लाइव न्यूज़ :

Lok Sabha Elections 2024: भाजपा नेताओं के साथ प्रभारी विनोद तावड़े ने की बैठक, लोकसभा क्षेत्र गोपालगंज, सुपौल, मधेपुरा, भागलपुर, बांका, नालंदा, पूर्णिया पर फोकस

By एस पी सिन्हा | Updated: October 10, 2023 19:12 IST

Lok Sabha Elections 2024: बिहार भाजपा के प्रभारी विनोद तावड़े भी पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक कर आगे की रणनीति बनाने में जुट गए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देगोपालगंज, सुपौल, मधेपुरा, भागलपुर, बांका, नालंदा, पूर्णिया में पार्टी की तैयारियों की समीक्षा की गई।केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह सहित कई अन्य सांसद और विधायक बैठक में मौजूद थे।सीटों पर भाजपा अपनी दमदार उपस्थिति दर्ज करे इसे लेकर बैठक में चर्चा की गई।

Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव को लेकर देश की तमाम राजनीतिक पार्टी अपने तरीके से तैयारी करने में जुट गई है। भाजपा ने भी लोकसभा चुनाव को लेकर कमर कस ली है। इसी कड़ी में बिहार भाजपा के प्रभारी विनोद तावड़े भी पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक कर आगे की रणनीति बनाने में जुट गए हैं।

इसी क्रम में तावड़े की अध्यक्षता में आज प्रदेश भाजपा कोर कमिटी की बैठक हुई, जिसमें चुनावी रणनीति पर चर्चा की गई। इसमें पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी समेत कोर कमेटी के सभी दिग्गज नेता इसमें मौजूद रहे। इस बैठक में 6 लोकसभा क्षेत्र गोपालगंज, सुपौल, मधेपुरा, भागलपुर, बांका, नालंदा, पूर्णिया में पार्टी की तैयारियों की समीक्षा की गई।

इसमें बूथ कमेटियों के गठन से लेकर गठबंधन के स्वरूप पर भी चर्चा की गई। इन सभी सीटों पर जदयू के सांसद हैं। इन संसदीय क्षेत्रों को लेकर रणनीति तय करने को लेकर शीर्ष नेताओं ने मंत्रणा की। इसमें नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा, विधान परिषद में नेता विपक्ष हरि सहनी, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह सहित कई अन्य सांसद और विधायक बैठक में मौजूद थे।

सूत्रों के अनुसार भाजपा सबसे पहले उन लोकसभा सीटों पर नजर गड़ाए हुए है, जहां जदयू की मजबूत पकड़ है। ऐसे में कोर कमेटी की इस बैठक में भाजपा ने उन्हीं सीटों पर मन्त्रणा की है, जहां से जदयू के सांसद हैं। कैसे इन सीटों पर भाजपा अपनी दमदार उपस्थिति दर्ज करे इसे लेकर बैठक में चर्चा की गई।

यहां भाजपा का पिछले चुनावों में कैसा प्रदर्शन रहा था? इस पर पार्टी ने मंथन किया गया। इस बैठक में इसबात पर भी चर्चा हुई है कि बिहार में गठबंधन का स्वरूप कैसा होगा? कौन-कौन से दल एनडीए में शामिल होंगे और सीटों का फार्मूला क्या होगा?

इसके अलावा केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अमित शाह के दौरे को लेकर भी चर्चा हुई है। बता दें कि केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह एकबार फिर बिहार दौरे पर आ रहे हैं। 5 नवंबर को केन्द्रीय गृहमंत्री मुजफ्फरपुर में एक बड़ी रैली को संबोधित करेंगे। शाह के इस दौरे को लेकर भाजपा ने तैयारियां शुरू कर दी है।

टॅग्स :लोकसभा चुनाव 2024BJPलोकसभा संसद बिलमहाराष्ट्रलोकसभा चुनाव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

बिहार अधिक खबरें

बिहारबिहार के जेलों में रहने वाले कैदी अब कर रहे हैं यूपीएससी/ बीपीएससी और सरकारी नौकरियों की तैयारी, पढ़ने और उच्च शिक्षा लेने की संख्या में हुई है उल्लेखनीय वृद्धि

बिहारBihar: रोहिणी आचार्य ने कसा तंज, सोशल मीडिया पर लिखा- "विरासत को तहस-नहस करने के लिए परायों की जरूरत नहीं होती"

बिहारबिहार: गृहमंत्री सम्राट चौधरी के चेतावनी के बावजूद अपराधियों का हौसला नहीं हो रहा है पस्त, अब डालने लगे हैं मंदिर में भी डाका

बिहारBihar Assembly elections 2025: पहले चरण के रिकॉर्ड तोड़ मतदान से गदगद दिखे राजनाथ सिंह, कहा- 'दो तिहाई बहुमत एनडीए को हासिल हो सकती है'

बिहारBihar Assembly Elections 2025: उपेंद्र कुशवाहा का दावा, कहा- "NDA जीत सकती है बिहार चुनाव लेकिन..."