लाइव न्यूज़ :

भाजपा ने नीतीश सरकार पर बोला जोरदार हमला, कहा- "बाहरी अभ्यर्थियों से पैसा कमाने के उद्देश्य से किया गया नियमावली में संशोधन"

By एस पी सिन्हा | Updated: July 1, 2023 19:15 IST

नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि बाहरी अभ्यर्थियों से पैसा कमाने के उद्देश्य से सरकार ने नियमावली में संशोधन किया है।

Open in App
ठळक मुद्दे बिहार में शिक्षक नियुक्ति नियमावली में बदलाव किया गया है भाजपा इसके विरोध में सरकार पर हमला बोल रही हैंविजय कुमार सिन्हा ने कहा कि शिक्षक अभ्यर्थियों के साथ सरकार जो खिलवाड़ कर रही है।

पटना: बिहार में शिक्षक नियुक्ति नियमावली में बदलाव को लेकर अब भाजपा भी शिक्षक अभ्यर्थियों के समर्थन में खड़ी हो गई है और सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि बाहरी अभ्यर्थियों से पैसा कमाने के उद्देश्य से सरकार ने नियमावली में संशोधन किया है। उन्होंने कहा कि बड़े भाई और छोटे भाई मिलकर बिहार में शिक्षा की बर्बादी की कहानी लिखने का काम कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि शिक्षक अभ्यर्थियों के साथ सरकार जो खिलवाड़ कर रही है। उसे बिहार की जनता देख रही है, किसी कीमत पर माफ नहीं करेगी। शिक्षक अभ्यर्थियों को पहले तो चार साल तक बरगलाया और जब चरवाहा विद्यालय खोलने वालों के साथ नीतीश कुमार ने गठबंधन कर लिया तो शिक्षकों की नौकरी को ही खत्म करने में लग गए।

विजय सिन्हा ने कहा कि बिहार में शिक्षकों की नियुक्ति के लिए नई नियमावली बनाई गई, लेकिन उस नियमावली में बार बार संशोधन किए जा रहे हैं। शिक्षा मंत्री कहते हैं कि बिहार में गणित, विज्ञान और अंग्रेजी के शिक्षक नहीं हैं। बिहार को अपमानित करने वाले ऐसे मंत्री को धिक्कार है।

जिस बिहार ने पूरे देश के भीतर आईएएस की फौज खड़ी करता है, उस बिहार के लिए शिक्षा मंत्री का यह बयान निंदनीय है। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि शिक्षकों की बहाली को लेकर सरकार की नीयत में खोंट है। यही कारण है कि सरकार की नीति असफल हो रही है। बहाली के नाम पर सरकार सिर्फ लोगों को बरगला रही है।

सरकार चाचा भतीजा वाद के नाम पर वसूली का खेल करना चाह रही है। दूसरे राज्यों के लोगों से पैसे कमाने के लिए सरकार बिहार के बाहर के लोगों को नियुक्ति में मौका देने की बात कह रही है। भाजपा इस मामले को लेकर सरकार को ऐसे ही छोड़ने वाली नहीं है।

टॅग्स :Bihar BJPबिहारनीतीश कुमारजेडीयू
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

बिहार अधिक खबरें

बिहारबिहार के जेलों में रहने वाले कैदी अब कर रहे हैं यूपीएससी/ बीपीएससी और सरकारी नौकरियों की तैयारी, पढ़ने और उच्च शिक्षा लेने की संख्या में हुई है उल्लेखनीय वृद्धि

बिहारBihar: रोहिणी आचार्य ने कसा तंज, सोशल मीडिया पर लिखा- "विरासत को तहस-नहस करने के लिए परायों की जरूरत नहीं होती"

बिहारबिहार: गृहमंत्री सम्राट चौधरी के चेतावनी के बावजूद अपराधियों का हौसला नहीं हो रहा है पस्त, अब डालने लगे हैं मंदिर में भी डाका

बिहारBihar Assembly elections 2025: पहले चरण के रिकॉर्ड तोड़ मतदान से गदगद दिखे राजनाथ सिंह, कहा- 'दो तिहाई बहुमत एनडीए को हासिल हो सकती है'

बिहारBihar Assembly Elections 2025: उपेंद्र कुशवाहा का दावा, कहा- "NDA जीत सकती है बिहार चुनाव लेकिन..."