लाइव न्यूज़ :

पंकज चतुर्वेदी का ब्लॉग: जलवायु परिवर्तन के चलते कहर ढा सकती है लू

By पंकज चतुर्वेदी | Updated: April 27, 2024 08:33 IST

भारतीय मौसम विभाग ने कहा है कि देश के अधिकांश इलाकों में अधिकतम तापमान धीरे-धीरे बढ़ने की संभावना है, जिससे आने वाले 45 दिन अलग-अलग इलाके लू की चपेट में होंगे.

Open in App
ठळक मुद्देहमारा तंत्र भलीभांति जानता है कि आने वाले दिनों में गर्मी और लू का प्रकोप बढ़ना ही है.जिस तरह से मौसम का मिजाज बदल रहा है उसके कारण मौसम का अनियमित और चरम स्वरूप, तापमान में वृद्धि को झेलना ही है.जिन इलाकों में लू से मौतें हो रही हैं, वहां गंगा और अन्य विशाल जल निधियों का जाल है.

बीते दो हफ्तों से हालांकि अल नीनो असर के कारण रह-रह कर बरसात और तेज आंधी के दौर चल रहे हैं लेकिन इसकी आड़ में जानलेवा लू का समय से बहुत पहले आ जाना देश के लिए बड़े खतरे की निशानी है. भारतीय मौसम विभाग ने कहा है कि देश के अधिकांश इलाकों में अधिकतम तापमान धीरे-धीरे बढ़ने की संभावना है, जिससे आने वाले 45 दिन अलग-अलग इलाके लू की चपेट में होंगे.

हमारा तंत्र भलीभांति जानता है कि आने वाले दिनों में गर्मी और लू का प्रकोप बढ़ना ही है. विदित हो कि चार साल पहले भारत सरकार के केंद्रीय पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय द्वारा तैयार पहली जलवायु परिवर्तन मूल्यांकन रिपोर्ट में आगाह किया गया था कि 2100 के अंत तक, भारत में गर्मियों (अप्रैल-जून) में चलने वाली लू या गर्म हवाएं 3 से 4 गुना अधिक हो सकती हैं. 

इनकी औसत अवधि भी दुगुनी होने का अनुमान है वैसे तो लू का असर सारे देश में ही बढ़ेगा लेकिन घनी आबादी वाले भारत-गंगा नदी बेसिन के इलाकों में इसकी मार ज्यादा तीखी होगी. रिपोर्ट में कहा गया है कि गर्मियों में मानसून के मौसम के दौरान सन्‌ 1951-1980 की अवधि की तुलना में वर्ष 1981–2011 के दौरान 27 प्रतिशत अधिक दिन सूखे दर्ज किए गए. 

इसमें चेताया गया है कि बीते छह दशक के दौरान बढ़ती गर्मी और मानसून में कम बरसात के चलते देश में सूखा-ग्रस्त इलाकों में इजाफा हो रहा है. खासकर मध्य भारत, दक्षिण-पश्चिमी तट, दक्षिणी प्रायद्वीप और उत्तर-पूर्वी भारत के क्षेत्रों में औसतन प्रति दशक दो से अधिक अल्प वर्षा और सूखे दर्ज किए गए.

रिपोर्ट में संभावना जताई है कि जलवायु परिवर्तन की मार के चलते न केवल सूखे की मार का इलाका बढ़ेगा, बल्कि अल्प वर्षा की आवृत्ति में भी औसतन वृद्धि हो सकती है. 

यह तय है कि जिस तरह से मौसम का मिजाज बदल रहा है उसके कारण मौसम का अनियमित और चरम स्वरूप, तापमान में वृद्धि को झेलना ही है. गौर करने वाली बात है कि जिन इलाकों में लू से मौतें हो रही हैं, वहां गंगा और अन्य विशाल जल निधियों का जाल है. इसके बावजूद वहां लू की मार है. एक तो इन इलाकों में हरियाली कम हो रही है, दूसरा, तालाब, छोटी नदियों जैसी जल निधियां या तो उथली हैं या फिर लुप्त हो गई हैं. 

कांक्रीट के जंगल ने भी गर्म हवाओं की घातकता को बढ़ाया है. यदि लू के प्रकोप से बचना है तो एक तरफ तो कस्बा- ग्राम स्तर पर परिवेश को पर्यावरण अनुकूल बनाने के प्रयास करने होंगे, दूसरा सरकारी या खेत में काम के समय को सुबह दस बजे तक और फिर शाम को पांच बजे से करने की योजना बनानी होगी.

सबसे बड़ी बात मेहनतकश और खुले में काम करने के लिए मजबूर लोगों के लिए शेड, पंखे आदि की व्यवस्था के साथ-साथ बेहतर स्वास्थ्य सेवा की योजना जरूरी है.

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos