लाइव न्यूज़ :

वेदप्रताप वैदिक का ब्लॉगः कांग्रेसी मुख्यमंत्री कुछ कर दिखाएं  

By वेद प्रताप वैदिक | Updated: December 14, 2018 08:24 IST

राजस्थान की मुख्यमंत्नी वसुंधरा राजे के लिए भी कहा जा सकता है कि ‘खूब लड़ी मर्दानी’. इसी प्रकार राजस्थान में कांग्रेस को भाजपा से जो ज्यादा वोट मिले, वे भी एक प्रतिशत से कम ही थे. दूसरे शब्दों में कहें तो इन दोनों बड़े प्रदेशों में ये दोनों पार्टियां लगभग बराबरी पर ही छूटीं.

Open in App

पांच राज्यों में हुए चुनावों के नतीजों के कारण भाजपा का मनोबल गिर रहा है और कांग्रेस का गगनचुंबी हो रहा है! लेकिन थोड़ी गहराई में उतरें तो आपको पता चलेगा कि ये दोनों मन:स्थितियां अतिवादी हैं. सच्चाई कहीं बीच में है. मध्य प्रदेश और राजस्थान में भाजपा और कांग्रेस, दोनों को जनता ने अधर में लटका दिया. 

दोनों में से किसी को भी बहुमत नहीं मिला. कांग्रेस को सीटें थोड़ी ज्यादा मिलीं लेकिन वोटों का हाल क्या रहा. मध्य प्रदेश में तो भाजपा के उम्मीदवारों को यदि कुछ सौ वोट और मिल जाते तो सरकार भाजपा की ही बनती. इस चुनाव में मुख्यमंत्नी शिवराज चौहान की कुर्सी तो चली गई लेकिन इज्जत बच गई. बल्कि बढ़ गई. 

राजस्थान की मुख्यमंत्नी वसुंधरा राजे के लिए भी कहा जा सकता है कि ‘खूब लड़ी मर्दानी’. इसी प्रकार राजस्थान में कांग्रेस को भाजपा से जो ज्यादा वोट मिले, वे भी एक प्रतिशत से कम ही थे. दूसरे शब्दों में कहें तो इन दोनों बड़े प्रदेशों में ये दोनों पार्टियां लगभग बराबरी पर ही छूटीं. छत्तीसगढ़ की बात अलग है. वहां भाजपा के वोट भी काफी कम हुए हैं और सीटों का तो भट्ठा ही बैठ गया. लेकिन जरा सोचें कि यदि प्रधानमंत्नी अगले पांच-छह महीने में दो-तीन चमत्कारी काम कर दें तो कांग्रेस क्या करेगी ? कोई जरूरी नहीं है कि लोग कांग्रेस को उतने ही वोट दें, जितने कि उन्होंने अभी दिए हैं. और फिर अखिल भारतीय स्तर पर आज भी भाजपा कांग्रेस से काफी आगे है. 

मिजोरम और तेलंगाना में कांग्रेस का हाल क्या हुआ है? ये बात दूसरी है कि राहुल गांधी की छवि सुधरी है. यह भी असंभव नहीं कि इन तीनों हिंदी प्रदेशों के कांग्रेसी मुख्यमंत्नी अगले चार-छह महीने में कुछ ऐसे विलक्षण काम कर दिखाएं जो 2019 के चुनावों में छा जाएं. यदि ऐसा हो जाए तो यह भारतीय लोकतंत्न के लिए शुभ होगा. 2019 में केंद्र में जो भी सरकार बनेगी, उसके लिए पहले से एक नक्शा तैयार रहेगा. 

टॅग्स :विधानसभा चुनावकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतVIDEO: 'मोदी लोगों को डरा रहे हैं', मल्लिकार्जुन खरगे का बयान, फिर आई सफाई

भारतसंविधान पर आक्रमण था और हमने हरा दिया?, राहुल-प्रियंका गांधी ने कहा-लोकतंत्र-अखंडता के लिए बड़ी जीत, वीडियो

भारतTTAADC Election Results: कुल 28 सीट, टिपरा मोथा पार्टी को 24 और बीजेपी को 4 सीट?, 0 पर ढेर सीपीआई, कांग्रेस, आईपीएफटी?

भारतअब समय आ गया है?, आप घर में मां-बहन-बेटी-पत्नी सबका स्मरण करते हुए अपनी अंतरात्मा को सुनिए?, प्रधानमंत्री मोदी ने सांसदों से महिला आरक्षण विधेयक के पक्ष में मतदान करने की अपील की

भारतTTAADC Election Results: भाजपा उम्मीदवार माजी देबबर्मा को 20823 वोट से हराया, टीएमपी प्रत्याशी गीता ने पेकुआरजला-जनमेजय नगर सीट पर किया कब्जा

भारत अधिक खबरें

भारतVIDEO: खाटू श्याम मंदिर पहुंचे CM धामी, बोले - अब बंगाल में आएगा बड़ा बदलाव!

भारत'लुटेरी सरकार को जवाब...,' तमिलनाडु में गरजे सीएम डॉ. मोहन, देखें उनके अंदाज के Photos

भारतशरद पवार मुंबई के अस्पताल में भर्ती, जानें किस हेल्थ प्रॉब्लम से जूझ रहें एनसीपी-एसपी सुप्रीमो

भारतक्या पीएम मोदी ने किया आचार संहिता का उल्लंघन? प्रधानमंत्री के 'राष्ट्र के नाम संबोधन' पर 700 कार्यकर्ताओं ने की चुनाव आयोग से शिकायत

भारत'जन आक्रोश महिला पदयात्रा' के साथ सड़कों पर उतरे सीएम योगी, महिला आरक्षण बिल गिरने पर विपक्ष को दिया कड़ा संदेश