लाइव न्यूज़ :

बिहार: "नुकसान की भरपाई निर्माण कंपनी करेगी", निर्माणाधीन सुल्तागंज पुल गिरने पर उपमुख्यमंत्री की सफाई

By एस पी सिन्हा | Updated: June 6, 2023 18:24 IST

वहीं भाजपा की तरफ से सीबीआई जांच की मांग करने के सवाल पर तेजस्वी यादव ने कहा कि कौन क्या कहता है नहीं कहता है इसपर हमें कुछ नहीं कहना है। जांच में सबकुछ स्पष्ट हो जाएगा कि कौन लोग इसमें दोषी है? आईआईटी रुड़की पहले से ही जांच कर रही है, सीबीआई कोई इंजीनियर तो है नहीं जो पुल की जांच करेगी।

Open in App
ठळक मुद्देबिहार में निर्माणाधीन सुल्तागंज पुल गिरने पर उपमुख्यमंत्री की सफाई सामने आई है।उन्होंने कहा है कि इस नुकसान की भरपाई पुल निर्माण करने वाली कंपनी करेगी। यही नहीं उपमुख्यमंत्री ने जांच के बाद उचित कार्रवाई भी करने की बात कही है।

पटना:  बिहार में खगडिया-भागलपुर में निर्माणाधीन अगुवानी-सुल्तागंज पुल के गिरने पर एक बार फिर उपमुख्यमंत्री व पथ निर्माण मंत्री तेजस्वी यादव ने सफाई दी है। उन्होंने कहा है कि पुल की गुणवत्ता को लेकर पहले से ही संदेह था। उन्होंने यह भी कहा कि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा और नुकसान की भरपाई पुल बनाने वाली कंपनी को करना होगा। मंगलवार को तेजस्वी यादव ने कहा है कि पूरे मामले की जांच कराई जा रही है, जो लोग भी इसमें दोषी पाए जाएंगे उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।

संवेदक कंपनी को भरना होगा नुकसान- उपमुख्यमंत्री

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि गड़बड़ी का मामला सामने आने के बाद उस वक्त की एनडीए सरकार ने भी जांच कराई थी। जांच रिपोर्ट के आधार पर हमारी सरकार ने निर्णय लिया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का यह ड्रीम प्रोजेक्ट रहा है। सरकार की कोशिश होगी कि तय समय सीमा के भीतर पुल का निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाए। पुल ध्वस्त होने में जो भी क्षति हुई है, उसका हर्जाना संवेदक कंपनी को भरना होगा। 

सीबीआई जांच पर क्या बोले उपमुख्यमंत्री

वहीं भाजपा की तरफ से सीबीआई जांच की मांग करने के सवाल पर तेजस्वी यादव ने कहा कि कौन क्या कहता है नहीं कहता है इसपर हमें कुछ नहीं कहना है। जांच में सबकुछ स्पष्ट हो जाएगा कि कौन लोग इसमें दोषी है? आईआईटी रुड़की पहले से ही जांच कर रही है, सीबीआई कोई इंजीनियर तो है नहीं जो पुल की जांच करेगी। 

जांच के बाद उचित कार्रवाई होगी- बोले उपमुख्यमंत्री

जब पहले से पुल के निर्माण में गड़बड़ी थी तो उसे फिर से क्यों काम किया गया, इस सवाल पर तेजस्वी ने कहा कि इसको लेकर पहले ही समीक्षा की गई थी उसके बाद कंपनी के सभी चीजों को लेकर स्पष्ट निर्देश दिया गया था।

उन्होंने कहा कि इससे पहले भी जब पुल का एक हिस्सा गिरा था तो उस वक्त भी जो क्षति हुई थी उसे सरकार पर नहीं आने दिया गया था और इस बार भी जो नुकसान हुआ है, उसकी भरपाई सरकार को नहीं बल्कि निर्माण कंपनी को करनी होगी। निर्माण कंपनी को शो कॉज नोटिस जारी किया गया है और पूछा गया है कि घटना क्यों हुई? उन्होंने कहा कि कंपनी से सरकार के करार के तहत जो भी उचित होगा वह कार्रवाई की जाएगी। 

टॅग्स :बिहारतेजस्वी यादवनीतीश कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

बिहार अधिक खबरें

बिहारबिहार के जेलों में रहने वाले कैदी अब कर रहे हैं यूपीएससी/ बीपीएससी और सरकारी नौकरियों की तैयारी, पढ़ने और उच्च शिक्षा लेने की संख्या में हुई है उल्लेखनीय वृद्धि

बिहारBihar: रोहिणी आचार्य ने कसा तंज, सोशल मीडिया पर लिखा- "विरासत को तहस-नहस करने के लिए परायों की जरूरत नहीं होती"

बिहारबिहार: गृहमंत्री सम्राट चौधरी के चेतावनी के बावजूद अपराधियों का हौसला नहीं हो रहा है पस्त, अब डालने लगे हैं मंदिर में भी डाका

बिहारBihar Assembly elections 2025: पहले चरण के रिकॉर्ड तोड़ मतदान से गदगद दिखे राजनाथ सिंह, कहा- 'दो तिहाई बहुमत एनडीए को हासिल हो सकती है'

बिहारBihar Assembly Elections 2025: उपेंद्र कुशवाहा का दावा, कहा- "NDA जीत सकती है बिहार चुनाव लेकिन..."