लाइव न्यूज़ :

बिहार के कैमूर जिले में तालाब में डूबने से हुई पांच बच्चों की मौत, मचा कोहराम

By एस पी सिन्हा | Updated: November 13, 2023 17:27 IST

मृतकों में शिक्षक सुशील राम की तीन पुत्री शामिल है। जिसमें अनु प्रिया 12 वर्ष, अंशु प्रिया दस वर्ष व मधु कुमारी आठ वर्ष शामिल है। जबकि उनके छोटे भाई सुनील राम की एक पुत्री अपुर्वा कुमारी चार वर्ष व सुशील व सुनील की बहन रिंकू देवी का पुत्र अमन कुमार चार वर्ष की भी डूबने से मौत हो गई

Open in App
ठळक मुद्देतालाब में डूबने से 5 बच्चों की मौतबिहार में कैमूर(भभुआ) जिले के रामपुर प्रखंड के धवपोखर गांव में घटी घटनामृतकों में तीन सगी बहन एक चचेरी बहन व एक फुफेरा भाई शामिल

पटना: बिहार में कैमूर(भभुआ) जिले के रामपुर प्रखंड के धवपोखर गांव में दिवाली की अगली सुबह तालाब में डूबने से 5 बच्चों की मौत हो गई। इस घटना के बाद पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया है। सभी बच्चे एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं। स्थानीय लोगों की मानें तो गांव के ही तालाब में ही डूबने से बच्चों की मौत हुई है। लोगों ने कहा कि बच्चे खेलने के लिए गये थे, जिसके बाद इस तरह की खबर सुनने को मिली है। हालांकि इसी परिवार के तीन अन्य बच्चे भी साथ में स्नान करने गए थे, लेकिन संयोगवश वे सुरक्षित बच गए।

बताया जाता है कि मृतकों में तीन सगी बहन एक चचेरी बहन व एक फुफेरा भाई शामिल है। दरअसल, रिंकू देवी अपने मायके धवपोखर दो दिन पूर्व आई थी। उन्होंने अपने मायके में खेती की है। वह सोमवार की सुबह धान की कटनी करने गई थी। उन्हें खाना लेकर सभी आठ बच्चे खेत पर गए। खाना देकर वे कुड़ारी गांव के मौजा में स्थित फकीराना तालाब में स्नान करने लगे। इसी दौरान पांच बच्चे गहरे पानी में चले गए। जबकि तीन तालाब के किनारे ही थे।

मृतकों में शिक्षक सुशील राम की तीन पुत्री शामिल है। जिसमें अनु प्रिया 12 वर्ष, अंशु प्रिया दस वर्ष व मधु कुमारी आठ वर्ष शामिल है। जबकि उनके छोटे भाई सुनील राम की एक पुत्री अपुर्वा कुमारी चार वर्ष व सुशील व सुनील की बहन रिंकू देवी का पुत्र अमन कुमार चार वर्ष की भी डूबने से मौत हो गई। गांव के लोग पहुंचे और पानी में डूबे तीन बच्चों को बाहर निकाला।

इसके बाद सभी को चेनारी के पास स्थित तेलाड़ी में निजी अस्पताल में ले गए। वहां से फिर कुदरा ले गए। जहां चिकित्सकों ने जांच कर पांचों को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुन: सभी के शव को लेकर ग्रामीण गांव चले आए। मृतकों में अमन कुमार रोहतास जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत धनखाड़ा गांव निवासी जोखू राम का पुत्र है। जबकि अन्य धवपोखर गांव के ही हैं।

टॅग्स :पटनाबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

बिहार अधिक खबरें

बिहारबिहार के जेलों में रहने वाले कैदी अब कर रहे हैं यूपीएससी/ बीपीएससी और सरकारी नौकरियों की तैयारी, पढ़ने और उच्च शिक्षा लेने की संख्या में हुई है उल्लेखनीय वृद्धि

बिहारBihar: रोहिणी आचार्य ने कसा तंज, सोशल मीडिया पर लिखा- "विरासत को तहस-नहस करने के लिए परायों की जरूरत नहीं होती"

बिहारबिहार: गृहमंत्री सम्राट चौधरी के चेतावनी के बावजूद अपराधियों का हौसला नहीं हो रहा है पस्त, अब डालने लगे हैं मंदिर में भी डाका

बिहारBihar Assembly elections 2025: पहले चरण के रिकॉर्ड तोड़ मतदान से गदगद दिखे राजनाथ सिंह, कहा- 'दो तिहाई बहुमत एनडीए को हासिल हो सकती है'

बिहारBihar Assembly Elections 2025: उपेंद्र कुशवाहा का दावा, कहा- "NDA जीत सकती है बिहार चुनाव लेकिन..."