लाइव न्यूज़ :

पटनाः अमित शाह जी का बिहार की धरती पर स्वागत, बिहार को विशेष राज्य का दर्जा क्यों नहीं दिया जा रहा है?, पोस्टर के जरिए तीखे वार

By एस पी सिन्हा | Updated: June 29, 2023 14:05 IST

केंद्रीय गृह मंत्री के आगमन से पहले राजधानी पटना में विरोध में पोस्टर लगाए गए। पोस्टर के जरिए केंद्र सरकार पर भी निशाना साधा गया।

Open in App
ठळक मुद्देकेंद्र से सवाल पूछे गए हैं कि ‘बिहार को विशेष राज्य का दर्जा क्यों नही दिया गया?’ केंद्रीय एजेंसियों के बहाने भी निशाना साधा गया है।पटना के इनकम टैक्स गोलंबर पर तीन पोस्टर के जरिए केंद्रीय गृहमंत्री से तीखे तीन सवाल पूछे गए हैं।

पटनाः केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बिहार दौरे को लेकर सियासत गर्मायी रही। अमित शाह का पिछले 10 महीने के अंदर यह पांचवीं बिहार यात्रा है। केंद्रीय गृह मंत्री के आगमन से पहले राजधानी पटना में विरोध में पोस्टर लगाए गए। पोस्टर के जरिए केंद्र सरकार पर भी निशाना साधा गया।

पोस्टर के जरिए केंद्र से सवाल पूछे गए हैं कि ‘बिहार को विशेष राज्य का दर्जा क्यों नही दिया गया?’ वहीं, केंद्रीय एजेंसियों के बहाने भी निशाना साधा गया है। एक पोस्टर में लिखा है कि अमित शाह जी का बिहार की धरती पर स्वागत है, लेकिन बताएं कि बिहार को विशेष राज्य का दर्जा क्यों नहीं दिया जा रहा है?

पटना के इनकम टैक्स गोलंबर पर तीन पोस्टर के जरिए केंद्रीय गृहमंत्री से तीखे तीन सवाल पूछे गए हैं। उसमें लिखा गया है कि - 'शांति और भाईचारे की धरती पर अमित शाह जी का स्वागत है'। इसके आलावा इस पोस्टर पर सवाल पूछते हुए लिखा गया है-' बिहार पूछ रहा है सीधा सवाल'। मणिुपुर क्यों जल रहा है गृह मंत्री जी?

इसके बाद ही दो अलग - अलग पोस्टर लगा कर सवाल किए गए हैं। इसमें लिखा है कि- महिला पहलवानों की इज्जत- आबरू से खेलने वाले बृजभूषण को क्यों बचाया गृह मंत्री जी? इसके बाद जो पोस्टर लगाया गया है उसमें शाह से यह सवाल किया गया है कि - ईडी-सीबीआई के भरोसा कब तक कायरों वाली राजनीति करोगे गृह मंत्री जी? यह पोस्टर किस राजनीतिक दलों के तरफ से लगाया गया है, इस बारे में भी फिलहाल कुछ स्पष्ट नहीं है। अब तक किसी ने इस पोस्टर को लगाने की जिम्मेवारी अब तक नहीं ली है।

हालांकि, जिस तरीके के सवाल किए गए हैं उससे तो यही लगा रहा है कि इस तरह के सवाल भजपा विरोधी पार्टियां पूछती है। लेकिन पोस्टर लगाने वालों ने पोस्टर पर अपना नाम नहीं दिया है। खास बात यह भी है कि पटना प्रशासन ने इन पोस्टरों को हटवाया भी नहीं है, जबकि इनकम टैक्स गोलंबर पर प्रशासन की तैनाती हमेशा रहती है।

टॅग्स :अमित शाहBihar BJPआरजेडीजेडीयू
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

बिहार अधिक खबरें

बिहारबिहार के जेलों में रहने वाले कैदी अब कर रहे हैं यूपीएससी/ बीपीएससी और सरकारी नौकरियों की तैयारी, पढ़ने और उच्च शिक्षा लेने की संख्या में हुई है उल्लेखनीय वृद्धि

बिहारBihar: रोहिणी आचार्य ने कसा तंज, सोशल मीडिया पर लिखा- "विरासत को तहस-नहस करने के लिए परायों की जरूरत नहीं होती"

बिहारबिहार: गृहमंत्री सम्राट चौधरी के चेतावनी के बावजूद अपराधियों का हौसला नहीं हो रहा है पस्त, अब डालने लगे हैं मंदिर में भी डाका

बिहारBihar Assembly elections 2025: पहले चरण के रिकॉर्ड तोड़ मतदान से गदगद दिखे राजनाथ सिंह, कहा- 'दो तिहाई बहुमत एनडीए को हासिल हो सकती है'

बिहारBihar Assembly Elections 2025: उपेंद्र कुशवाहा का दावा, कहा- "NDA जीत सकती है बिहार चुनाव लेकिन..."