लाइव न्यूज़ :

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की बड़ी बहन ऊषा देवी ने छठ मईया से मांगी मन्नत, भाई अब बने पीएम

By एस पी सिन्हा | Updated: November 20, 2023 16:02 IST

मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा, "हम लोगों ने मन्नत मांगी थी कि भाई मुख्यमंत्री बन जाए। छठी मईया ने हमारी मनोकामना पूरी की और भाई बिहार के मुख्यमंत्री बन गए। मुख्यमंत्री बनने के बाद वे बिहार की तरक्की के लिए लगातार काम कर रहे हैं।"

Open in App
ठळक मुद्देमुख्यमंत्री नीतीश कुमार की बड़ी बहन ऊषा देवी ने मुख्यमंत्री आवास में महापर्व छठ व्रत कियाइस दौरान उन्होंने छठी मईया से मांगी मन्नतसीएम की बड़ी बहन ने मीडिया से कहा, अब भाई छठी मईया के आर्शीवाद से पीएम बनेंगे

पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की बड़ी बहन ऊषा देवी ने मुख्यमंत्री आवास में महापर्व छठ व्रत किया। उन्होंने इस मौके पर इच्छा जाहिर करते हुए कहा है कि अब, उनके भाई नीतीश कुमार प्रधानमंत्री बन जाएं।

मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा, "हम लोगों ने मन्नत मांगी थी कि भाई मुख्यमंत्री बन जाए। छठी मईया ने हमारी मनोकामना पूरी की और भाई बिहार के मुख्यमंत्री बन गए। मुख्यमंत्री बनने के बाद वे बिहार की तरक्की के लिए लगातार काम कर रहे हैं।"

उन्होंने कहा कि इस बार हम सभी ने भाई के पीएम बनने की मन्नत मांगी है। छठी मईया पर पूरा भरोसा है कि एक बहन की मनोकामना वो जरूर पूरा करेंगी। नीतीश कुमार की बड़ी बहन ऊषा देवी ने बताया कि भाई नीतीश कही भी रहते हैं तो वह छठ पूजा में जरूर शामिल होते हैं। वे घर पर प्रसाद खाने जरूर आते हैं। 

हमने छठी मईया से दुआ मांगी थी कि यदि भाई बिहार के मुख्यमंत्री बन जाएंगे, तब मुख्यमंत्री आवास में ही छठ करवाएंगे। तब से आज तक महापर्व छठ सीएम हाउस में ही धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। इस बार भी मुख्यमंत्री आवास में ही छठ हो रहा है। नीतीश कुमार ने आज डूबते हुए भगवान सूर्य को अर्घ्य दिया और प्रदेश की तरक्की की कामना की।

टॅग्स :नीतीश कुमारपटनाआरजेडीजेडीयूकांग्रेसलालू प्रसाद यादवतेजस्वी यादव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

बिहार अधिक खबरें

बिहारबिहार के जेलों में रहने वाले कैदी अब कर रहे हैं यूपीएससी/ बीपीएससी और सरकारी नौकरियों की तैयारी, पढ़ने और उच्च शिक्षा लेने की संख्या में हुई है उल्लेखनीय वृद्धि

बिहारBihar: रोहिणी आचार्य ने कसा तंज, सोशल मीडिया पर लिखा- "विरासत को तहस-नहस करने के लिए परायों की जरूरत नहीं होती"

बिहारबिहार: गृहमंत्री सम्राट चौधरी के चेतावनी के बावजूद अपराधियों का हौसला नहीं हो रहा है पस्त, अब डालने लगे हैं मंदिर में भी डाका

बिहारBihar Assembly elections 2025: पहले चरण के रिकॉर्ड तोड़ मतदान से गदगद दिखे राजनाथ सिंह, कहा- 'दो तिहाई बहुमत एनडीए को हासिल हो सकती है'

बिहारBihar Assembly Elections 2025: उपेंद्र कुशवाहा का दावा, कहा- "NDA जीत सकती है बिहार चुनाव लेकिन..."