लाइव न्यूज़ :

नीतीश कुमार ने भाजपा पर लगाया मीडिया पर कब्जे का आरोप, कहा-केंद्र सरकार के जाने के बाद ही पढ़ेंगे अखबार

By एस पी सिन्हा | Updated: October 11, 2023 15:38 IST

नीतीश कुमार ने कहा कि अगला चुनाव में हम जितना लोगों को एकजुट कर रहे हैं। जनता का जो हालात है, अगर वह निर्णय ले ले और बीजेपी की हार होगी तो देश का बहुत कल्याण होगा।

Open in App
ठळक मुद्देआर्थिक सर्वेक्षण रिपोर्ट अब तक पेश नहीं किए जाने को लेकर नीतीश ने दी सफाईकहा- इसको सबसे पहले हम हाउस में रखेंगेकहा- अभी तो मीडिया पर बीजेपी का कब्जा हो गया है

पटना:  बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आर्थिक सर्वेक्षण रिपोर्ट अब तक पेश नहीं किए जाने को लेकर कहा कि जो भी किया गया है आर्थिक स्थिति का, उसमें सभी जातियों का है। सबका उसी समय पूरा का पूरा सब करके हाउस में रख दिया जाएगा। उस वक्त सभी सांसद-विधायक को भी दे दिया जाएगा। एक-एक चीज को लोग जानेंगे। अधिक चिंता मत करिए। एक बार सभी पार्टियों के साथ मिलकर के हम लोगों ने तय किया। बहुत अच्छा हो गया। इसको सबसे पहले हम हाउस में रखेंगे, उसके बाद आगे क्या करना है वह बताएंगे।

वहीं, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी का नाम लेते ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भड़क गए। जातीय गणना के बयान पर सम्राट चौधरी द्वारा निशाना साधे जाने के सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि उसका नाम काहे आप लोग लेते हैं? उसके पिता को सम्मान किसने दिया था? कम उम्र में ही उसको विधायक और मंत्री किसने बनाया था? उसके बाप को इज्जत हमहि ही दिए न।

तेजस्वी तादव को देखते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि इसके पिता जी बना दिए। वो रोज पार्टी बदलता है। उसका कोई मतलब है। कोई पार्टी बचा है। अब वह उधर(भाजपा)की तरफ चला गया है तो अंड-बंड बोलते रहता है। उसका काम है अंड-बंड बोलना। उसका कोई मतलब है। भाजपा जानबूझकर वैसे-वैसे लोगों को हमारे पीछे लगा रहा है, जो सबसे ज्यादा हमको गाली दे। तो छोड़िए ना। हम उन लोगों के बात का कोई वैल्यू देते हैं? वहीं, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की तरफ से क्षेत्रीय पार्टी के खत्म होने के बयान पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि वह लोग सरकार के पैसे का गलत उपयोग कर रहे हैं। इसलिए कुछ भी प्रचार कर रहा है। उसका कोई वैल्यू नहीं है। अब तो हम लोग कोई भी स्टेटमेंट देखने भी नहीं जाते हैं। आप चिंता मत कीजिए। उन लोगों से चाहने से कुछ होगा?

नीतीश कुमार ने कहा कि अगला चुनाव में हम जितना लोगों को एकजुट कर रहे हैं और जनता का जो हालात है। अगर वह निर्णय ले ले और इन लोगों की हार होगी तो देश का बहुत कल्याण होगा। हम उन लोगों के ऊपर कुछ भी नहीं कहना चाहते हैं। अभी तो मीडिया पर उनका कब्जा हो गया है तो हर जगह उन लोग का ही बयान दिखता है। इधर-उधर की खबर प्लांट करते रहते हैं। इसलिए अब हम अखबार पढ़ना छोड़ दिए हैं। जबकि हमारी आदत शुरू से ही अखबार पढ़ने की रही है। जब ये लोग चले जाएंगे और मीडिया स्वतंत्र हो जाएगी।

टॅग्स :नीतीश कुमारबिहारलोकसभा चुनाव 2024BJP
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

बिहार अधिक खबरें

बिहारबिहार के जेलों में रहने वाले कैदी अब कर रहे हैं यूपीएससी/ बीपीएससी और सरकारी नौकरियों की तैयारी, पढ़ने और उच्च शिक्षा लेने की संख्या में हुई है उल्लेखनीय वृद्धि

बिहारBihar: रोहिणी आचार्य ने कसा तंज, सोशल मीडिया पर लिखा- "विरासत को तहस-नहस करने के लिए परायों की जरूरत नहीं होती"

बिहारबिहार: गृहमंत्री सम्राट चौधरी के चेतावनी के बावजूद अपराधियों का हौसला नहीं हो रहा है पस्त, अब डालने लगे हैं मंदिर में भी डाका

बिहारBihar Assembly elections 2025: पहले चरण के रिकॉर्ड तोड़ मतदान से गदगद दिखे राजनाथ सिंह, कहा- 'दो तिहाई बहुमत एनडीए को हासिल हो सकती है'

बिहारBihar Assembly Elections 2025: उपेंद्र कुशवाहा का दावा, कहा- "NDA जीत सकती है बिहार चुनाव लेकिन..."