लाइव न्यूज़ :

रालेजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा ने सीएम नीतीश कुमार पर कसा तंज, कहा-मुख्यमंत्री का काम छोड़ कर दूसरी चीजों में व्यस्त हैं

By एस पी सिन्हा | Updated: June 27, 2023 18:03 IST

सीएम नीतीश कुमार पर बोलते हुए रालेजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा ने कहा है कि बिहार में अपराधी बेखौफ हो गये है। अपराधियों का मनोबल सातवें आसमान पर हो गया है। हर जगह आपराधिक घटनाएं हो रही है, लेकिन नीतीश चुप्पी साध बैठे हैं। उन्होंने यह भी कहा है कि नीतीश कुमार के लिए सांप-छछुंदर वाली बात हो गई है।

Open in App
ठळक मुद्देरालेजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा ने सीएम नीतीश कुमार पर तंज कसा है। उन्होंने कहा है कि वे सीएम का काम छोड़कर दूसरी चीजों में व्यस्त हैं।यही नहीं उन्होंने यह भी कहा है कि जदयू में अब कोई रहना नहीं चाहता है।

पटना:  राष्ट्रीय लोक जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा ने एक बार फिर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए कहा है कि नीतीश कुमार की रुचि सरकारी कामों में नहीं है। लिहाजा बिहार वासियों को नुकसान उठाना पड़ रहा है। 

वह देश के पहले मुख्यमंत्री होंगे, जिन्होंने मुख्यमंत्री का काम छोड़ कर दूसरी चीजों में व्यस्त हैं। कुशवाहा ने कहा कि कुछ साल पहले नीतीश कुमार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष थे और उन्होंने दोनों पद एकसाथ रखने में असमर्थता जताई थी और फिर राष्ट्रीय अध्यक्ष का पद छोड़कर अच्छा काम किया था।

सीएम नीतीश के लिए उपेन्द्र कुशवाहा ने क्या कहा

लेकिन साल 2022 से ये दिख रहा था कि उनको अब मुख्यमंत्री के रूप में काम करने में मन नहीं लग रहा है। अब उनकी रुचि अन्य कामों में दिख रही है। मुख्यमंत्री बिहार की जनता को भगवान के भरोसे छोड़कर पटना में पॉलिटिकल इवेंट करवा रहे हैं। राज्य में कहीं लूट हो रहा और मुख्यमंत्री का उसपर कोई जवाब नही है। 

उन्होंने कहा कि ऐसे मुद्दों को दबने न दिया जाए। जनता के सवालों को दबने नही देना चाहिए। कुशवाहा ने आगे कहा है कि बिहार में अपराधी बेखौफ हो गये है। अपराधियों का मनोबल सातवें आसमान पर हो गया है। हर जगह आपराधिक घटनाएं हो रही है, लेकिन नीतीश चुप्पी साध बैठे हैं। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार के लिए सांप-छछुंदर वाली बात हो गई है। 

जदयू में अब कोई रहना नहीं चाहता- कुशवाहा

उपेन्द्र कुशवाहा के अनुसार, उनके सामने कई रास्ते थे, पर उन्होंने गलत रास्ता चुना है। जदयू में अब कोई नहीं रहना चाहता है। कुशवाहा ने कहा कि विपक्षी दलों की बैठक लालू प्रसाद के बेटे को मुख्यमंत्री बनाने को लेकर था। जदयू समर्थक गलतफहमी के शिकार नहीं हो कि ये बैठक नीतीश कुमार को कुछ बनाने के लिए था। 

उन्होंने स्पष्ट कहा है कि नीतीश जी को कभी भी धकियाकर लालू प्रसाद अपने बेटे को मुख्यमंत्री बनाने में लगे हैं। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिजली को छोड़कर लालटेन थामने का फैसला लिया है। उन्होंने कहा कि हम गठबंधन करेंगे, पर किससे करेंगे, वो बाद में तय करेंगे। एनडी में जाने का फिलहाल कोई फैसला नहीं लिए हैं। 

टॅग्स :बिहारउपेंद्र कुशवाहानीतीश कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

बिहार अधिक खबरें

बिहारबिहार के जेलों में रहने वाले कैदी अब कर रहे हैं यूपीएससी/ बीपीएससी और सरकारी नौकरियों की तैयारी, पढ़ने और उच्च शिक्षा लेने की संख्या में हुई है उल्लेखनीय वृद्धि

बिहारBihar: रोहिणी आचार्य ने कसा तंज, सोशल मीडिया पर लिखा- "विरासत को तहस-नहस करने के लिए परायों की जरूरत नहीं होती"

बिहारबिहार: गृहमंत्री सम्राट चौधरी के चेतावनी के बावजूद अपराधियों का हौसला नहीं हो रहा है पस्त, अब डालने लगे हैं मंदिर में भी डाका

बिहारBihar Assembly elections 2025: पहले चरण के रिकॉर्ड तोड़ मतदान से गदगद दिखे राजनाथ सिंह, कहा- 'दो तिहाई बहुमत एनडीए को हासिल हो सकती है'

बिहारBihar Assembly Elections 2025: उपेंद्र कुशवाहा का दावा, कहा- "NDA जीत सकती है बिहार चुनाव लेकिन..."