लाइव न्यूज़ :

बिहार विधानसभा का छोटा सत्र बुलाने पर भाजपा ने कसा तंज, कहा- "सरकार लोगों की परेशानियों को नजरअंदाज कर रही"

By एस पी सिन्हा | Updated: July 1, 2023 17:42 IST

बिहार में विधानसभा सत्र को छोटा करने पर विपक्षी पार्टी बीजेपी ने सरकार पर तंज कसा है।

Open in App
ठळक मुद्देसरकार ने काफी कम अवधि के लिए इस बार मानसून सत्र बुलाया हैइस पर बीजेपी ने तंज कसा है बीजेपी का कहना है कि राज्य सरकार जनता की परेशानियों को नरजअंदाज कर रही हैं

पटना: आगामी 10 जुलाई से शुरू हो रहे बिहार विधानमंडल के मानसून सत्र के दौरान भाजपा ने नीतीश सरकार को घरने की तैयारी शुरू कर दी है। सत्र के दौरान भाजपा शिक्षक नियुक्ति, भ्रष्टाचार, अपराध समेत अन्य मुद्दों को लेकर को घेरेगी।

इसके साथ ही भाजपा ने शिक्षक अभ्यर्थियों के पक्ष में सड़क पर उतरने का फैसला लिया है। भाजपा की ओर से 13 जुलाई को विधानसभा मार्च का ऐलान किया गया है।

भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी और नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने शनिवार को कहा कि राज्य के शिक्षक अभ्यर्थियों को आज नीतीश सरकार की अदूरदर्शी नीतियों के कारण प्रदर्शन करने की मजबूरी है।

सम्राट चौधरी ने महागठबंधन सरकार पर सीधा निशाना साधते हुए कहा कि सरकार ने काफी कम अवधि के लिए इस बार मानसून सत्र बुलाया है, जो अत्यंत ही दुर्भाग्यपूर्ण है।

सरकार लोगों की परेशानियों को नजरअंदाज कर रही है। इन सवालों से बचने के लिए मानसून सत्र को छोटा रखा गया है। लेकिन भाजपा ने तय किया है कि विभिन्न मुद्दों को लेकर 13 जुलाई को पटना के गांधी मैदान से विधानसभा तक भाजपा के नेता और कार्यकर्ता मार्च करेंगे और सरकार से जवाब मांगेंगे कि वह 10 लाख सरकारी नौकरी कब तक देगी?

इसके साथ ही सीटेट, बीटेट, एसटेट और नियोजित शिक्षकों की सीधी नियुक्ति हो इसको लेकर भाजपा आवाज उठाएगी। इस आंदोलन के जरिए नियोजित शिक्षकों को राज्यकर्मी का दर्जा दिए जाने की मांग भी उठाई जाएगी। सम्राट चौधरी ने कहा कि बिहार में कानून का राज पूरी तरह समाप्त हो गया है और सरकार का अपराधीकरण हो गया है।

बिहार राज्य में कोई कानून नाम का चीज नहीं रह गई है और राज्य में कोई सुरक्षित नहीं है। राज्य में भ्रष्टाचार भी व्याप्त है। शिक्षक अभ्यर्थियों का जो अपमान हो रहा है उसके लिए भी नीतीश कुमार और महा गठबंधन की सरकार जिम्मेदार है।

नीतीश कुमार के विधायकों से मिलने पर अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने चुटकी लेते हुए कहा है कि नीतीश कुमार को अपने विधायकों के साथ न देने को लेकर डर लगने लगा है।

टॅग्स :Bihar Legislative Assemblyबिहारनीतीश कुमारNitish Kumar
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

बिहार अधिक खबरें

बिहारबिहार के जेलों में रहने वाले कैदी अब कर रहे हैं यूपीएससी/ बीपीएससी और सरकारी नौकरियों की तैयारी, पढ़ने और उच्च शिक्षा लेने की संख्या में हुई है उल्लेखनीय वृद्धि

बिहारBihar: रोहिणी आचार्य ने कसा तंज, सोशल मीडिया पर लिखा- "विरासत को तहस-नहस करने के लिए परायों की जरूरत नहीं होती"

बिहारबिहार: गृहमंत्री सम्राट चौधरी के चेतावनी के बावजूद अपराधियों का हौसला नहीं हो रहा है पस्त, अब डालने लगे हैं मंदिर में भी डाका

बिहारBihar Assembly elections 2025: पहले चरण के रिकॉर्ड तोड़ मतदान से गदगद दिखे राजनाथ सिंह, कहा- 'दो तिहाई बहुमत एनडीए को हासिल हो सकती है'

बिहारBihar Assembly Elections 2025: उपेंद्र कुशवाहा का दावा, कहा- "NDA जीत सकती है बिहार चुनाव लेकिन..."