लाइव न्यूज़ :

खगड़ियाः किसान बेटे की हत्या कर भाग रहे आरोपी को ग्रामीणों ने पीट-पीट कर मार डाला, आखिर क्या है कहानी

By एस पी सिन्हा | Updated: October 11, 2023 17:51 IST

बिहारः गोगरी थाना क्षेत्र के उसरी गांव निवासी में रहने वाले किसान कामाख्या यादव के बेटे वीरप्रकाश यादव की हत्या गोली मारकर कर दी गई।

Open in App
ठळक मुद्देगोली मारकर आरोपी संतोष यादव भाग रहा था। मुंगेर थाना क्षेत्र के टीकारामपुर गांव निवासी हिसाबी यादव का पुत्र था।गोली मारकर भाग रहा था तभी ग्रामीणों ने उसे पकड़ लिया। उसके बाद जमकर पिटाई कर दी।

पटनाः बिहार के खगड़िया जिले से मॉब लिंचिंग की घटना सामने आई है। यहां किसान के बेटे की हत्या कर भाग रहे आरोपी को ग्रामीणों ने पीट-पीट कर मार डाला। घटना गोगरी थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। हालांकि अभी तक किसी पक्ष ने पुलिस को कोई शिकायती आवेदन नहीं दिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार गोगरी थाना क्षेत्र के उसरी गांव निवासी में रहने वाले किसान कामाख्या यादव के बेटे वीरप्रकाश यादव की हत्या गोली मारकर कर दी गई। उसे गोली मारकर आरोपी संतोष यादव भाग रहा था। वह मुंगेर थाना क्षेत्र के टीकारामपुर गांव निवासी हिसाबी यादव का पुत्र था।

वह गोली मारकर भाग रहा था तभी ग्रामीणों ने उसे पकड़ लिया। उसके बाद जमकर पिटाई कर दी। इस दैरान ग्रामीणों की पिटाई से वह बेहोश हो गया तो लोग भाग चले। पुलिस ने उसे स्थानीय रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया। जहां बुधवार की तड़के इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। गोगरी पुलिस ने मृत संतोष का शव कब्जे में लेकर खगड़िया सदर अस्पताल भेज दिया।

बताया गया कि मृत संतोष के खिलाफ मुंगेर जिले के कई थाने में प्राथमिकी दर्ज है। इस मामले में  गोगरी थानाध्यक्ष रंजीत कुमार ने बताया कि घटना को लेकर किसी भी पक्ष द्वारा आवेदन फिलहाल नही मिला है। मृतक के परिजनों के आवेदन के आलोक में कानून सम्मत कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि दोनों घटनाओं की अलग अलग प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।

टॅग्स :पटनाPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

बिहार अधिक खबरें

बिहारबिहार के जेलों में रहने वाले कैदी अब कर रहे हैं यूपीएससी/ बीपीएससी और सरकारी नौकरियों की तैयारी, पढ़ने और उच्च शिक्षा लेने की संख्या में हुई है उल्लेखनीय वृद्धि

बिहारBihar: रोहिणी आचार्य ने कसा तंज, सोशल मीडिया पर लिखा- "विरासत को तहस-नहस करने के लिए परायों की जरूरत नहीं होती"

बिहारबिहार: गृहमंत्री सम्राट चौधरी के चेतावनी के बावजूद अपराधियों का हौसला नहीं हो रहा है पस्त, अब डालने लगे हैं मंदिर में भी डाका

बिहारBihar Assembly elections 2025: पहले चरण के रिकॉर्ड तोड़ मतदान से गदगद दिखे राजनाथ सिंह, कहा- 'दो तिहाई बहुमत एनडीए को हासिल हो सकती है'

बिहारBihar Assembly Elections 2025: उपेंद्र कुशवाहा का दावा, कहा- "NDA जीत सकती है बिहार चुनाव लेकिन..."