लाइव न्यूज़ :

बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के इस्तीफे की मांग के साथ शुरू हुआ बिहार विधानमंडल का मानसून सत्र

By एस पी सिन्हा | Updated: July 10, 2023 15:18 IST

भाजपा के द्वारा तेजस्वी यादव से इस्तीफे की मांग पर उन्होंने कहा कि विपक्ष का काम ही होता है मांग करना, इससे क्या लेना देना है।

Open in App

पटना: बिहार विधानमंडल का मॉनसून सत्र आज से शुरू हो गया है, जो 14 जुलाई तक चलेगा। सदन की शुरूआत होते ही दिवगंत सदस्यों के लिए मौन रखकर श्रद्धाजंलि दी गई। उसके बाद सदन की कार्यवाही मंगलवार को 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई।

सदन की कार्यवाही शुरू होते ही भाजपा ने सदन में जोरदार हंगामा किया। भाजपा विधायकों ने तेजस्वी के खिलाफ चार्जशीट दाखिल होने के मामले को उठाते हुए उनसे इस्तीफे की मांग की।इससे पहले भाजपा के विधायक विधानसभा के मुख्य गेट पर जमा हो गए और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की है।

विधान परिषद में भी कार्रवाई शुरू होते ही परिषद पोर्टिको में भाजपा के विधान पार्षदों ने जबर्दस्त हंगामा किया। हंगामे के दौरान सभी नेताओं ने एक सुर में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव का इस्तीफा मांगा। इसी दौरान सबसे खास बात देखने को यह मिली कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, तेजस्वी यादव और तेजप्रताप यादव सदन की कार्यवाही में शामिल होने के लिए एक ही गाड़ी से बिहार विधानसभा पहुंचे।

राजद और जदयू में मतभेद की खबरों के बीच आज की तस्वीर कई मायनों में काफी महत्वपूर्ण है। दरअसल, बिहार में बीते कुछ दिनों से शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर और शिक्षा विभाग अपर सचिव केके पाठक के बीच शीत युद्ध चल चल रहा है। वहीं इसके साथ ही लालू यादव परिवार के करीबी एमएलसी सुनील सिंह द्वारा इशारों ही इशारों में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर फेसबुक पोस्ट के जरिये निशाना साधा जा रहा है।

वहीं, नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने सख्त लहजे में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से पूछा कि भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस की उनकी नीति का क्या हुआ? उन्होंने कहा कि लोकतंत्र के मंदिर विधानसभा के अंदर अगर कोई चार्जशीटेड भ्रष्टाचारी आकर बैठे और सदस्यों की मांग पर सरकार चुप रहे तो भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति कहां गई?

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री को बताना होगा कि आपने भ्रष्टाचार से समझौता कर लिया। कुर्सी से सौदा कर लिया। भ्रष्टाचारी उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव को बर्खास्त करना होगा।

इसका हम सड़क से लेकर सदन तक विरोध करेंगे।इसबीच, पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने कहा कि प्रधानमंत्री लगातार भ्रष्टाचार को लेकर वार करते हैं। लेकिन पूरे देश में भाजपा ने दफ्तर बनवाया है, इसके बारे में भाजपा कुछ नहीं बोलती। इस बारे में जनता को बताना चाहिए।

भाजपा के द्वारा तेजस्वी यादव से इस्तीफे की मांग पर उन्होंने कहा कि विपक्ष का काम ही होता है मांग करना, इससे क्या लेना देना है। एक ही केस में बार-बार चार्जशीट दाखिल करना यह उचित है क्या? विपक्ष के सभी नेताओं के साथ भाजपा और भारत सरकार जबर्दस्ती कर रही है।

भाजपा सरकार के खिलाफ जो भी बोलेगा उसके ऊपर चार्जशीट हो जाएगा। सीबीआई, ईडी और अन्य जांच एजेंसियों को उसके पीछे लगा दिया जाएगा।

टॅग्स :तेजस्वी यादवबिहारBihar BJPजेडीयूआरजेडी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टप्रेम करती हो तो चलो शादी कर ले, प्रस्ताव रखा तो किया इनकार, प्रेमी कृष्णा ने प्रेमिका सोनू को उड़ाया, बिहार के भोजपुर से अरेस्ट

भारतजमीनी कार्यकर्ताओं को सम्मानित, सीएम नीतीश कुमार ने सदस्यता अभियान की शुरुआत की

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी की टीम बिहार को हैदराबाद ने 7 विकेट से हराया, कप्तान सुयश प्रभुदेसाई ने खेली 28 गेंदों में 51 रन की पारी, जम्मू-कश्मीर को 7 विकेट से करारी शिकस्त

भारत‘सिटीजन सर्विस पोर्टल’ की शुरुआत, आम जनता को घर बैठे डिजिटल सुविधाएं, समय, ऊर्जा और धन की बचत

भारतआखिर गरीब पर ही कार्रवाई क्यों?, सरकारी जमीन पर अमीर लोग का कब्जा, बुलडोजर एक्शन को लेकर जीतन राम मांझी नाखुश और सम्राट चौधरी से खफा

बिहार अधिक खबरें

बिहारBihar Assembly elections 2025: पहले चरण के रिकॉर्ड तोड़ मतदान से गदगद दिखे राजनाथ सिंह, कहा- 'दो तिहाई बहुमत एनडीए को हासिल हो सकती है'

बिहारBihar Assembly Elections 2025: उपेंद्र कुशवाहा का दावा, कहा- "NDA जीत सकती है बिहार चुनाव लेकिन..."

बिहारबिहार में अब विधायकों, सांसदों, मंत्रियों के खिलाफ दर्ज आपराधिक मामलों की जांच होगी निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरी

बिहारनमामि गंगे प्रोजेक्ट के अधूरा रहने के कारण बिहार में गंगा नदी में अब भी गिराया जा रहा है गंदा पानी

बिहारBihar Assembly Session: विधानसभा में विपक्षी नेताओं का हंगामा, अध्यक्ष के हस्तक्षेप के बाद शांत हुए विधायक