लाइव न्यूज़ :

बिहार में अब बीएड पास अभ्यर्थी नहीं बन सकेंगे प्राथमिक शिक्षक, बीपीएससी और शिक्षा विभाग की हुई बैठक में लिया गया फैसला

By एस पी सिन्हा | Updated: September 12, 2023 15:23 IST

3 लाख 90 हजार बीएड अभ्यर्थियों को राहत नहीं मिल पाई है। इसके साथ कई अन्य फैसला लिया गया है। इसके साथ ही दूसरे फेज के शिक्षक भर्ती परीक्षा को लेकर भी फैसला लिया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देइससे करीब 3.90 लाख अभ्यर्थियों को बड़ा झटका लगा है। 14 सितम्बर को शिक्षक भर्ती परीक्षा के रिजल्ट जारी करने को लेकर फैसला हुआ है।पहली से पांचवी तक के लिए बीएड डिग्रीधारियों को रिजल्ट में शामिल नहीं करने का फैसला लिया गया है।

पटनाः बिहार में शिक्षक भर्ती परीक्षा को लेकर बीपीएससी और शिक्षा विभाग की आज हुई बैठक में निर्णय लिया गया है कि प्राथमिक शिक्षकों की बहाली में बीएड अभ्यर्थियों का रिजल्ट जारी नहीं किया जायेगा। इससे करीब 3.90 लाख अभ्यर्थियों को बड़ा झटका लगा है यानी अब वे प्राथमिक शिक्षक नहीं बन सकते हैं।

बीपीएससी सभागार में आयोजित की गई इस बैठक में आयोग के अध्यक्ष अतुल प्रसाद, शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक समेत कई अन्य अधिकारी भी शामिल हुए।सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार 14 सितम्बर को शिक्षक भर्ती परीक्षा के रिजल्ट जारी करने को लेकर फैसला हुआ है। इसके साथ ही पहली से पांचवी तक के लिए बीएड डिग्रीधारियों को रिजल्ट में शामिल नहीं करने का फैसला लिया गया है।

3 लाख 90 हजार बीएड अभ्यर्थियों को राहत नहीं मिल पाई है। इसके साथ कई अन्य फैसला लिया गया है। इसके साथ ही दूसरे फेज के शिक्षक भर्ती परीक्षा को लेकर भी फैसला लिया गया है। अक्टूबर माह में दूसरे फेज की शिक्षक भर्ती को लेकर बीपीएससी की तरफ से विज्ञापन निकाला जाएगा और नवंबर माह में परीक्षा हो सकती है। वहीं अभ्यर्थियों के सर्टिफिकेट जांच में शिक्षकों को लगाए जाने को लेकर भी चर्चा हुई है।

इस मुद्दे पर केके पाठक और अतुल प्रसाद के बीच विवाद चल रहा था। इस विवाद को बढ़ता देख मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को मुख्य सचिव आमिर सुबहानी और शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक को तलब किया था। उल्लेखनीय है कि बिहार में 1.70 लाख शिक्षकों की बहाली हो रही है। इसके लिए परीक्षा की प्रक्रिया हो चुकी है।

टॅग्स :बिहार लोक सेवा आयोग
Open in App

संबंधित खबरें

बिहारबिहार के जेलों में रहने वाले कैदी अब कर रहे हैं यूपीएससी/ बीपीएससी और सरकारी नौकरियों की तैयारी, पढ़ने और उच्च शिक्षा लेने की संख्या में हुई है उल्लेखनीय वृद्धि

भारत1 जनवरी 2026 को ज्वाइन और 6 जनवरी को इस्तीफा, बिहार के पूर्व डीजीपी आलोक राज ने बिहार कर्मचारी चयन आयोग से क्यों दिया रिजाइन?

क्राइम अलर्टबिहार में बहाल 2912 शिक्षकों के शैक्षणिक प्रमाण पत्र फर्जी?, अब तक 1707 पर FIR, कई दिनों से सरकारी नौकरी का उठा रहे लाभ

भारतबिहार में प्रस्तावित शिक्षक नियुक्ति प्रक्रिया को लेकर अभ्यर्थियों ने किया जदयू कार्यालय के बाहर हंगामा, मंत्री ने कहा- 'हम लोग टीआरई- 4 की अधियाचना शीघ्र भेज देंगे'

कारोबारप्रारंभिक परीक्षा के लिए 100 रुपये शुल्क, मुख्य परीक्षा में 0 रुपये, सरकारी नौकरी के इच्छुक लाखों युवाओं को फायदा, सीएम नीतीश कुमार की घोषणा

बिहार अधिक खबरें

बिहारBihar: रोहिणी आचार्य ने कसा तंज, सोशल मीडिया पर लिखा- "विरासत को तहस-नहस करने के लिए परायों की जरूरत नहीं होती"

बिहारबिहार: गृहमंत्री सम्राट चौधरी के चेतावनी के बावजूद अपराधियों का हौसला नहीं हो रहा है पस्त, अब डालने लगे हैं मंदिर में भी डाका

बिहारBihar Assembly elections 2025: पहले चरण के रिकॉर्ड तोड़ मतदान से गदगद दिखे राजनाथ सिंह, कहा- 'दो तिहाई बहुमत एनडीए को हासिल हो सकती है'

बिहारBihar Assembly Elections 2025: उपेंद्र कुशवाहा का दावा, कहा- "NDA जीत सकती है बिहार चुनाव लेकिन..."

बिहारबिहार में अब विधायकों, सांसदों, मंत्रियों के खिलाफ दर्ज आपराधिक मामलों की जांच होगी निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरी