लाइव न्यूज़ :

बिहार में जिउतिया पर्व के दौरान हादसा, नदी-जलाशयों में डूबने से गई 22 लोगों की जान

By एस पी सिन्हा | Updated: October 8, 2023 14:59 IST

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शोक जताते हुए कहा है कि दुख की इस घड़ी में वे पीड़ित परिवारों के साथ हैं। उन्होंने मृतक के परिजनों को अविलंब चार-चार लाख रुपए का अनुदान देने का निर्देश संबंधित विभाग को दिया है।

Open in App

पटना: बिहार के अलग-अलग जिलों में शुक्रवार और शनिवार के दिन डूबने से करीब 22 लोगों की मौत हो गई है। मृतक सभी 22 लोग बिहार के 9 अलग अलग जिलों के हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए मृतकों के आश्रितों को अविलंब चार-चार लाख रुपए अनुग्रह राशि अनुदान देने का निर्देश दिया है। 

दरअसल, बिहार में संतान की लंबी आयु की कामना को लेकर आश्विन कृष्ण पक्ष अष्टमी को जीवित पुत्रिका व्रत या जिउतिया मनाया जाता है। इस बार शुक्रवार और शनिवार को राज्य में यह पर्व मनाया और उसके बाद बड़ी संख्या महिलाओं का हुजूम स्नान के लिए नदियों और अन्य जलाशयों में उमड़ा। इसी दौरान 22 लोगों की डूबने से मौत हो गई।

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक मृतकों में भोजपुर के पांच, जहानाबाद के चार, पटना के तीन, रोहतास के तीन, दरभंगा के दो, नवादा के दो, मधेपुरा का एक, कैमूर और औरंगाबाद के एक-एक शख्स शामिल हैं।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शोक जताते हुए कहा है कि दुख की इस घड़ी में वे पीड़ित परिवारों के साथ हैं। उन्होंने मृतक के परिजनों को अविलंब चार-चार लाख रुपए का अनुदान देने का निर्देश संबंधित विभाग को दिया है।

टॅग्स :बिहारहिंदू त्योहारBihar Policeनीतीश कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

बिहार अधिक खबरें

बिहारबिहार के जेलों में रहने वाले कैदी अब कर रहे हैं यूपीएससी/ बीपीएससी और सरकारी नौकरियों की तैयारी, पढ़ने और उच्च शिक्षा लेने की संख्या में हुई है उल्लेखनीय वृद्धि

बिहारBihar: रोहिणी आचार्य ने कसा तंज, सोशल मीडिया पर लिखा- "विरासत को तहस-नहस करने के लिए परायों की जरूरत नहीं होती"

बिहारबिहार: गृहमंत्री सम्राट चौधरी के चेतावनी के बावजूद अपराधियों का हौसला नहीं हो रहा है पस्त, अब डालने लगे हैं मंदिर में भी डाका

बिहारBihar Assembly elections 2025: पहले चरण के रिकॉर्ड तोड़ मतदान से गदगद दिखे राजनाथ सिंह, कहा- 'दो तिहाई बहुमत एनडीए को हासिल हो सकती है'

बिहारBihar Assembly Elections 2025: उपेंद्र कुशवाहा का दावा, कहा- "NDA जीत सकती है बिहार चुनाव लेकिन..."