तान तथा चीन के साथ विश्व के अनेक देशों और उनमें काम करने वाले कई संगठनों और व्यक्तियों की गहरी दृष्टि होगी. पाकिस्तान और चीन दोनों नहीं चाहेंगे कि जम्मू कश्मीर में भारत निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और सफल चुनाव संचालन कर पाए. 

जम्मू क्षेत्र में बढ़ रही आतंकवादी घटनाएं इसका प्रमाण हैं कि हमारा पड़ोसी किस तरह लोकसभा चुनाव के पूर्व से ही परेशान है. लोकसभा चुनाव में लोगों ने जितनी बड़ी संख्या में मतदान किया, वह इस बात का प्रमाण था कि अनुच्छेद 370 हटाने के बाद वहां लोगों के अंदर सुरक्षा को लेकर भय काफी हद तक खत्म हुआ है और आश्वस्ति का सामूहिक मानस कायम हो चुका है. उम्मीद है विधानसभा चुनाव में भी यही स्थिति कायम रहेगी. 

लोकसभा चुनाव के बारे में भी यही कहा गया कि यह अभी तक का सबसे सफल, शांत और सर्वाधिक मतदाताओं की भागीदारी वाला चुनाव साबित हुआ. विधानसभा चुनाव की तस्वीर इससे अलग नहीं होगी. प्रदेश में लंबे समय से रुका परिसीमन का काम पूरा हो चुका है. इसमें जम्मू की सीटों को 37 से 43 तथा कश्मीर की सीटों को 46 से 47 किया जा चुका है. इस तरह 90 सीटें हैं. 

पहली बार वहां अनुसूचित जनजाति के लिए सात सीटें आरक्षित हुई हैं तथा पांच का नामांकन  किया जाएगा. तो विधानसभा के अंकगणित और संरचना की दृष्टि से यह बहुत बड़ा बदलाव है. भारत विरोधी निश्चित रूप से लोकसभा चुनाव में मतदाताओं की उपस्थिति से परेशान हैं. 

किंतु बदले हुए वातावरण और सुरक्षा की वर्तमान स्थिति में अब उनके लिए पहले के चुनावों की तरह इसे बाधित करना या लोगों को डराकर घर में सिमटा देना संभव नहीं है. इस चुनाव में किस पार्टी की क्या हैसियत रहेगी, राजनीतिक दृष्टि से इसका महत्व है किंतु इसके साथ पिछले 5 वर्षों में जम्मू-कश्मीर में हुए आमूल बदलाव और उसके प्रभाव भी कम महत्व के नहीं हैं. 

जम्मू-कश्मीर जैसे लंबे समय तक असामान्य और अशांत रहे प्रदेश के पूरे वातावरण को पटरी पर लाने की कल्पना भी देश में नहीं थी. कोई सोच भी नहीं सकता था कि कभी लाल चौक पर 15 अगस्त और 26 जनवरी को इतने शानदार और खुले कार्यक्रम होंगे. 

यह भी कल्पना मुश्किल था कि पूरे प्रदेश के विद्यालय समय से खुलेंगे, बंद होंगे. इसका यह अर्थ नहीं है कि लंबे समय से पैदा किया गया अलगाववाद या भारत से नफरत और विरोध का भाव वहां पूरी तरह खत्म हो गया है. किंतु बदले हुए माहौल में इन सबके लिए संगठित होकर पहले की तरह काम करना संभव नहीं है.  

टॅग्स :जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव 2024जम्मू कश्मीरपाकिस्तानचीन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह