लाइव न्यूज़ :

भाजपा हिंदुस्तान को तोड़ने, नफरत और हिंसा फैलाने का काम कर रही, राहुल गांधी ने कहा-हम सब एक साथ मिलकर हराएंगे

By एस पी सिन्हा | Updated: June 23, 2023 14:34 IST

कांग्रेस का मतलब गरीबों के लिए काम करना है। बिहार से कांग्रेस का गहरा जुड़ाव रहा है और अब हिदुस्तान में विचारधारा की लड़ाई चल रही है।

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस प्रदेश कार्यालय सदाकत आश्रम पहुंचे।विपक्षी दलों की बैठक में कांग्रेस साथ खड़ी है।राहुल गांधी ने कहा कि आज देश में दो प्रकार की विचारधारा चल रही है।

पटनाः विपक्षी दलों की बैठक में भाग लेने के लिए कांग्रेस के दिग्गज नेता राहुल गांधी कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के साथ पटना पहुंचे। शुक्रवार सुबह 10 बजे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उनका एयरपोर्ट पर स्वागत किया। इसके बाद दोनों नेता सीधे कांग्रेस प्रदेश कार्यालय सदाकत आश्रम पहुंचे।

इस दौरान नेताओं-कार्यकर्ताओं को संबोधित करते राहुल गांधी ने कहा कि अब देश समझ गया है मोदी और भाजपा सिर्फ 2-3 लोगों को फायदा पहुंचाएगी, जबकि कांग्रेस का मतलब गरीबों के लिए काम करना है। उन्होंने कहा कि बिहार से कांग्रेस का गहरा जुड़ाव रहा है और अब हिदुस्तान में विचारधारा की लड़ाई चल रही है।

उसमें विपक्षी दलों की बैठक में कांग्रेस साथ खड़ी है। राहुल गांधी ने कहा कि आज देश में दो प्रकार की विचारधारा चल रही है। एक ओर कांग्रेस की भारत जोड़ो की विचारधारा है तो दूसरी ओर भाजपा है जो हिंदुस्तान को तोड़ने का काम कर रही है। भाजपा हिंदुस्तान को तोड़ने, नफरत और हिंसा फैलाने का काम कर रही है।

वहीं, कांग्रेस जोड़ने का काम कर रही है। राहुल गांधी ने अपने संबोधन में कार्यकर्ताओं को 'बब्बर शेर' कहा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की विचारधारा बिहार के डीएनए में है क्योंकि भारत जोड़ो पदयात्रा के दौरान मुझे हर स्टेट में बिहार के लोग मिले। उन्होंने कहा कि पटना में आज देश के सभी विपक्षी पार्टियां आई हैं। हम सब एक साथ मिलकर भाजपा को हराएंगे। 

वहीं, कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडगे ने सदाकत आश्रम को लेकर कहा कि इस कांग्रेस ऑफिस से जो भी नेता निकला, वे देश के आजादी के लिए लड़ा। हमें गर्व है कि देश के पहले राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद जी इसी धरती से थे, अगर हम बिहार जीत गए तो सारे भारत में हम जीत जाएंगे।

2024 लोकसभा चुनाव में भाजपा को हराने पर जोर देते हुए खड़गे ने कहा कि ‘हम सभी विपक्ष की पार्टियों को एक होना है और 2024 के चुनाव में मिलकर लड़ना है. इसी के तहत राहुल गांधी ने पहला कदम उठाया है। हमने सोचा है कि सभी पार्टियों के नेता से मिलकर बात करेंगे और आगे मिलकर कदम उठाएंगे।

हमें लोकतंत्र और संविधान को बचाने के लिए साथ मिलकर लड़ना होगा। उल्लेखनीय है कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी के सदाकत आश्रम जाने के रास्ते में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पटना हाई कोर्ट के वकीलों ने उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। उनपर फूलों की वर्षा की गई। इस दौरान राहुल गांधी ने सबका अभिवादन किया।

टॅग्स :राहुल गांधीबिहारपटनाBJPमल्लिकार्जुन खड़गेनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

बिहार अधिक खबरें

बिहारबिहार के जेलों में रहने वाले कैदी अब कर रहे हैं यूपीएससी/ बीपीएससी और सरकारी नौकरियों की तैयारी, पढ़ने और उच्च शिक्षा लेने की संख्या में हुई है उल्लेखनीय वृद्धि

बिहारBihar: रोहिणी आचार्य ने कसा तंज, सोशल मीडिया पर लिखा- "विरासत को तहस-नहस करने के लिए परायों की जरूरत नहीं होती"

बिहारबिहार: गृहमंत्री सम्राट चौधरी के चेतावनी के बावजूद अपराधियों का हौसला नहीं हो रहा है पस्त, अब डालने लगे हैं मंदिर में भी डाका

बिहारBihar Assembly elections 2025: पहले चरण के रिकॉर्ड तोड़ मतदान से गदगद दिखे राजनाथ सिंह, कहा- 'दो तिहाई बहुमत एनडीए को हासिल हो सकती है'

बिहारBihar Assembly Elections 2025: उपेंद्र कुशवाहा का दावा, कहा- "NDA जीत सकती है बिहार चुनाव लेकिन..."