लाइव न्यूज़ :

लोकसभा चुनाव 2024ः 11 सितंबर को जदयू जिलाध्यक्षों से मिलेंगे सीएम नीतीश, 12 सितंबर को जिला प्रभारियों और अन्य नेताओं के साथ बैठक, जानें क्या है रणनीति

By एस पी सिन्हा | Updated: September 6, 2023 16:33 IST

बिहारः मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 12 सितंबर को ही विधानसभा प्रभारियों की भी एक बैठक बुलाएंगे और आगामी चुनाव को लेकर जारी तैयारियों पर चर्चा करेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देनीतीश कुमार ने 11 सितंबर को जदयू के जिलाध्यक्षों की बैठक बुलाई है।12 सितंबर को जिला प्रभारियों और अन्य नेताओं के साथ की बैठक बुलाई गई है। बिहार की जनता का मन टटोलेंगे और पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं से फीडबैक लेंगे।

पटनाः आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारी में अब सभी दल जुट चुके हैं। ऐसे में बिहार में महागठबंधन के घटक दल भी अब अपने चुनिंदा सीटों पर नजर बनाते दिख रहे हैं। अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए सीटों पर अभी से मंथन शुरू हो गया है। वहीं, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी अब सक्रिय हो गए हैं।

उन्होंने पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं को एकजुट करने का सिलसिला शुरू कर दिया है। उन्होंने यह तय किया है कि अब वे पार्टी के नेताओं से अलग-अलग दिन संवाद करेंगे और आगे की रणनीति बनाएंगे। इसके लिए तारीख की घोषणा भी कर दी गई है। नीतीश कुमार ने 11 सितंबर को जदयू के जिलाध्यक्षों की बैठक बुलाई है।

इसके बाद 12 सितंबर को जिला प्रभारियों और अन्य नेताओं के साथ की बैठक बुलाई गई है। इसके बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 12 सितंबर को ही विधानसभा प्रभारियों की भी एक बैठक बुलाएंगे और आगामी चुनाव को लेकर जारी तैयारियों पर चर्चा करेंगे। इन बैठकों के जरिए नीतीश कुमार एक बार फिर बिहार की जनता का मन टटोलेंगे और पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं से फीडबैक लेंगे।

ताकि आगामी रणनीति बनाने में सहूलियत हो सके। वहीं, बिहार में 2024 की लोकसभा चुनाव में किस पार्टी को कितनी सीटें मिलेंगी, इसे लेकर 30 सितंबर से पहले महागठबंधन की बैठक होगी, जिसमें टिकट बंटवारे पर चर्चा होगी। भाकपा-माले के महासचिव दीपंकर ने कहा कि टिकट को लेकर हमने पार्टी का प्रस्ताव राजद को भेजा है।

जहां हमारे विधायक है उन सभी संबंधित संसदीय सीटों पर हम चुनाव लड़ेंगे। बता दें कि माले ने अपनी नौ सीटों का प्रस्ताव राजद को भेजा है। इस बार बिहार में मुकाबला बदले हुए समीकरण के साथ होगा। इस बार जदयू और भाजपा एक दूसरे के लिए विरोधी बनकर चुनाव लड़ेगी। ऐसे में  महागठबंधन ने एनडीए को पटखनी देने के लिए अब कमर कसना शुरू कर दिया है।

टॅग्स :लोकसभा चुनाव 2024नीतीश कुमारपटनालोकसभा संसद बिलनरेंद्र मोदीलोकसभा चुनाव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

बिहार अधिक खबरें

बिहारबिहार के जेलों में रहने वाले कैदी अब कर रहे हैं यूपीएससी/ बीपीएससी और सरकारी नौकरियों की तैयारी, पढ़ने और उच्च शिक्षा लेने की संख्या में हुई है उल्लेखनीय वृद्धि

बिहारBihar: रोहिणी आचार्य ने कसा तंज, सोशल मीडिया पर लिखा- "विरासत को तहस-नहस करने के लिए परायों की जरूरत नहीं होती"

बिहारबिहार: गृहमंत्री सम्राट चौधरी के चेतावनी के बावजूद अपराधियों का हौसला नहीं हो रहा है पस्त, अब डालने लगे हैं मंदिर में भी डाका

बिहारBihar Assembly elections 2025: पहले चरण के रिकॉर्ड तोड़ मतदान से गदगद दिखे राजनाथ सिंह, कहा- 'दो तिहाई बहुमत एनडीए को हासिल हो सकती है'

बिहारBihar Assembly Elections 2025: उपेंद्र कुशवाहा का दावा, कहा- "NDA जीत सकती है बिहार चुनाव लेकिन..."