लाइव न्यूज़ :

भाजपा ने बिहार के सीएम पर साधा निशाना, कहा- "प्रदेश की जनता अब नीतीश कुमार को एक दिन भी बर्दाश्त करने के लिए तैयार नहीं है"

By एस पी सिन्हा | Updated: July 3, 2023 16:21 IST

बिहार भाजपा ने कहा कि नीतीश कुमार को अब डर सताना शुरू हो गया है। उनको समझ में आने लगा है कि उनकी लोकप्रियता खत्म हो रही है।

Open in App

पटना: महाराष्ट्र में हुए सियासी घटनाक्रम के बाद बिहार में भाजपा ने महागठबंधन सरकार के खिलाफ जोरदार हमला बोलना शुरू कर दिया है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर एकबार फिर निशाना साधते हुए कहा है कि प्रदेश की जनता अब नीतीश कुमार को एक दिन भी बर्दाश्त करने के लिए तैयार नहीं है।

बिहार में जिस तरीके से छात्रों और नौजवानों पर लाठीचार्ज हो रहा है, उससे प्रदेश की जनता विद्रोह करने की स्थिति में है। जदयू के विधायक भी डरे हुए हैं। अगर वे मुझसे संपर्क करते हैं तो हम जरूर बात करेंगे।सम्राट ने कहा कि जब पक्षी ही उड़ गया तो फिर क्या ही विपक्षी एकता होगी। भाजपा तो चाहती है कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में विपक्षी दल चुनाव लड़े।

उन्होंने कहा कि स्वाभिक बात है कि जब पक्षी ही उड़ गया तो फिर कैसी विपक्षी एकता? जदयू नेताओं के भाजपा के साथ संपर्क को लेकर उन्होंने कहा कि कहीं भी कोई ऐसी बता नहीं है। हमसे किसी की संपर्क नहीं है। भाजपा चाहती है कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में महागठबंधन चुनाव लड़ें और हम उनको हराकर भाजपा की सरकार बनाएंगे।

नीतीश कुमार को अब डर सताना शुरू हो गया है। उनको समझ में आने लगा है कि उनकी लोकप्रियता खत्म हो रही है। नीतीश कुमार को अपने लोगों पर इसलिए भरोसा नहीं है क्यूंकि उनको सबसे पहले खुद पर ही भरोसा नहीं है। सम्राट चौधरी ने नीतीश कुमार को एक बार फिर से मानसिक रूप से बिमार बताते हुए कहा कि हम तो यही कहते हैं कि सीएम साहब कुछ दिन आराम लेकर पहले आप अपना इलाज करवा लीजिए।

बिहार में लालू की कृपा से सरकार चल रही है। लालू जी से बिना पूछे कोई भी निर्णय नहीं लिया जा रहा है। वहीं, नीतीश कुमार पर लिखी गई पुस्तक का लालू प्रसाद द्वारा विमोचन कराए जाने पर तंज कसते हुए सम्राट चौधरी ने कहा कि राजद प्रमुख लालू प्रसाद अब नीतीश कुमार के आका बन गये हैं।

टॅग्स :नीतीश कुमारBihar BJPबिहारजेडीयू
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

बिहार अधिक खबरें

बिहारबिहार के जेलों में रहने वाले कैदी अब कर रहे हैं यूपीएससी/ बीपीएससी और सरकारी नौकरियों की तैयारी, पढ़ने और उच्च शिक्षा लेने की संख्या में हुई है उल्लेखनीय वृद्धि

बिहारBihar: रोहिणी आचार्य ने कसा तंज, सोशल मीडिया पर लिखा- "विरासत को तहस-नहस करने के लिए परायों की जरूरत नहीं होती"

बिहारबिहार: गृहमंत्री सम्राट चौधरी के चेतावनी के बावजूद अपराधियों का हौसला नहीं हो रहा है पस्त, अब डालने लगे हैं मंदिर में भी डाका

बिहारBihar Assembly elections 2025: पहले चरण के रिकॉर्ड तोड़ मतदान से गदगद दिखे राजनाथ सिंह, कहा- 'दो तिहाई बहुमत एनडीए को हासिल हो सकती है'

बिहारBihar Assembly Elections 2025: उपेंद्र कुशवाहा का दावा, कहा- "NDA जीत सकती है बिहार चुनाव लेकिन..."