लाइव न्यूज़ :

बिहार: जीतन राम मांझी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर कसा तंज, कहा- "आनंदमय माहौल में खीर मोहन खाइए"

By एस पी सिन्हा | Updated: November 1, 2023 16:58 IST

शिक्षक बहाली में ‘लैंड फॉर जॉब स्कैम’ जैसा घोटाला होने का आरोप लगाने वाले जीतन राम मांझी ने अब आनंद मोहन की रिहाई और उनके घर जाकर प्रतिमा का अनावरण करने पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर तीखा तंज कसा है।

Open in App
ठळक मुद्देजीतन राम मांझी ने एक बार फिर सीएम नीतीश पर साधा निशाना पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने कहा कि खीर मोहन खाइएजी.कृष्णैया हत्याकांड में उम्रकैद की आरोपी आनंद मोहन की रिहाई पिछले दिनों सरकार ने कराई

पटना: बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा(हम) के संरक्षक जीतन राम मांझी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर लगातार हमलावर बने हुए हैं। शिक्षक नियुक्ति से लेकर कई मुद्दों पर सरकार को घेरने का कोई भी मौका नही गंवा रहे हैं।

शिक्षक बहाली में ‘लैंड फॉर जॉब स्कैम’ जैसे घोटाला होने का आरोप लगाने वाले जीतन राम मांझी ने अब आनंद मोहन की रिहाई और उनके घर जाकर प्रतिमा का अनावरण करने पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर तीखा तंज कसा है।

दरअसल, गोपालगंज के तत्कालीन डीएम जी.कृष्णैया हत्याकांड में उम्रकैद की सजा पाए पूर्व सांसद आनंद मोहन की रिहाई पिछले दिनों सरकार ने कराई थी। इसके लिए नीतीश कुमार ने कानून के प्रावधानों में बदलाव करवा दिया था।

कानून में बदलाव कर आनंद मोहन की रिहाई कराने के बाद इसको लेकर सवाल भी खड़े हुए, लेकिन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इसकी कोई परवाह नहीं की। वहीं, जेल से रिहा होने के बाद आनंद मोहन ने अपने गांव सहरसा के पंचगछिया में अपने दादा और चाचा की प्रतिमा लगवाई है। 

आनंद मोहन ने प्रतिमा का अनावरण करने के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को न्योता दिया था। नीतीश कुमार अपनी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह को साथ लेकर आज आनंद मोहन के गांव पंचगछिया पहुंचे थे और उन्होंने न सिर्फ प्रतिमा का अनावरण किया बल्कि बिहार के मुख्यमंत्री ने खुले मंच से कहा कि वे आनंद मोहन के समर्थक हैं। मुख्यमंत्री ने आनंद मोहन को इतना तक भरोसा दिलाया था कि आप जो काम लेकर आइयेगा, वह हम करेंगे। 

अब जीतन राम मांझी ने इसको लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खेल निराले हैं। वे पहले किसी को जेल भेज देते हैं और फिर कानून में संशोधन कर बाहर निकलवा देते हैं। उनके घर भी जाते हैं और वहां प्रतिमा का अनावरण करते हैं।

मांझी ने एक्स पर लिखा है कि ‘साहब आपके खेल निराले, पहले किसी को जेल भेजिए, फिर कानून संशोधन करा बाहर निकलवाईए और “आनंद” मय माहौल में प्रतिमा का अनावरण कर खीर “मोहन” खाईए। यही काम जब हम मुख्यमंत्री रहते कर रहे थे तो कह दिए कि कानून में संशोधन मत कीजिए बड़ा बदमाश आदमी है, अब ई अच्छे कैसे लगने लगे जी?’

उधर, शिक्षक नियुक्ति पर उन्होंने लिखा है कि “बीपीएससी शिक्षक नियुक्ति-पत्र वितरण कार्यक्रम”के विरोध में 2 नवम्बर 2023 को सुबह 11.30 बजे मेरे आवास 12एम- स्टैंड रोड, पटना में “बिहारी शिक्षक अभ्यर्थी अदालत” का आयोजन किया जा रहा है, जहां हम सब मिलकर शिक्षक नियुक्ति घोटाले पर सुनवाई करेंगे। जय बिहार, जय -जय बिहार।

इस घोषणा के साथ ही 'हम' संरक्षक जीतन राम मांझी अब नीतीश सरकार के खिलाफ आर-पार की लड़ाई के मूड में आ गये हैं। वे लगातार परीक्षा में धांधली का आरोप लगा रहे हैं।

टॅग्स :बिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

बिहार अधिक खबरें

बिहारबिहार के जेलों में रहने वाले कैदी अब कर रहे हैं यूपीएससी/ बीपीएससी और सरकारी नौकरियों की तैयारी, पढ़ने और उच्च शिक्षा लेने की संख्या में हुई है उल्लेखनीय वृद्धि

बिहारBihar: रोहिणी आचार्य ने कसा तंज, सोशल मीडिया पर लिखा- "विरासत को तहस-नहस करने के लिए परायों की जरूरत नहीं होती"

बिहारबिहार: गृहमंत्री सम्राट चौधरी के चेतावनी के बावजूद अपराधियों का हौसला नहीं हो रहा है पस्त, अब डालने लगे हैं मंदिर में भी डाका

बिहारBihar Assembly elections 2025: पहले चरण के रिकॉर्ड तोड़ मतदान से गदगद दिखे राजनाथ सिंह, कहा- 'दो तिहाई बहुमत एनडीए को हासिल हो सकती है'

बिहारBihar Assembly Elections 2025: उपेंद्र कुशवाहा का दावा, कहा- "NDA जीत सकती है बिहार चुनाव लेकिन..."