लाइव न्यूज़ :

ब्लॉगः नक्सली हिंसा का यह खूनी मंजर कब तक, बस्तर के माओवादी लोकतांत्रिक व्यवस्था का हिस्सा क्यों नहीं बन सकते ?

By गिरीश पंकज | Updated: April 29, 2023 09:11 IST

नक्सलियों के साथ बैठकर उनके मुद्दों को समझना और उनका समाधान भी निकालना जरूरी है। नक्सलियों को भी समझना चाहिए कि खून बहाना कोई समाधान नहीं। आज तक इस रास्ते से कहीं कोई समाधान नहीं निकल सका है, न भविष्य में निकलेगा।

Open in App

पिछले दिनों नक्सलियों ने बस्तर में दस जवानों को शहीद कर दिया। एक चालक ने भी अपनी जान गंवाई। पिछले चार दशकों में नक्सलियों ने डेढ़ हजार से अधिक लोगों की जानें लीं। इनमें सौ से अधिक जनप्रतिनिधि शामिल हैं। हमारी सुरक्षा व्यवस्था बेहद चाक-चौबंद होनी चाहिए। ड्रोन के सहारे भी हम नक्सली गतिविधियों पर नजर रख सकते हैं और किसी भी आसन्न खतरे का सामना कर सकते हैं। अब समय आ गया है कि नक्सलियों के सफाये के लिए तंत्र को और सावधान होना होगा। भविष्य में दोबारा नक्सली खूनी वारदात को अंजाम न दे सकें, इसके लिए सुरक्षाबलों को सतर्क रहना होगा।

हमें नक्सलियों से बात करने की भी कोशिश करनी होगी। हालांकि छत्तीसगढ़ सरकार ने नक्सलियों से आग्रह किया है कि वे हिंसा का रास्ता छोड़ दें तो सरकार उनसे बात करने के लिए राजी है। बात तभी होगी, जब नक्सली अपना खूनी रास्ता छोड़ेंगे। एक रास्ता गांधीवाद का भी है। इस हेतु जनमानस को सक्रिय करना होगा। लोग नक्सलियों से मिलें, उनसे बात करें। बहुत पहले हम कुछ पत्रकारों ने नक्सलियों से मिलने के लिए नारायणपुर के घने जंगलों की पांच दिवसीय पदयात्रा की थी। हालांकि उस वक्त नक्सली मिले ही नहीं। लेकिन ऐसे प्रयास होने चाहिए। जैसा अभी एक्टिविस्ट शुभ्र चौधरी के प्रयास से  ‘चेकलेमांदी’ (सुख शांति के लिए बैठक) नामक अभियान चल रहा है। 

नक्सलियों के साथ बैठकर उनके मुद्दों को समझना और उनका समाधान भी निकालना जरूरी है। नक्सलियों को भी समझना चाहिए कि खून बहाना कोई समाधान नहीं। आज तक इस रास्ते से कहीं कोई समाधान नहीं निकल सका है, न भविष्य में निकलेगा। हिंसा केवल प्रतिहिंसा को जन्म देती है। घृणा से घृणा उपजती है। प्रेम ही समाधान है। नक्सली इस बात को समझें। ये जिन आदिवासियों की बात करते हैं, उनकी भी जान ले लेते हैं। उनका विकास नहीं होने देते। इसलिए यह गलत रास्ता छोड़ना होगा। जब नेपाल में नक्सली मुख्यधारा में शामिल हो गए, पूर्वोत्तर के उग्रवादी लोकतांत्रिक व्यवस्था का हिस्सा बन गए, तो बस्तर के नक्सली क्यों नहीं बन सकते? वे इस पर गंभीरता से विचार करें। 

टॅग्स :नक्सल हमलानक्सलBastar
Open in App

संबंधित खबरें

भारतछत्तीसगढ़ नक्सली समर्पणः सरकार चाहे तो कुछ भी असंभव नहीं!

भारत'मोदी सरकार ने नक्सलवाद को खत्म कर दिया': अमित शाह ने कांग्रेस से पूछा आदिवासियों का विकास क्यों नहीं हुआ?

भारतअमित शाह का अब नशे पर करारा प्रहार

भारतनक्सल अभियानः जनवरी 2024 से अब तक 500 से अधिक नक्सली ढेर, 1900 अरेस्ट और 2500 आत्मसमर्पण?, अमित शाह बोले-31 मार्च 2026 तक इस समस्या का खात्मा

भारतकांग्रेस की तुष्टिकरण राजनीति के कारण ही देश का विभाजन?, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा-बिना जाति धर्म देखे हम सबके लिए सोचते हैं...

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है