लाइव न्यूज़ :

ब्लॉग: 'वैक्सीन मैत्री’ पर सवाल, भारत की वसुधैव कुटुंबकम की भावना को कमजोर करता है

By विवेकानंद शांडिल | Updated: May 30, 2021 11:49 IST

बात कोरोना वैक्सीन की किल्लत की है तो ये दुनियाभर के देशों की है। भारत अब भी वैक्सीनेशन के मामलें में दुनियाभर के देशों से अवव्ल है। भारत में 21 करोड़ से ज्यादा लोगों को टीका लगाया जा चुका है।

Open in App

कोरोना की पहली लहर से ही कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमलावर है। कोरोना की पहली वेव से भारत काफी हद तक खुद को बचा पाने में सफल रहा था और दुनिया भर में प्रधानमंत्री मोदी की तारीफ में कसीदें पढ़े जा रहे थे तब भी राहुल पीएम मोदी के हर फैसले को कठघरे में खड़े कर रहे थे।

बिडंबना देखिये कि जो राहुल कोरोना की पहली वेव में लॉकडाउन को कोरोना के खिलाफ समाधान नहीं बताकर इसका विरोध कर रहे थे वही राहुल कोरोना की दूसरी वेव में लॉकडाउन लगाने की मांग करते नजर आये।

हालांकि पहली लहर में दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल केंद्र के साथ बड़े ही तालमेल के साथ काम करते नजर आये लेकिन दूसरी वेव में उनका तेवर भी राहुल की तरह दिख रहा है। दिल्ली में कोरोना की रफ्तार पर ब्रेक लगते ही केजरीवाल पीएम मोदी पर और ज्यादा मुखर हो रहे हैं।

अब दोनों ही कोरोना की दूसरी वेव के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सार्वजनिक तौर से जिम्मेदार ठहरा रहे हैं। वैक्सीन की किल्लत के लिए मोदी सरकार के ‘वैक्सीन मैत्री’ और ढुलमुल रवैये को जिम्मेदार बता रहे।

अब सवाल है कि कोरोना की पहली वेव में तो लॉकडाउन का फैसला केंद्र ने लिया था लेकिन दूसरी वेव में लॉकडाउन का फैसला तो राज्यों पर छोड़ दिया गया था। तो फिर देरी किससे हुई?

बात वैक्सीन की किल्लत की है तो ये दुनियाभर के देशों की है। भारत अब भी वैक्सीनेशन के मामलें में दुनियाभर के देशों से अवव्ल है। अमेरिका के बाद भारत ने अब तक सबसे ज्यादा लोगों को वैक्सीनेट किया है। हाल ही में 130 दिनों में 21 करोड़ लोगों को वैक्सीनेट कर वैक्सीनेशन की स्पीड के मामलें में भारत ने ब्रिटेन को भी पीछे छोड़ दिया।

चीन को छोड़ दे भारत की आबादी तो अन्य विकसित देशों की तुलना में कई गुना ज्यादा है। ऐसे में अगर भारत दिसबंर तक हर किसी को वैक्सीनेट कर लेता है तो फिर भारत पीछे कैसे हुआ?

केंद्र सरकार ने दिसंबर तक 216 करोड़ वैक्सीन उत्पाद के जरिये हर भारतीय को वैक्सीनेट करने का रोडमैप सार्वजनिक कर दिया है। ऐसे में राहुल – केजरीवाल का देश में वैक्सीन की किल्लत बताकर भारत की ‘वैक्सीन मैत्री’ पर सवाल उठाना महज राजनीतिक लगता है।

भारत ने कुल 6.63 करोड़ वैक्सीन का निर्यात किया। उसमें 5 करोड़ से ज्यादा वैक्सीन कोविशील्ड बनाने वाली कंपनी सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया ने वैक्सीन बनने से पूर्व हुए करार के तहत देशों को दिया। इस पर भारत सरकार का कोई नियंत्रण नहीं था। 

