भाजपा कार्यकर्ताओं पर हुए लाठीचार्ज मामले में नीतीश, तेजस्वी सहित 6 लोगों पर कंप्लेंट केस दायर

By एस पी सिन्हा | Published: July 15, 2023 07:08 PM2023-07-15T19:08:25+5:302023-07-15T19:09:45+5:30

लाठीचार्ज की घटना को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव, पटना के जिलाधिकारी चंद्रशेखर सिंह, पटना एसएसपी राजीव मिश्रा, गांधी मैदान थानाध्यक्ष अरुण कुमार, पटना पुलिस उपाधीक्षक अशोक कुमार सिंह पर कंप्लेंट केस फाइल किया गया है।

Complaint case filed against 6 people including Nitish Kumar in lathicharge case on BJP workers | भाजपा कार्यकर्ताओं पर हुए लाठीचार्ज मामले में नीतीश, तेजस्वी सहित 6 लोगों पर कंप्लेंट केस दायर

भाजपा कार्यकर्ताओं पर हुए लाठीचार्ज मामले में नीतीश, तेजस्वी सहित 6 लोगों पर कंप्लेंट केस दायर

Highlightsबिहार की राजधानी पटना में भाजपा कार्यकर्ताओं पर हुआ था लाठीचार्जछह लोगों के खिलाफ पटना सिविल कोर्ट में कम्पलेंट केस फाइल किया गया मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के नाम भी शामिल

पटना: बिहार की राजधानी पटना में भाजपा कार्यकर्ताओं पर हुए लाठीचार्ज की घटना को लेकर छह लोगों के खिलाफ पटना सिविल कोर्ट में कम्पलेंट केस फाइल किया गया है। इस केस में हत्या, हत्या का प्रयास छेड़खानी समेत कई तरह के आरोप लगाये गये हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव, पटना के जिलाधिकारी चंद्रशेखर सिंह, पटना एसएसपी राजीव मिश्रा, गांधी मैदान थानाध्यक्ष अरुण कुमार, पटना पुलिस उपाधीक्षक अशोक कुमार सिंह (6 लोगों) पर कंप्लेंट केस फाइल किया गया है। 

भाजपा नेता कृष्णा सिंह कल्लू ने पटना व्यवहार न्यायालय सीजेएम पटना के यहां आज कंप्लेंट फाइल किया है। इस बात की जानकारी पटना सिविल कोर्ट के वकील सुनील कुमार सिंह ने दी है। अधिवक्ता ने बताया कि नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव समेत 6 लोगों के खिलाफ धारा 302, 30, 341, 323 समेत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कराया गया है।

पटना सिविल कोर्ट के वकील सुनील कुमार सिंह ने बताया कि पटना व्यवहार न्यायालय सीजेएम पटना यहां आज कंप्लेंट फाइल किया गया है। 13 जुलाई को भाजपा का विधानसभा मार्च था। इस दिन गांधी मैदान से विधानसभा के लिए भाजाप कार्यकर्ता शांतिपूर्वक पैदल मार्च पर निकले थे। जिसमें भाजपा के कई कार्यकर्ता और वरिष्ठ नेता शामिल हुए थे। मार्च के दौरान अचानक बिहार पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया जिसमें भाजाप नेता विजय सिंह की मौत हो गई। वही कई भाजपा नेता के साथ मारपीट की गई और महिला भाजपा नेता के साथ छेड़खानी किया गया। इसी दौरान भाजपा नेता कृष्णा सिंह कल्लू की भी पिटाई की गई। पीएमसीएच में इलाज के बाद लौटे भाजपा नेता कृष्णा कुमार कल्लू ने गुरुवार को पटना व्यवहार न्यायाल में परिवाद पत्र दायर किया है। उन्होंने सैकड़ों पुलिस निरीक्षक और पुलिस वालों के खिलाफ भी मुकदमा दायर किया है।

इस मामले को लेकर बीजेपी हमलावर हैं वहीं दूसरी तरफ राजद ने सवाल उठाया है। राज्यसभा सदस्य मनोज झा ने कहा कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन में मिर्च को बोरियां नहीं जाती है। मौत किसी की हो दुखद होती है, लेकिन उस मौत को भाजपा वालों ने पीपली लाइव बनाकर रख दिया है। 

Web Title: Complaint case filed against 6 people including Nitish Kumar in lathicharge case on BJP workers

बिहार से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे