नीतीश कुमार ने भाजपा को दी चुनौती, कहा- जदयू टूट रही है तो तोड़ लीजिए

By एस पी सिन्हा | Published: October 2, 2023 02:30 PM2023-10-02T14:30:25+5:302023-10-02T14:31:37+5:30

नीतीश कुमार ने कहा कि भाजपा अगर उनकी पार्टी को तोड़ना चाहती है तो तोड़ ले। हम लोगों को बर्बाद करने के चक्कर में हैं। राज्यपाल बनने के सवाल पर उन्होंने कहा कि यह आप लोगों ने कहा है, हमको तो पता भी नहीं।

Nitish Kumar challenged BJP said If JDU is breaking then break it | नीतीश कुमार ने भाजपा को दी चुनौती, कहा- जदयू टूट रही है तो तोड़ लीजिए

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (फाइल फोटो)

Highlights नीतीश कुमार ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शाष्त्री को श्रद्धांजलि दीमीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा पर साधा निशानाकहा- जदयू टूट रही है तो तोड़ ले, बहुत अच्छा होगा

पटना: राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के मौके पर गांधी जी को नमन करने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने लालू बहादुर शास्त्री की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा के लोगों ने सबको बर्बाद कर दिया है और अब हमको (जदयू) बर्बाद करने पर लगे हुए हैं। नीतीश ने कहा कि 
उनलोगों को जो करना है करने दीजिए। उन्होंने कहा कि भाजपा को कौन रोक रहा है। जदयू टूट रही है तो तोड़ ले। बहुत अच्छा होगा।

मीडियाकर्मियों ने पूछा था कि भाजपा कह रही है कि जदयू टूट रहा है। इसके लिए वे लोग मंत्री अशोक चौधरी और विधायक सुदर्शन के बीच चल रहे आरोप-प्रत्यारोप का हवाला दे रहे हैं। इस सवाल को नीतीश कुमार सही तरीके से नहीं समझ पाये तो उन्होंने उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव से पूछा कि ये लोग क्या पूछ रहे हैं? तेजस्वी यादव के बताये जाने के बाद नीतीश कुमार ने कहा कि भाजपा अगर उनकी पार्टी को तोड़ना चाहती है तो तोड़ ले। हम लोगों को बर्बाद करने के चक्कर में हैं। छोड़ दीजिए कोई मतलब नहीं है। लेकिन इन सब चीजों का प्रचार करता है।

वहीं भाजपा के केंद्रीय मंत्रियों के विधानसभा चुनाव में प्रत्याशी के रूप में उतारने के सवाल पर नीतीश कुमार ने जवाब नहीं दिया और सीधे कहा कि छोड़िए न, इसको। राज्यपाल बनने के सवाल पर उन्होंने कहा कि यह आप लोगों ने कहा है, हमको तो पता भी नहीं। मोदी को कहिए पहले अपने राज्यपाल बन जाएं। कृषि रोड मैप के सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्रपति को आमंत्रण भेजा गया है। सब कुछ तैयार है और इस बार राष्ट्रपति द्वारा शुरुआत होगी।

नीतीश कुमार ने कहा कि बापू की सभी बातों को मानकर काम कर रहे हैं। आप देखिए की कितना अच्छा मूर्ति यहां पर लगाया है। कितना बढ़िया है इन सब चीजों को देखिए और जो कुछ भी आज के दिन है तो बापू के बारे में ही सब चीजों के बारे में ही चर्चा कीजिए। यही हम आपसे आग्रह करेंगे कि एक दिन कम से कम उन्हीं के लिए बात किया कीजिए। वहीं, इंडिया गठबंधन के बीच सीट शेयरिंग पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा है कि इसमें पार्टियां लगी हुई हैं। एक-एक बिंदु पर बात हो रही है। बहुत जल्द आप सबके सामने इंडिया एलाइंस की सीट का फिगर होगा।

Web Title: Nitish Kumar challenged BJP said If JDU is breaking then break it

बिहार से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे