लाइव न्यूज़ :

Lok Sabha Elections 2024: बिहार में भाजपा का खाता भी नहीं खुलेगा, तेजस्वी ने कहा- इंडिया गठबंधन मिलकर आम चुनाव में सत्ता से उखाड़ फेकेंगे

By एस पी सिन्हा | Updated: December 23, 2023 15:14 IST

Lok Sabha Elections 2024: तेजस्वी यादव पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती के मौके पर माल्यार्पण करने पहुंचे थे।

Open in App
ठळक मुद्देबिहार में तो भाजपा का खाता भी नहीं खुलेगा।गिरिराज सिंह अपनी बात को किसी और के मुंह से कहवाना चाहते हैं।इस तरीके से कहीं भी कुछ नहीं होता है।

Lok Sabha Elections 2024: बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा है लोकसभा चुनाव 2024 में बिहार में कोई लड़ाई नहीं है। उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन मिलकर आम चुनाव में भाजपा को सत्ता से उखाड़ फेकेंगे। बिहार में तो भाजपा का खाता भी नहीं खुलेगा। दरअसल, तेजस्वी यादव पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती के मौके पर माल्यार्पण करने पहुंचे थे।

जहां उनसे सवाल किया गया कि भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह का कहना है कि जदयू का राजद में विलय हो जाएगा। जिसके बाद इसका जवाब देते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि गिरिराज सिंह अपनी बात को किसी और के मुंह से कहवाना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि इस तरीके से कहीं भी कुछ नहीं होता है।

यह तो पहले से ही भाजपा में तय है कि उनके नेता किसी न किसी को कुछ न कुछ बोलते ही रहेंगे। तभी तो लाइमलाइट में आएंगे, वरना उनको कौन पूछेगा। इसके अलावा दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक में दिशा निर्देश दिये जाने पर तेजस्वी ने कहा कि बोलने में क्या जाता है बोलने का तो कोई भी यह कह सकता है कि हम ये कर देंगे वो कर देंगे।

हजार बात बोलते हैं। बोलने दिजिए। वह बोलते ही इसलिए कि आप लोग दिखाइए। उन्होंने कहा कि बिहार में लड़ाई कहां है? बिहार में किस बात की लड़ाई है? बोलने और दावे करने वाले जो भी कह लें, लेकिन बिहार में भाजपा के लिए कुछ नहीं बचा है। भाजपा को बेचैनी है क्योंकि इंडिया गठबंधन पूरी तरह से एकजुट है।

उन्होंने कहा कि भाजपा के लोग इंडिया गठबंधन और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की नाराजगी की झूठी खबर फैलाने की कोशिश कर रहे हैं। लेकिन इससे कोई फायदा नहीं होने वाला। उन्होंने कहा कि बिहार में हमारे सामने इनका खाता भी नहीं खुलेगा, क्योंकि यहां कोई लड़ाई ही नहीं है। इसलिए भाजपा के अंदर बेचैनी है।

टॅग्स :पटनातेजस्वी यादवनरेंद्र मोदीलालू प्रसाद यादवनीतीश कुमारलोकसभा चुनाव 2024
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

बिहार अधिक खबरें

बिहारबिहार के जेलों में रहने वाले कैदी अब कर रहे हैं यूपीएससी/ बीपीएससी और सरकारी नौकरियों की तैयारी, पढ़ने और उच्च शिक्षा लेने की संख्या में हुई है उल्लेखनीय वृद्धि

बिहारBihar: रोहिणी आचार्य ने कसा तंज, सोशल मीडिया पर लिखा- "विरासत को तहस-नहस करने के लिए परायों की जरूरत नहीं होती"

बिहारबिहार: गृहमंत्री सम्राट चौधरी के चेतावनी के बावजूद अपराधियों का हौसला नहीं हो रहा है पस्त, अब डालने लगे हैं मंदिर में भी डाका

बिहारBihar Assembly elections 2025: पहले चरण के रिकॉर्ड तोड़ मतदान से गदगद दिखे राजनाथ सिंह, कहा- 'दो तिहाई बहुमत एनडीए को हासिल हो सकती है'

बिहारBihar Assembly Elections 2025: उपेंद्र कुशवाहा का दावा, कहा- "NDA जीत सकती है बिहार चुनाव लेकिन..."