लाइव न्यूज़ :

Buldhana Hospital: बुलढाणा में धार्मिक आयोजन, प्रसाद खाने के बाद सैकड़ों लोगों की तबीयत बिगड़ी, स्वास्थ्य सेवाओं में कमी के लिए तय होनी चाहिए जिम्मेदारी

By लोकमत समाचार सम्पादकीय | Updated: February 23, 2024 13:02 IST

Buldhana Hospital: सरकार ने देश की ग्रामीण आबादी के लिए स्वास्थ्य सेवा तक पहुंच में सुधार के लिए कई पहलों की शुरुआत की है. लेकिन जब-जब इस तरह की घटनाएं होती हैं, स्वास्थ्य सेवाओं की कमी का अनुभव होता ही है.

Open in App
ठळक मुद्देसंविदा पर स्वास्थ्यकर्मियों की तैनाती कर उनकी संख्या बढ़ाई गई है. सरकारी अस्पतालों में दस हजार से अधिक रोगियों पर एक चिकित्सक की सेवा उपलब्ध है. ‘इंडियन जर्नल ऑफ पब्लिक हेल्थ’ के अनुसार भारत को वर्ष 2030 तक 20 लाख चिकित्सकों की आवश्यकता होगी.

Buldhana Hospital:महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले में एक धार्मिक आयोजन में प्रसाद खाने के बाद सैकड़ों लोगों की तबीयत बिगड़ गई. लोगों की हालत बिगड़ते ही सभी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन अस्पताल में मरीजों के लिए जगह कम पड़ गई और जहां जगह मिली, वहीं मरीज को लिटाकर इलाज किया गया. खबर है कि इस घटना में 300 से ज्यादा लोग फूड पॉइजनिंग के शिकार हो गए. सौभाग्य से कोई जनहानि नहीं हुई. यह सही है कि कोविड महामारी के बाद देश की स्वास्थ्य सेवाओं में उल्लेखनीय सुधार हुआ है. अस्पतालों में बिस्तरों की संख्या बढ़ी है. आइसीयू बेड बढ़ गए हैं. सरकारी अस्पतालों में अब बड़ी संख्या में ऑक्सीजन प्लांट लग गए हैं. संविदा पर स्वास्थ्यकर्मियों की तैनाती कर उनकी संख्या बढ़ाई गई है. सरकार ने देश की ग्रामीण आबादी के लिए स्वास्थ्य सेवा तक पहुंच में सुधार के लिए कई पहलों की शुरुआत की है. लेकिन जब-जब इस तरह की घटनाएं होती हैं, स्वास्थ्य सेवाओं की कमी का अनुभव होता ही है.

भारत की स्वास्थ्य सेवा प्रणाली जटिल और बहुआयामी है. यहां सरकारी और निजी दोनों ही सुविधाएं देश की 140 करोड़ से अधिक आबादी को चिकित्सा सेवाएं प्रदान कर रही हैं. हाल के वर्षों में उल्लेखनीय प्रगति के बावजूद, स्वास्थ्य सेवा प्रणाली अभी भी कई चुनौतियों का सामना कर रही है जिसमें धन की कमी, स्वास्थ्य कर्मियों की कमी और अपर्याप्त आधारभूत संरचना शामिल है.

देश की स्वास्थ्य सेवा प्रणाली पर प्राथमिकता से ध्यान दिया जाना चाहिए और इसके लिए बजट में और अधिक प्रावधान किए जाने चाहिए ताकि नागरिकों की अच्छी स्वास्थ्य सेवा तक पहुंच सुनिश्चित हो सके. देश में अभी भी अस्पतालों की कमी है, विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्रों में और कई मौजूदा स्वास्थ्य केंद्रों में बुनियादी उपकरणों एवं संसाधनों की कमी है.

सबसे बड़ी चिंता है चिकित्सक-रोगी अनुपात का बड़ा अंतर. ‘इंडियन जर्नल ऑफ पब्लिक हेल्थ’ के अनुसार भारत को वर्ष 2030 तक 20 लाख चिकित्सकों की आवश्यकता होगी. एक अनुमान के अनुसार वर्तमान में सरकारी अस्पतालों में दस हजार से अधिक रोगियों पर एक चिकित्सक की सेवा उपलब्ध है.

जो विश्व स्वास्थ्य संगठन की अनुशंसा से बहुत कम है. बड़े पैमाने पर विषबाधा और उसके बाद होने वाली स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी तेजी से विकसित हो रहे भारत के लिए चिंता का विषय है. इस तरह की घटनाओं के लिए जिम्मेदारी तय होनी चाहिए और भविष्य में ऐसी घटना की पुनरावृत्ति न हो, इसकी सतर्कता बरती जानी चाहिए.

टॅग्स :महाराष्ट्रनागपुरएकनाथ शिंदे
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टनिर्माण स्थल पर काम करने गए थे माता-पिता, 7 वर्षीय बेटी से 45 वर्षीय शख्स ने किया रेप, अरेस्ट

क्राइम अलर्टबेलोरा हवाई अड्डे के पास चाय पीने गए थे?, अनस मोहम्मद सईद, तलहा अनीस, अवेज सईद और अब्दुल सलीम की मौत, तीन घायल

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यबांग्लादेश खसरा प्रकोपः 100 से अधिक बच्चों की मौत?, मार्च से अब तक 900 से अधिक केस, खसरा-रूबेला का आपातकालीन टीकाकरण अभियान चलाया?

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह