लाइव न्यूज़ :

वीवीएस लक्ष्मण का कॉलम: टीम इंडिया के बहादुर सिपाही की तरह खेले ईशांत, उनकी लेंथ में कहीं कोई खामी नहीं

By वीवीएस लक्ष्मण | Updated: November 25, 2019 10:17 IST

ईशांत शर्मा कई वर्षों से एक बहादुर सिपाही की तरह है और पिछले तीन वर्षों में उन्हें गेंदबाजी करते देखना अच्छा लग रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देभारत ने बांग्लादेश को टेस्ट सीरीज में 2-0 से मात दी।भारत ने बांग्लादेश को पारी और 46 रनों से हराया था।

भारत में गुलाबी गेंद से खेले गए पहले दिन-रात्रि के टेस्ट मैच से मैं काफी रोमांचित हूं। ईडन गार्डन्स में पचास हजार दर्शकों की भीड़ ने मुकाबले के दौरान जबर्दस्त माहौल बनाए रखा। इस माहौल ने मुझे उन दिनों की याद दिलाई जब मैं खेलता था और दर्शकों की भीड़ से हमें ऊर्जा मिलती थी, खास कर तब जब हम कठिन स्थिति से गुजर रहे होते थे।

यह बात और है कि विराट कोहली की कमान में भारतीय टीम को मैदान में कड़ा इम्तीहान देकर अरसा बीत चुका है। इस महान खेल की दिग्गज हस्तियों को बीसीसीआई तथा सीएबी (कैब) की ओर से सम्मानित किया जाना शानदार अहसास तो था ही, लेकिन अन्य खेलों के चैंपियनों को सम्मानित होते देखना भी काफी सुखद रहा।

पहले दिन जो भी समारोह आयोजित किए गए थे उसके पीछे थे सौरव गांगुली और बीसीसीआई अध्यक्ष के तौर पर उनके कार्यकाल की यह उत्साहवर्धक शुरुआत कही जा सकती है। मैदान में भारत चैंपियन की तरह खेला जो कि वह है और दिल्ली के दो खिलाड़ियों ने सामूहिक प्रदर्शन कर भारत की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

ईशांत शर्मा कई वर्षों से एक बहादुर सिपाही की तरह है और पिछले तीन वर्षों में उन्हें गेंदबाजी करते देखना अच्छा लग रहा है। दोनों मुकाबलों की पहली पारी में उनकी लेंथ में कहीं कोई खामी नहीं थी, जबकि पहले मैच में उन्होंने प्राकृतिक रोशनी में और दूसरे मैच में दुधिया रोशनी में गेंदबाजी की। उन्होंने स्विंग हासिल करने के लिए गेंद को सामने पिच किया विकेटकीपर की व्यस्तता बढ़ गई।

हालात चुनौतीपूर्ण थे और भारतीय तेज गेंदबाजी पूरे शबाब पर थी, लेकिन मुशफिकुर रहीम को छोड़ दिया जाए तो अन्य किसी भी बांग्लादेशी बल्लेबाज ने अपने विकेट की कीमत नहीं जानी। बांग्लादेशी बल्लेबाज अब लौटकर विराट के जादुई पारियों का संकलन देख सकते हैं, जिससे वह एक और टेस्ट शतक जमाने में सफल रहे।

मैं तो विराट के कदमों की गति से अभिभूत हूं। विराट जब कवर ड्राइव लगाने के लिए जब पांवे काफी लंबा बढ़ाते हैं तो वह देखना दर्शनीय है। गुलाबी गेंद के 'आचरण' से वाकिफ नहीं होने की वजह से विराट ने टेस्ट मैच शुरू होने से पहले बल्लेबाजी में एकाग्रता की जरुरत प्रतिपादित की थी। अपने शब्दों को उन्होंने सच साबित कर दिया और चेतेश्वर पुजारा तथा अजिंक्य रहाणे ने उन्हें बेहतरीन साथ दी। ठीक वैसे ही मोहम्मद शमी और उमेश यादव ने ईशांत शर्मा का साथ दिया।

टॅग्स :वीवीएस लक्ष्मणइशांत शर्माविराट कोहली
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK Tickets 2026: आज से बुकिंग LIVE! फ्री मेट्रो और एंट्री के नए रूल्स

क्रिकेट2 रन से आगे निकले हिटमैन रोहित शर्मा?, आईपीएल में किसी एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी?

क्रिकेट4027 रन से साथ नंबर-1?, आईपीएल में लक्ष्य का पीछा करते हुए सबसे अधिक बल्ले से योगदान?, देखिए टॉप-5 खिलाड़ी की सूची

क्रिकेटRCB Vs SRH: 38 गेंद, 69 नाबाद रन, 5 चौके और 5 छक्के?, विराट कोहली बोले-मैदान पर वापस आना अच्छा, स्ट्राइक पर वापस आने दो और बीच-बीच में चौके लगाओ?

क्रिकेटRCB vs SRH: पडिक्कल और कोहली ने आरसीबी को दिलाई जीत, IPL ओपनर में सनराइजर्स हैदराबाद को 6 विकेट से हराया

क्रिकेट अधिक खबरें

क्रिकेटSRH vs LSG: टॉप ऑर्डर के ढहने के बाद, हेनरिक क्लासेन और नीतीश रेड्डी ने शतकीय साझेदारी में जड़ी फिफ्टी

क्रिकेटशुभमन गिल कब तक करेंगे आईपीएल 2026 में वापसी? इंजरी कितनी गंभीर? जानें

क्रिकेटसफलता के लिए कौशल से ज्यादा आत्मविश्वास की जरूरत, मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज दीपक चाहर ने कहा- समीर रिजवी ने कमाल की पारी खेली

क्रिकेटआईपीएल 2026ः 12 गेंद में चाहिए था 15 रन, 19वां-20वां ओवर, आर्चर-देशपांडे की किया कमाल और 8 रन दिए और 6 रन से दिलाई जीत

क्रिकेटGT vs RR: तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत