लाइव न्यूज़ :

Nitish Kumar Resignation: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे बोले, ''मुझे पता था कि ऐसा होगा''

By धीरज मिश्रा | Updated: January 28, 2024 13:04 IST

Nitish Kumar resigns: बिहार में नीतीश और लालू प्रसाद यादव का महागठबंधन टूट गया है। इस बात की जानकारी खुद बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दी है। उन्होंने मीडिया से कहा कि हमने इस्तीफा दे दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देबिहार में नीतीश और लालू प्रसाद यादव का महागठबंधन टूट गयाबिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दिया इस्तीफा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे बोले मुझे पता था कि ऐसा होगा

Nitish Kumar resigns:बिहार में नीतीश और लालू प्रसाद यादव का महागठबंधन टूट गया है। इस बात की जानकारी खुद बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दी है। उन्होंने मीडिया से कहा कि हमने इस्तीफा दे दिया है। अब नीतीश भाजपा के साथ मिलकर बिहार में नई सरकार बनाएंगे। इस सरकार में भी वह सीएम बने रहेंगे।

वहीं दूसरी तरफ नीतीश के जाने पर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की पहली प्रतिक्रिया आई है। उन्होंने कहा कि उन्हें पता था कि यह होगा। पहले वो और हम साथ मिलकर लड़ रहे थे। लेकिन वो साथ छोड़ कर चले गए। मैंने लालू प्रसाद यादव और तेजस्वी से बात की तो उन्होंने भी कहा कि नीतीश जा रहे हैं। अगर उन्हें रहना होता तो रुकते।

लेकिन वो जाना चाहते थे। इसलिए ये बात हमें पहले से पता थी, लेकिन इंडिया अलायंस को बरकरार रखने के लिए अगर हम कुछ गलत कहेंगे तो गलत संदेश जाएगा। नीतीश के जाने की  जानकारी हमें पहले ही लालू प्रसाद यादव और तेजस्वी यादव ने दे दी थी। आज वो सच हो गया। बताते चले कि जनता दल (यूनाइटेड) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार रविवार को पटना राजभवन पहुंचे और राज्यपाल राजेंद्र अर्लेकर को अपना इस्तीफा सौंप दिया।

गौर करने वाली बात यह है कि बिहार में जारी सियासी ड्रामे के बीच भारतीय जनता पार्टी की विधायक दल की बैठक पटना स्थित पार्टी कार्यालय में हुई। वहीं, राजद ने रविवार को राज्य के प्रमुख अखबारों में एक पूरे पेज का विज्ञापन दिया, जिसमें जनता दल (यूनाइटेड) सुप्रीमो को किनारे कर दिया गया और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव को आगे बढ़ाया गया।

पूरे पन्ने के विज्ञापन में, जिसमें केवल तेजस्वी की बड़ी छवि थी, राजद ने 4 लाख से अधिक सरकारी नौकरियां देने से लेकर राज्य की पर्यटन क्षमता को बढ़ाने तक कई विकासात्मक पहलों के लिए डिप्टी सीएम को धन्यवाद दिया। 

टॅग्स :बिहारनीतीश कुमारपटनाआरजेडीजेडीयूतेजस्वी यादव
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

बिहार अधिक खबरें

बिहारबिहार के जेलों में रहने वाले कैदी अब कर रहे हैं यूपीएससी/ बीपीएससी और सरकारी नौकरियों की तैयारी, पढ़ने और उच्च शिक्षा लेने की संख्या में हुई है उल्लेखनीय वृद्धि

बिहारBihar: रोहिणी आचार्य ने कसा तंज, सोशल मीडिया पर लिखा- "विरासत को तहस-नहस करने के लिए परायों की जरूरत नहीं होती"

बिहारबिहार: गृहमंत्री सम्राट चौधरी के चेतावनी के बावजूद अपराधियों का हौसला नहीं हो रहा है पस्त, अब डालने लगे हैं मंदिर में भी डाका

बिहारBihar Assembly elections 2025: पहले चरण के रिकॉर्ड तोड़ मतदान से गदगद दिखे राजनाथ सिंह, कहा- 'दो तिहाई बहुमत एनडीए को हासिल हो सकती है'

बिहारBihar Assembly Elections 2025: उपेंद्र कुशवाहा का दावा, कहा- "NDA जीत सकती है बिहार चुनाव लेकिन..."