लाइव न्यूज़ :

'मंदिर जाने से देश के विकास पर फर्क पड़ता है क्या?', राजद विधायक ने फिर दिया विवादित बयान

By एस पी सिन्हा | Updated: January 9, 2024 17:32 IST

फतेह बहादुर सिंह ने कहा कि मंदिर जाने से देश के विकास पर फर्क पड़ता है क्या? मंदिर से कितने आईएएस बनेंगे कितने डॉक्टर बनेंगे? उन्होंने कहा कि मैं देशवासियों से आह्वान करता हूं कि 22 जनवरी को शिक्षा के मंदिर में दीप जलाकर प्रकाशित करें।

Open in App
ठळक मुद्देरामलला की मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर सियासत तेज हैविपक्षी दलों के नेता लगातार विवादित बयान दे रहे हैंराजद विधायक ने फिर दिया विवादित बयान

पटना: अयोध्या श्रीराम मंदिर में रामलला की मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर सियासत तेज है। इसको लेकर विपक्षी दलों के नेता लगातार विवादित बयान दे रहे हैं। वहीं, खुद को महिषासुर का वंशज बताने वाले राजद विधायक फतेह बहादुर सिंह ने अब शंकराचार्य को ही चुनौती दे दी है। उन्होंने 22 जनवरी को घरों में नहीं बल्कि शिक्षा के मंदिर में मोमबत्ती जलाने की बात कही है।

उन्होंने लोगों से अपील की है कि 22 जनवरी को लोग अपने घरों में नहीं बल्कि शिक्षा के मंदिर में जाकर दीपक जलाएं। मंदिर को अंधविश्वास, पाखंड, मूर्खता और अज्ञानता की ओर ले जाने वाला रास्ता बताने वाले राजद विधायक ने कहा है कि जो नफरत फैलाने वाले हैं वो देश को अंधकार में ले जाएंगे ही। मैं देश की जनता को प्रकाश के तरफ यानी शिक्षा के तरफ ले जाना चाहता हूं। 

फतेह बहादुर सिंह ने कहा कि मंदिर जाने से देश के विकास पर फर्क पड़ता है क्या? मंदिर से कितने आईएएस बनेंगे कितने डॉक्टर बनेंगे? उन्होंने कहा कि मैं देशवासियों से आह्वान करता हूं कि 22 जनवरी को शिक्षा के मंदिर में दीप जलाकर प्रकाशित करें। फतेह बहादुर सिंह ने कहा कि मैं पाखंड और अंधविश्वास को नहीं मानता बल्कि साक्षात देवी और देवता को मानता हूं। पूजा का अर्थ होता है पूरा जानो तब मानो। 

जब मीडियाकर्मियों ने कहा कि आप शंकराचार्य से भी बड़े धर्म के जानकार हो गए हैं? इस सवाल पर राजद विधायक तमतमा गए और कहा कि ‘बुला लीजिए शंकराचार्य को.. आकर चर्चा कर लें.. मैं शंकराचार्य से बहस करने को तैयार हूं’। विधायक इस सवाल पर भड़क गए और मीडियाकर्मी को चुप रहने की नसीहत दे डाली।

टॅग्स :आरजेडीराम मंदिरलालू प्रसाद यादवबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

बिहार अधिक खबरें

बिहारबिहार के जेलों में रहने वाले कैदी अब कर रहे हैं यूपीएससी/ बीपीएससी और सरकारी नौकरियों की तैयारी, पढ़ने और उच्च शिक्षा लेने की संख्या में हुई है उल्लेखनीय वृद्धि

बिहारBihar: रोहिणी आचार्य ने कसा तंज, सोशल मीडिया पर लिखा- "विरासत को तहस-नहस करने के लिए परायों की जरूरत नहीं होती"

बिहारबिहार: गृहमंत्री सम्राट चौधरी के चेतावनी के बावजूद अपराधियों का हौसला नहीं हो रहा है पस्त, अब डालने लगे हैं मंदिर में भी डाका

बिहारBihar Assembly elections 2025: पहले चरण के रिकॉर्ड तोड़ मतदान से गदगद दिखे राजनाथ सिंह, कहा- 'दो तिहाई बहुमत एनडीए को हासिल हो सकती है'

बिहारBihar Assembly Elections 2025: उपेंद्र कुशवाहा का दावा, कहा- "NDA जीत सकती है बिहार चुनाव लेकिन..."