Budget 2019: बजट में पीयूष गोयल ने की उरी फिल्म की तारीफ, बॉलीवुड जगत के लिए किया ये बड़ा ऐलान
By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: February 1, 2019 12:21 PM2019-02-01T12:21:17+5:302019-02-01T13:15:52+5:30
मोदी सरकार आज संसद में अंतरिम बजट पेश कर रही है। कार्यवाहक वित्त मंत्री पीयूष गोयल बजट की घोषणाएं कीं।
मोदी सरकार आज संसद में अंतरिम बजट पेश कर रही है। कार्यवाहक वित्त मंत्री पीयूष गोयल बजट की घोषणाएं कीं। पीएम मोदी की मौजूदगी में पीयूष गोयल ने कहा हिंदी सिनेमा को भी सौगात दी है।
गोयल ने सदन में कहा है कि अगले 5 साल में हम एक लाख डिजिटल विलेज बनाएंगे। हम फिल्म निर्माताओं को फिल्म निर्माण के लिए एकल खिड़की की मंजूरी उपलब्ध करवाएंगे। साथ ही पाइरेसी से लड़ने के लिए सिनेमेटोग्राफी अधिनियम में पेश किए किया जाएगा।
Piyush Goyal: A single window clearance for filmmaking to be made available to filmmakers, anti-camcording provision to also to be introduced to Cinematography Act to fight piracy pic.twitter.com/qMsd6CB7Ji
— ANI (@ANI) February 1, 2019
पीएम से मिले थे बॉलीवुड के सितारे
हाल ही में पीएम मोदी ने इंडस्ट्री के बड़े निर्माताओं-निर्देशकों और स्टार्स को मिलने के लिए दिल्ली बुलाया था। फिल्म जगत के सदस्यों ने भारत के मनोरंजन उद्योग के लिए जीएसटी की दरें कम और एक समान रखने की मांग की और मुंबई को मनोरंजन की वैश्विक राजधानी के रूप में विकसित करने और सक्रिय दृष्टिकोण अपनाने की आवश्यकता पर बल दिया।
उरी की करी तारीफ
कार्यवाहक वित्त मंत्री पीयूष गोयल ने फिल्म उरी की भी जमकर तारीफ की उन्होंने कहा कि मुझे नहीं पता कि आप में सदन में बैठे कितने लोगों ने फिल्म देखी है लेकिन मैंने देखी है बहुत अच्छी है। गजब का जोश है इसमें। इसके बाद पूरे सदन का माहौल ही कुछ और हो गया।