लाइव न्यूज़ :

बिम्सटेक की प्रगति से पाकिस्तान पर भारत से रिश्ते बेहतर करने का बनेगा दबाव

By वेद प्रताप वैदिक | Updated: September 3, 2018 15:58 IST

नेपाली प्रधानमंत्नी के.पी. ओली और नरेंद्र मोदी के बीच इस बार बेहतर संवाद हुआ है। 400 बिस्तरोंवाली धर्मशाला का उद्घाटन किया गया और रक्सौल-काठमांडू रेल बनाने का समझौता भी हुआ।

Open in App

भारत के पड़ोसी देशों के दो संगठन हैं। एक है दक्षेस और दूसरा बिम्सटेक। दक्षेस में आठ राष्ट्र हैं। भारत, पाकिस्तान, अफगानिस्तान, श्रीलंका, बांग्लादेश, मालदीव, नेपाल और भूटान।

बिम्सटेक में बंगाल की खाड़ी से लगे हुए सात देश हैं। पाकिस्तान, अफगानिस्तान और मालदीव इसमें नहीं हैं। दक्षेस (सार्क) के बाकी देश इसमें हैं। इसमें तीन घटे हैं तो दो नए जुड़ गए हैं। म्यांमार और थाईलैंड।

यह संगठन 1997 में बना था लेकिन इसकी कुल चार शिखर बैठकें हुई हैं। चौथी अभी नेपाल में संपन्न हुई है। इसमें इन सातों राष्ट्रों के शिखर नेता शामिल हुए। उनमें आपस में द्विपक्षीय बातचीत तो हुई ही है, साथ ही नेपाल के साथ भारत के संबंधों में काफी सुधार हुआ है। 

नेपाली प्रधानमंत्नी केपी ओली और नरेंद्र मोदी के बीच इस बार बेहतर संवाद हुआ है। 400 बिस्तरोंवाली धर्मशाला का उद्घाटन किया गया और रक्सौल-काठमांडू रेल बनाने का समझौता भी हुआ। मोदी ने अन्य देशों के नेताओं से भी भेंट की।

आतंकवाद के हर पहलू पर सम्मति

सबसे अच्छा यह हुआ कि आतंकवाद के हर पहलू के खिलाफ सर्वसम्मति हुई। सारे देशों के बीच साझा व्यापार, साझा सड़कें, साझा जलमार्ग, साझा संचार आदि शुरू  करने के लिए ठोस कदम उठाने का संकल्प हुआ। बिना चीन का नाम लिए चीनी महापथ (ओबोर) की टक्कर की तैयारी वहां दिखाई दी। 

चीन से अब श्रीलंका, नेपाल और मालदीव का मोहभंग हो रहा है। जाहिर है कि बिम्सटेक की प्रगति पाकिस्तान को भी प्रेरित करेगी कि वह भारत से अच्छे रिश्ते कायम करे ताकि दक्षेस भी तेज रफ्तार से आगे बढ़े।

बिम्सटेक देशों की जनसंख्या एक अरब 60 करोड़ है। विश्व जनसंख्या का यह 22 प्रतिशत है। इन सात देशों का सकल उत्पाद (जीडीपी) 28 खरब डॉलर है।

बिम्सटेक राष्ट्रों ने काठमांडू में जो संकल्प किए हैं, यदि उनके आधे पर भी अमल हो गया तो पाकिस्तान क्या अफगानिस्तान, ईरान और मालदीव भी इसकी सदस्यता ग्रहण करने के लिए बेताब हो जाएंगे। 

टॅग्स :नरेंद्र मोदीनेपालपाकिस्तानश्री लंकामालदीव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे