केंद्रीय ऊर्जा मंत्री राज कुमार सिंह की भविष्यवाणी - लोकसभा चुनाव के पहले तेजस्वी यादव जाएंगे जेल

By एस पी सिन्हा | Published: August 5, 2023 05:12 PM2023-08-05T17:12:47+5:302023-08-05T17:13:54+5:30

लैंड फॉर जॉब घोटाले मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव के खिलाफ भी आरोप पत्र दायर किया है। इस मामले में सीबीआई बिहार पूर्व सीएम लालू प्रसाद यादव, उनकी पत्नी राबड़ी देवी के खिलाफ पहले ही चार्जशीट दाखिल कर चुकी है।

Prediction of Union Energy Minister Raj Kumar Singh Tejashwi Yadav will go to jail before elections | केंद्रीय ऊर्जा मंत्री राज कुमार सिंह की भविष्यवाणी - लोकसभा चुनाव के पहले तेजस्वी यादव जाएंगे जेल

केंद्रीय ऊर्जा मंत्री राज कुमार सिंह

Highlightsकेंद्रीय ऊर्जा मंत्री राज कुमार सिंह पटना में थेदावा किया- तेजस्वी यादव चुनाव के पहले जेल जाएंगेकहा- तेजस्वी यादव के खिलाफ आरोप पत्र दायर हो चुका है

पटना: केंद्रीय ऊर्जा मंत्री राज कुमार सिंह ने पटना में दावा किया है कि बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव चुनाव के पहले जेल जाएंगे। उन्होंने कहा कि वे चार्जशीटेड हैं। उनके खिलाफ काफी सबूत हैं। चुनाव के पहले के बाहर रहेंगे क्या? "इंडिया" गठबंधन पर राज कुमार सिंह ने कहा कि नाम से क्या होता है। इंडियन मुजाहिदीन भी है। उसका क्या हुआ? "इंडिया" के सहयोगियों के 2जी और कोल स्कैम कहीं गए नहीं हैं। कोर्ट में पेंडिंग पड़ा हुआ है। सहयोगी दलों के नेता इसमें आरोपित हैं।

केंद्रीय ऊर्जा मंत्री आज पटना के जिला अतिथिशाला में कहा कि कांग्रेस की संख्या धीरे-धीरे घट रही है। कांग्रेस समाप्ति की ओर जा रहा है। संसद में इनकी संख्या कितनी रहेगी? दूसरी तरफ देखेंगे कि आम आदमी पार्टी और कांग्रेस पार्टी में गठबंधन है। दिल्ली में आम आदमी पार्टी क्या कांग्रेस को एक भी सीट देगी? बंगाल में क्या तृणमूल कांग्रेस को सीट देगा? उन्होंने कहा कि उधर साउथ में जाइए तो डीएमके और कांग्रेस के बीच समझौता होगा क्या? विपक्षी एकता का सिर्फ दिखावा है। "इंडिया" की ओर से कोई चुनौती नहीं है। राहुल गांधी भी भाजपा के लिए कोई चुनौती नहीं हैं। वह अपना चुनाव हार जाते हैं।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लेकर राज कुमार सिंह ने कहा कि वो(नीतीश) जानते हैं कि उनका समय खत्म हो गया है। वह 40-42 सीट पर आ चुके हैं। अगले चुनाव में क्या राजद 40 सीट से ज्यादा दे सकता है? उनका कद छोटा हो चुका है। वे खुद घोषित कर चुके हैं कि अगले चुनाव में नहीं रहूंगा।

बता दें कि लैंड फॉर जॉब घोटाले मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव के खिलाफ भी आरोप पत्र दायर किया है। इस मामले में सीबीआई  बिहार पूर्व सीएम लालू प्रसाद यादव, उनकी पत्नी राबड़ी देवी के खिलाफ पहले ही चार्जशीट दाखिल कर चुकी है।

Web Title: Prediction of Union Energy Minister Raj Kumar Singh Tejashwi Yadav will go to jail before elections

बिहार से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे