लाइव न्यूज़ :

बिहार में बाल विवाह, नशाबंदी और दहेज प्रथा को लेकर लोगों को जागरूक किया जाएगा, नेहरू जयंती पर लगेगी बाल सभा

By एस पी सिन्हा | Updated: October 31, 2023 16:02 IST

बिहार सरकार ने यह फैसला किया है कि अब राज्य में जवाहर लाल नेहरू की जयंती पर गांव में बाल सभा आयोजित करवाया जाएगा। इसमें मुख्य रूप से बाल विवाह, नशाबंदी और दहेज़ प्रथा को लेकर लोगों को जागरूक किया जाएगा।

Open in App
ठळक मुद्देबिहार सरकार के द्वारा नेहरू जयंती पर गांव-गांव में बाल सभा आयोजित करवाया जाएगाबाल विवाह, नशाबंदी और दहेज़ प्रथा को लेकर लोगों को जागरूक किया जाएगाग्राम पंचायत के एक स्कूल में बाल सभा आयोजित कराने का निर्णय लिया गया है

पटनाबिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का अब कांग्रेस प्रेम नजर आने लगा है। बिहार सरकार ने यह फैसला किया है कि अब राज्य में जवाहर लाल नेहरू की जयंती पर गांव में बाल सभा आयोजित करवाया जाएगा। इसमें मुख्य रूप से बाल विवाह, नशाबंदी और दहेज़ प्रथा को लेकर लोगों को जागरूक किया जाएगा। मालुम हो कि अब तक सरकारी स्तर पर ग्रामीण इलाकों में नेहरू जयंती के मौके पर किसी तरह के कार्यक्रम नही किया जाता था।

हालांकि, राजधानी पटना में नेहरू जयंती के मौके पर राजकीय समारोह होता रहा है और उसमें मुख्यमंत्री और राज्यपाल सहित तमाम आला अधिकारी शिरकत करते रहे हैं। लेकिन अब पंचायती राज विभाग के तरफ से एक पत्र जारी किया गया है। जिसमें साफ तौर पर कहा गया है कि बाल दिवस के मौके पर ग्रामीण इलाकों में बाल संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। पंचायती राज विभाग के अपर मुख्य सचिव मिहिर सिंह और शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक ने संयुक्त रूप से यह चिट्ठी लिखी है।

जिसमें लिखा गया है कि राज्य के प्रत्येक ग्राम पंचायत के एक स्कूल में बाल सभा आयोजित कराने का निर्णय लिया गया है। कार्यक्रम के लिए स्कूल चयन करने में इस बात का ध्यान रखा जाए कि चयनित स्कूल में आयोजन से संबंधित सुविधाएं जैसे कि बैठने के लिए पर्याप्त जगह, रोशनी, आने-जाने का रास्ता आदि उपलब्ध हो। सरकार ने बताया है कि राज्य सरकार के तरफ से ग्राम पंचायत के 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चे-बच्चियां शामिल होंगे। 

साथ ही सभा में ग्राम पंचायत एवं ग्राम कचहरी स्तर पर निर्वाचित सभी जनप्रतिनिधि, विद्यालय प्रबंधन समिति के सभी सदस्य एवं बच्चों के माता-पिता या अभिभावक भी भाग लेंगे। डीएम को लिखे गए चिट्ठी में कहा गया है कि बाल सभा का फोटोग्राफी एवं वीडियोग्राफी अनिवार्य रूप से कराया जाए। सभी ग्राम पंचायत बाल सभा में लिए गए निर्णय को ग्राम पंचायत विकास योजना के निर्माण के लिए विशेष ग्राम सभा में शामिल कर पारित कराना है। 

टॅग्स :नीतीश कुमारपटनाआरजेडीBJPजेडीयूकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

बिहार अधिक खबरें

बिहारबिहार के जेलों में रहने वाले कैदी अब कर रहे हैं यूपीएससी/ बीपीएससी और सरकारी नौकरियों की तैयारी, पढ़ने और उच्च शिक्षा लेने की संख्या में हुई है उल्लेखनीय वृद्धि

बिहारBihar: रोहिणी आचार्य ने कसा तंज, सोशल मीडिया पर लिखा- "विरासत को तहस-नहस करने के लिए परायों की जरूरत नहीं होती"

बिहारबिहार: गृहमंत्री सम्राट चौधरी के चेतावनी के बावजूद अपराधियों का हौसला नहीं हो रहा है पस्त, अब डालने लगे हैं मंदिर में भी डाका

बिहारBihar Assembly elections 2025: पहले चरण के रिकॉर्ड तोड़ मतदान से गदगद दिखे राजनाथ सिंह, कहा- 'दो तिहाई बहुमत एनडीए को हासिल हो सकती है'

बिहारBihar Assembly Elections 2025: उपेंद्र कुशवाहा का दावा, कहा- "NDA जीत सकती है बिहार चुनाव लेकिन..."