लाइव न्यूज़ :

खरी-खरी: जायज हैं देवेगौड़ा के सवाल, महागठबंधन हो सकता है महागड़बड़ बंधन भी सिद्ध  

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: January 21, 2019 19:16 IST

तीसरी बात उन्होंने सबसे महत्वपूर्ण कही कि भाजपा के हर उम्मीदवार के विरु द्ध विपक्ष का सिर्फ एक ही उम्मीदवार होना चाहिए. यदि ऐसा हो जाए तो आज तो कोई लहर नहीं है. 2014 की कांग्रेस-विरोधी लहर में यदि मोदी को सिर्फ 31 प्रतिशत वोट मिले थे तो उनकी संख्या अब तो आधी तक घट सकती है.

Open in App

कोलकाता में हुई विशाल जन-सभा में देश की चार-पांच छोटी-बड़ी पार्टियों के अलावा वहां सभी का जमावड़ा था लेकिन क्या यह जमावड़ा किसी महागठबंधन में बदल सकता है ? यह महागठबंधन, महागड़बड़ बंधन भी सिद्ध हो सकता है. क्या यह संभव है कि 31 प्रतिशत वोट की मोदी सरकार को यह 70-75 प्रतिशत वोटों से गिरा देगा ? यह आसान नहीं है. कोलकाता में हुए नेताओं के भाषण काफी दमदार थे लेकिन सबसे काम की बात पूर्व प्रधानमंत्री एच.डी. देवेगौड़ा ने की है.

उन्होंने इस नए गठबंधन के मार्ग में आने वाले रोड़ों के सवाल उठाए हैं. उनका पहला सवाल तो यह था कि जिन दलों के नेता कोलकाता में एक ही मंच पर जुट गए हैं, वे अलग-अलग प्रांतों में आपस में भिड़ने के लिए मजबूर हैं. जैसे दिल्ली में आप पार्टी और कांग्रेस और उप्र में सपा-बसपा और कांग्रेस, प. बंगाल में कांग्रेस और तृणमूल तथा कश्मीर में भी यही हाल है. 

देवेगौड़ा का कहना है कि इन अंतर्विरोधों का समाधान पहले होना चाहिए. इस गठबंधन को कहीं सीटों का यह बंटवारा ही न ले बैठे. दूसरी बात उन्होंने कही कि मानो आपने मोदी को हटा दिया लेकिन आप उसके बाद करेंगे क्या ? आप एक ठोस घोषणा-पत्र क्यों नहीं तैयार करते, जिसके आधार पर लोगों की सच्ची सेवा हो सके.

तीसरी बात उन्होंने सबसे महत्वपूर्ण कही कि भाजपा के हर उम्मीदवार के विरु द्ध विपक्ष का सिर्फ एक ही उम्मीदवार होना चाहिए. यदि ऐसा हो जाए तो आज तो कोई लहर नहीं है. 2014 की कांग्रेस-विरोधी लहर में यदि मोदी को सिर्फ 31 प्रतिशत वोट मिले थे तो उनकी संख्या अब तो आधी तक घट सकती है. यानी भाजपा को 100 सीटें भी मिल जाएं तो गनीमत है. आज भारत की राजनीति से सिद्धांत और विचारधारा का पलायन हो चुका है. सत्ता ही सत्य है, बाकी सब मिथ्या है. सत्ता से सेवा और सेवा से सत्ता ली जाए तो भी कुछ बुरा नहीं है. यही बात देवगौड़ा ने कही है.

टॅग्स :महागठबंधनएचडी देवगौड़ा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकांग्रेस के साथ मेरा 'जबरन विवाह' हुआ था, मुझे 'तलाक' लेना पड़ा?, खरगे के बयान पर पूर्व पीएम देवगौड़ा बोले?, वीडियो

भारतसंसद में हंसी मजाक?, खरगे के भाषण पर पीएम मोदी की हंसी, देवेगौड़ा जी ने कांग्रेस से किया प्यार और मोदी जी से कर ली शादी?, वीडियो

भारत2026 Rajya Sabha Elections: 2026 में 75 सीट पर राज्यसभा चुनाव, क्या भारत की राजनीति में होंगे बदलाव?, यूपी में 10, महाराष्ट्र में 7 और बिहार में 10 सीट पर पड़ेंगे वोट?

भारतबिहार विधानसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद पार्टी के अंदर एक बार फिर शुरू हो गया है 'एकला चलो' की रणनीति पर गंभीर मंथन

भारतकांग्रेस की बगैर सहमति के तेजस्वी यादव बन गए महागठबंधन विधायक दल के नेता, महागठबंधन के भविष्य को लेकर अटकलों की बाजार हुआ गरम

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos