भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बताया कठपुतली, कहा- "बिहार नीतीश मुक्त होगा"

By एस पी सिन्हा | Published: June 19, 2023 04:02 PM2023-06-19T16:02:52+5:302023-06-19T16:04:13+5:30

बिहार भाजपा अध्यक्ष ने नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए उनकी विपक्ष को एक करने की रणनीति पर तंज कसा है।

BJP state president Samrat Chaudhary told Chief Minister Nitish Kumar a puppet said Bihar will be free from Nitish | भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बताया कठपुतली, कहा- "बिहार नीतीश मुक्त होगा"

फाइल फोटो

पटना: बिहार में कांग्रेस के प्रवक्ता रहे कुंतल कृष्ण को सोमवार को प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने पार्टी की सदस्यता दिलाई। इस मौके पर शीला सिंह कुशवाहा, कौशल वर्मा समेत कई सामाजिक और राजनीतिक कार्यकर्ताओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

इस दौरान सम्राट चौधरी नेमुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हमला बोलतेहुए उन्हें कठपुतली बताया। उन्होंने कहा कि सरकार पर नीतीश कुमार का कंट्रोल नहीं है। सम्राट ने कहा कि 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव में कथित गठबंधन साफ हो जाएगा।

उन्होंने कहा कि लोग चाहते हैं कि बिहार नीतीश मुक्त हो जाए। महागठबंधन मेंनीतीश कठपुतली बनकर रह गए हैं। कांग्रेस के प्रदेश अ दे ध्यक्ष कैबिनेट विस्तार की घोषणा करते हैं। इस से साफ है कि नीतीश कुमार का सरकार में चल नहीं रही है। सम्राट ने कहा कि नीतीश कुमार सरकार से अप्रासंगिक हो चुके हैं। 

बिहार की आवाम बदलाव चाहती है। कांग्रेस के विरोधी आज कांग्रेस की गोद में हैं। समाजवादी आंदोलन के प्रतीक नेता आज कांग्रेस के साथ हैं। लोकसभा चुनाव 2024 और विधान सभा 2025 में भाजपा की सरकार बनेगी। भाजपा नेनीतीश कुमार को 5 बार मुख्यमंत्री बनाया है।

भाजपा का खुद का मुख्यमंत्री होगा। राहुल गांधी के बिहार आने पर सम्राट ने कहा कि नीतीश कुमार एनडीए से अलग हुए थे तब उन्हें सपना  दिखाया गया था की पीएम बनेंगे लेकिन महागठबंधन में नीतीश को पीएम का सपना देखने का हक है केवल। उन्होंने कहा कि भाजपा सारे समाज को एक साथ लेकर आगे बढ़ने का कार्य करती है और जिस प्रकार से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरे समाज के लिए एवं हर वर्ग का ध्यान रखते हुए कार्य किया है।

इस है से प्रभावित होकर सभी ने भाजपा का दामन थामा है। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार किसी के नहीं है और 2024 व 2025 है में जदयू का खाता नहीं खुलने वाला है। सम्राट ने कहा कि बिहारी अस्मिता की रक्षा के लिए भाजपा "नीतीश मुक्त" बिहार बनाएगी।

वहीं 23 जून को होने वाली विपक्षी बैठक को लेकर सम्राट चौधरी ने कहा कि बैठक में सब आएंगे तो मुख्यमंत्री उन्हें लिट्टी चोखा खिलाएं। जरूरत पड़ेगा तो हम लोग भी बिहारी व्यंजन पहुंचा देंगे। आखिरकार बिहार के अस्मिता का सवाल है।

नीतीश कुमार तो अपने पार्टी के अध्यक्ष का नाम भी भूल चुके हैं। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन बैठक में आने को तैयार नहीं हैं। 23 हैं की बैठक के पहले नीतीश कुमार स्टालिन को मानने के लिए जा रहे हैं। उन्होंने कहा की नीतीश कुमार किसी के नहीं है, कब पलटी मार दें कोई भरोसा नहीं है।

Web Title: BJP state president Samrat Chaudhary told Chief Minister Nitish Kumar a puppet said Bihar will be free from Nitish

बिहार से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे