लाइव न्यूज़ :

बिहार के पहले सीएम से हुई लालू यादव की तुलना, भड़क उठे भाजपा सांसद, कह दी बड़ी बात

By एस पी सिन्हा | Updated: October 30, 2023 15:34 IST

लालू यादव जैसे विनाश पुरुष, जिसका आधा जीवन भ्रष्ट्राचार के आरोप में जेल में रहा तथा सामाजिक विध्वंश फैलाने वाली महागठबंधन की सरकार के किरदार, जिसने बिहार में सबकुछ बर्बाद किया।उसकी तुलना श्रीबाबू जैसे विकास पुरुष से करना एक संकुचित, चापलूसी और न्यूनतम कोटि की राजनीति की मानसिकता के पराकाष्ठा का उदाहरण है।

Open in App
ठळक मुद्देलालू प्रसाद यादव की तुलना बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री श्रीकृष्ण सिंह(श्रीबाबू) से हुई भाजपा सांसद ने कांग्रेस और लालू पर किया हमला चाहे उन्हें सोने का मुकुट पहना दो या इंग्लैंड की महारानी का मुकुट, सच्चाई बदल नहीं सकती

पटना: बिहार में कांग्रेस के द्वारा राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव की तुलना बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री श्रीकृष्ण सिंह(श्रीबाबू) से किए जाने पर सियासत गर्मा गई है। भाजपा सांसद विवेक ठाकुर ने करारा हमला बोलते हुए कहा है कि इससे हास्यास्पद बिहार की राजनीति में शायद कुछ हो ही नहीं सकता। उन्होंने कहा लालू यादव जैसे विनाश पुरुष, जिसका आधा जीवन भ्रष्ट्राचार के आरोप में जेल में रहा तथा सामाजिक विध्वंश फैलाने वाली महागठबंधन की सरकार के किरदार, जिसने बिहार में सबकुछ बर्बाद किया।

उसकी तुलना श्रीबाबू जैसे विकास पुरुष से करना एक संकुचित, चापलूसी और न्यूनतम कोटि की राजनीति की मानसिकता के पराकाष्ठा का उदाहरण है। विवेक ठाकुर ने लालू यादव पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि चाहे सोने का मुकुट पहना दो या इंग्लैंड के महारानी के मुकुट में लगा कोहिनूर पहना दो, सच्चाई बदल नहीं सकती। इस तरह की बेतुकी तुलनात्मक चर्चा को तुरंत बंद कर दें ताकि श्रीबाबू की आत्मा को कष्ट न पहुंचे। 

उन्होंने कहा निजी स्वार्थ और निजी महत्वकांक्षाओं को पाने के लिए विषय को निजता के दायरे में ही रखे, सामाजिक प्रचार का विषय न बनाएं। ठाकुर ने कहा कि श्रीबाबू ने बिहार का चहुंमुखी विकास किया चाहे उद्योग लगाना हो, किसान कल्याण हो, शिक्षा हो या सामाजिक न्याय। श्रीबाबू ने देवघर मंदिर में दलितों का प्रवेश दिलाकर जो मिसाल पेश किया, ऐसा सामाजिक न्याय का उदाहरण किसी मुख्यमंत्री ने नहीं दिया।

उन्होंने कहा जिस तरह भारत अपनी खोई हुई गरिमा को पाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चुना। उसी प्रकार बिहार को दूसरे श्रीकृष्ण सिंह की जरूरत है, जो श्रीबाबू के कार्यकाल के गौरव को बिहार पुनः प्राप्त कर सके। बता दें सदाकत आश्रम में श्री कृष्ण सिंह की जयंती समारोह के बाद कांग्रेस के विधान पार्षद प्रेमचंद्र मिश्रा ने लालू यादव की तुलना श्री कृष्ण सिंह से की थी। उन्होंने कहा था कि लालू प्रसाद बिहार के बड़े नेता हैं, समाजिक न्याय और धर्म निरपेक्षता के पुरोधा हैं।

वहीं लालू यादव के द्वारा जेल से सोनिया गांधी को फोन किए जाने पर प्रेमचंद्र मिश्रा ने साफ तौर पर कहा कि इस तरह की बात लालू ने नहीं कही है। मिश्रा के अनुसार लालू यादव ने सिर्फ इतना कहा कि उन्होंने रांची से कॉल किया था, जेल वाली बात गलत है। 

टॅग्स :बिहारनीतीश कुमारBJPकांग्रेसजेडीयूआरजेडी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

बिहार अधिक खबरें

बिहारबिहार के जेलों में रहने वाले कैदी अब कर रहे हैं यूपीएससी/ बीपीएससी और सरकारी नौकरियों की तैयारी, पढ़ने और उच्च शिक्षा लेने की संख्या में हुई है उल्लेखनीय वृद्धि

बिहारBihar: रोहिणी आचार्य ने कसा तंज, सोशल मीडिया पर लिखा- "विरासत को तहस-नहस करने के लिए परायों की जरूरत नहीं होती"

बिहारबिहार: गृहमंत्री सम्राट चौधरी के चेतावनी के बावजूद अपराधियों का हौसला नहीं हो रहा है पस्त, अब डालने लगे हैं मंदिर में भी डाका

बिहारBihar Assembly elections 2025: पहले चरण के रिकॉर्ड तोड़ मतदान से गदगद दिखे राजनाथ सिंह, कहा- 'दो तिहाई बहुमत एनडीए को हासिल हो सकती है'

बिहारBihar Assembly Elections 2025: उपेंद्र कुशवाहा का दावा, कहा- "NDA जीत सकती है बिहार चुनाव लेकिन..."