वहीं, करीब सवा करोड़ वैक्सीन की डोज केंद्र सरकार ने पड़ोस के मुल्कों को दिया। इतनी वैक्सीन तो हम बर्बाद कर चुके हैं। सिर्फ जनवरी से अप्रैल तक ही अलग – अलग राज्यों में 44 लाख टीके की डोज बर्बाद हो चुके हैं। पिछले एक महीने से ज्यादा समय में इस बर्बादी का आंकड़ा और बड़ा है।

वसुधैव कुटुंबकम की सोच

सर्वे भवन्तु सुखिनः सर्वे सन्तु निरामया ।सर्वे भद्राणि पश्यन्तु मा कश्चित् दुःखभाग् भवेत् ।।

यानि हर कोई सुखी रहे, रोगमुक्त रहें और किसी को भी दुःख का भागी न बनना पड़े. ये भारत की भावना है। इसी भावना के साथ भारत सदियों से जीते आया है।

संकट में होते हुए भी मदद करना नहीं छोड़ते यही हमारे संस्कार रहे हैं। रामायण में जब भगवान राम, मां सीता की खोज में सुग्रीव से मिलते हैं तो इस दौरान भगवान राम सुग्रीव को पहले उसके कष्टों से मुक्ति दिलाकर ही उन्हें साथ में लेकर लंका की ओर कूच करते हैं।

केंद्र सरकार की ‘वैक्सीन मैत्री’ भी भारतवर्ष की उसी भावना का आदर है। वैक्सीन की किल्लत के लिए ‘वैक्सीन मैत्री’ पर सवाल उठाना महज पीएम मोदी के नेतृत्व को कमजोर दिखाने को कोशिश है और ये भारत की वसुधैव कुटुंबकम व सर्वे भवन्तु सुखिनः...वाली भावना को भी कमजोर करता है।

टॅग्स :कोरोनावायरस वैक्सीननरेंद्र मोदीराहुल गांधीअरविंद केजरीवाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारततलवारों के बजाय अन्य तरीकों से भारत के खिलाफ साजिशें रची जा रही हैं : प्रधानमंत्री मोदी

भारतSomnath Swabhiman Parv: पीएम मोदी ने भारत की सभ्यतागत विरासत को मनाने के लिए पवित्र मंदिर में पूजा-अर्चना की

भारतPM Modi Visit Somnath Temple: पीएम मोदी का आज से 3 दिन का गुजरात दौरा शुरू, सोमनाथ में करेंगे दर्शन, ओंकार मंत्र उच्चारण में लेंगे भाग

भारतसाल 2025 में पीएम मोदी-राष्ट्रपति ट्रंप की 8 बार फोन पर बात हुई, विदेश मंत्रालय ने कहा, वीडियो

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026ः 2021 में 20 पर बीजेपी और 191 सीट पर अन्नाद्रमुक लड़े चुनाव?, नयनार नागेंद्रन ने कहा-सीट बंटवारा फाइनल, घोषणा जल्द

भारत अधिक खबरें

भारतहरियाणा: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने चरण कंवल साहिब माछीवाड़ा गुरुद्वारा साहिब में टेका माथा

भारतइंदौर: चाइनीज मांझा फिर बना ‘मौत का धागा, बाइक सवार टाइल्स ठेकेदार की गला कटने से दर्दनाक मौत

भारतयूपी में ई-ऑफिस पर निष्क्रिय 44,994 सरकारी कर्मियों का रुकेगा वेतन, ऊर्जा, पीडब्ल्यूडी, कृषि सहित कई विभागों में हुई ई-ऑफिस की अनदेखी  

भारतकेंद्रीय मंत्री और लोजपा (रा) प्रमुख चिराग पासवान ने दिया संकेत, लोजपा(रा) उतर सकती है पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में, एनडीए में होगी चर्चा

भारतबिहार विधानसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद तेजस्वी यादव ने तोड़ी चुप्पी, कहा- इस लोकतंत्र में 'लोक' हारा है 'तंत्र' जीता