लाइव न्यूज़ :

राहुल गांधी के बिहार दौरे के बाद उत्साहित हुए कांग्रेस नेता, बिहार से चुनाव लड़ने की मांग की

By एस पी सिन्हा | Updated: June 25, 2023 14:57 IST

राहुल गांधी की संसद सदस्या जा चुकी है और यह मामला अभी कोर्ट में है। ऐसे में राहुल गांधी के चुनाव लड़ने को लेकर भी सस्पेंस बरकरार है। इस बीच उनके बिहार से चुनाव लड़ने की मांग कांग्रेस कार्यकर्ता कर रहे हैं।

Open in App

पटना: बिहार की राजधानी पटना में आयोजित विपक्षी एकता की बैठक में भाग लेने आए राहुल गांधी के द्वारा प्रदेश कांग्रेस कार्यालय सदाकत आश्रम में जाने से कांग्रेस नेता बेहद उत्साहित हो गए हैं। दरअसल, लंबे अंतराल के बाद राहुल गांधी सदाकत आश्रम पहुंचे थे। ऐसे में उनके आने से बिहार के कांग्रेस नेता और कार्यकर्ताओं का उत्साह चरम पर पहुंच गया है। लिहाजा राहुल गांधी को अब बिहार से अगला लोकसभा चुनाव लड़ने का आग्रह किया जा रहा है।

राहुल गांधी को बिहार से लोकसभा चुनाव लड़ाने की मांग को लेकर पटना की सड़कें पोस्टरों से पाट दी गई हैं। इन पोस्टरों में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा राहुल गांधी से विनती की गई है कि विपक्षी एकता की पहली बैठक सफल हुई है, लिहाजा वे बिहार से लोकसभा चुनाव लड़ें। पटना के आयकर चौराहे सहित सदाकत आश्रम में बिहार के कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा ये पोस्टर चस्पा किया गया है। 

पोस्टर में लिखा हुआ है कि धन्यवाद बिहार। गांधी को गांधी…इंदिरा को इंदिरा….राहुल को राहुल गांधी। इन पोस्टरों में कांग्रेस के कई दिग्गज नेताओं के भी फोटो लगे हैं। वहीं, पोस्टर के अंत में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा ये आग्रह किया गया है कि वे बिहार से आगामी लोकसभा चुनाव लड़ें। बता दें कि पिछले दिनों विपक्षी एकता की बैठक में शामिल होने के लिए राहुल गांधी पटना दौरे पर आए थे।

टॅग्स :राहुल गांधीबिहार समाचारकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

बिहार अधिक खबरें

बिहारबिहार के जेलों में रहने वाले कैदी अब कर रहे हैं यूपीएससी/ बीपीएससी और सरकारी नौकरियों की तैयारी, पढ़ने और उच्च शिक्षा लेने की संख्या में हुई है उल्लेखनीय वृद्धि

बिहारBihar: रोहिणी आचार्य ने कसा तंज, सोशल मीडिया पर लिखा- "विरासत को तहस-नहस करने के लिए परायों की जरूरत नहीं होती"

बिहारबिहार: गृहमंत्री सम्राट चौधरी के चेतावनी के बावजूद अपराधियों का हौसला नहीं हो रहा है पस्त, अब डालने लगे हैं मंदिर में भी डाका

बिहारBihar Assembly elections 2025: पहले चरण के रिकॉर्ड तोड़ मतदान से गदगद दिखे राजनाथ सिंह, कहा- 'दो तिहाई बहुमत एनडीए को हासिल हो सकती है'

बिहारBihar Assembly Elections 2025: उपेंद्र कुशवाहा का दावा, कहा- "NDA जीत सकती है बिहार चुनाव लेकिन..."