लाइव न्यूज़ :

ब्लॉग: सीखने के आनंद को समाप्त न करे परीक्षा

By पंकज चतुर्वेदी | Updated: January 9, 2024 10:34 IST

देश में अभी कड़ाके की सर्दी शुरू हुई है और सीबीएसई बोर्ड की इस घोषणा ने किशोरों में गर्मी और घबराहट ला दी कि 15 फरवरी से सीबीएसई के 10वीं और 12वीं के बोर्ड इम्तेहान शुरू होंगे।

Open in App
ठळक मुद्देसीबीएसई बोर्ड की परीक्षा की घोषणा, छात्रों के लिए सर्दी में आ गई गर्मी और घबराहट सीबीएसई ने ऐलान किया है कि 15 फरवरी से शुरू होगी 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाबोर्ड की होने वाली ये परीक्षाएं अब बच्चों के लिए गलाकाट युद्ध जैसा हो गया है

अभी कड़ाके की सर्दी शुरू हुई है और सीबीएसई बोर्ड की इस घोषणा ने देशभर के किशोरों में गर्मी और घबराहट ला दी कि 15 फरवरी से सीबीएसई के 10वीं और 12वीं के बोर्ड इम्तेहान शुरू होंगे। खुद को बेहतर साबित करने के लिए इन परीक्षाओं में अव्वल नंबर लाने का भ्रम इस तरह बच्चों व उससे ज्यादा उनके पालकों पर लाद दिया गया है कि अब ये परीक्षा नहीं, गलाकाट युद्ध सा हो गया है।

उधर कई हेल्पलाइन शुरू हो गई हैं कि यदि बच्चे को तनाव हो तो संपर्क करें। जरा सोचें कि बच्चों के बचपन, शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य की कीमत पर एक बढ़िया नंबरों का सपना देश के ज्ञान-संसार पर किस तरह भारी पड़ रहा है। हालांकि नई शिक्षा नीति को आए तीन साल हो गए हैं लेकिन अभी तक जमीन पर बच्चे न तो कुछ नया सीख रहे हैं और न ही जो पढ़ रहे हैं, उसका आनंद ले पा रहे हैं-बस एक ही धुन है या दबाव है कि परीक्षा में जैसे-तैसे अव्वल या बढ़िया नंबर आ जाएं।

सन्‌ 2020 की शिक्षा नीति में भी कहा गया था कि अब बच्चों को परीक्षा के भूत से मुक्ति मिल जाएगी। अब ऐसी नीतियां व पुस्तकें बन गई हैं जिन्हें बच्चे मजे-मजे पढ़ेंगे। 10वीं के बच्चों को अंक नहीं ग्रेड देने का काम कई साल से चल रहा है लेकिन इससे भी बच्चों पर दबाव में कोई कमी नहीं आई है।

बारहवीं बोर्ड के परीक्षार्थी बेहतर स्थानों पर प्रवेश के लिए चिंतित हैं तो दसवीं के बच्चे अपने पसंदीदा विषय  पाने के दबाव में। क्या किसी बच्चे की योग्यता, क्षमता और बुद्धिमत्ता का तकाजा महज अंकों का प्रतिशत ही है?

छोटी कक्षाओं में सीखने की प्रक्रिया के लगातार नीरस होते जाने व बच्चों पर पढ़ाई के बढ़ते बोझ को कम करने के इरादे से मार्च 1992 में मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने देश के आठ शिक्षाविदों की एक समिति बनाई थी, जिसकी अगुआई प्रोफेसर यशपाल कर रहे थे। समिति ने देशभर की कई संस्थाओं व लोगों से संपर्क किया व जुलाई 1993 में अपनी रिपोर्ट सरकार को सौंप दी।

जिसमें साफ लिखा गया था कि बच्चों के लिए स्कूली बस्ते के बोझ से अधिक बुरा है न समझ पाने का बोझ। सरकार ने सिफारिशों को स्वीकार भी कर लिया और एकबारगी लगा कि उन्हें लागू करने के लिए भी कदम उठाए जा रहे हैं फिर देश की राजनीति में सरकारें बदलती रहीं और हर सरकार अपनी विचारधारा जैसी किताबों के लिए ही चिंतित रही।

बच्चों की नीरस सीखने की प्रक्रिया पर रिपोर्ट की सुध किसी ने नहीं ली। वास्तव में परीक्षा का वर्तमान तंत्र आनंददायक शिक्षा के रास्ते में सबसे बड़ा रोड़ा है। इसके स्थान पर सामूहिक गतिविधियों को प्रोत्साहित, पुरस्कृत किया जाना चाहिए. यह बात सभी शिक्षाशास्त्री स्वीकारते हैं, इसके बावजूद बीते दो दशक में कक्षा में अव्वल आने की गलाकाट स्पर्धा में न जाने कितने बच्चे मौत को गले लगा चुके हैं।

टॅग्स :सीबीएसईBoardएजुकेशन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

भारतउत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा के संयुक्त निदेशक के बेटे ने पहले ही प्रयास में राज्य की पीसीएस 2024 परीक्षा पास की

भारतपटना विश्वविद्यालय के कार्यक्रम में भाग लेने गए उपमुख्यमंत्री सम्राट का छात्रों ने किया जमकर विरोध, लगाए 'सम्राट चौधरी गो बैक' के नारे

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?