लाइव न्यूज़ :

बिहार विधानसभा अध्यक्ष अवध बिहारी चौधरी पर भाजपा ने लगाया आरोप, कहा- सरकार के इशारे पर चल रहा सदन

By एस पी सिन्हा | Updated: July 12, 2023 17:27 IST

मामले में बोलते हुए बिहार भाजपा ने कहा है कि आधे दर्जन मंत्रियों का इस्तीफा ले चुके मुख्यमंत्री आज चार्जशीटेड उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के इस्तीफे पर क्यों चुप हो गए हैं? अगुवानी पुल ध्वस्त होने का मामला, नल जल में लूट समेत अन्य विषयों पर आज जब विपक्ष ने सरकार से जवाब मांगा तो उन्हें बोलने नहीं दिया गया।

Open in App
ठळक मुद्देभाजपा द्वारा बिहार विधानसभा अध्यक्ष अवध बिहारी चौधरी पर आरोप लगाया गया है। आरोप में बिहार सरकार के इशारे पर सदन चलाने की बात कही गई है। यही नहीं भाजपा ने पहले कैबिनेट में 10 लाख नौकरी देने वाले वादे पर भी सवाल उठाया है।

पटना:  बिहार विधानसभा अध्यक्ष अवध बिहारी चौधरी के द्वारा विधानसभा की कार्यवाही गुरूवार तक के लिए स्थगित कर दिए जाने पर भाजपा ने नाराजगी जताई है। भाजपा ने आरोप लगाया है कि विधानसभा अध्यक्ष सरकार के इशारे पर काम कर रहे हैं और विपक्ष के विधायकों को बोलने नहीं दिया जा रहा है। 

क्या बोले भाजपा नेता विजय कुमार सिन्हा 

नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने कहा है कि पूरा देश देख रहा है कि विपक्ष सदन को चलाना चाहता है, लेकिन विपक्ष के लोगों को बोलने नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि 78 विधायकों के विपक्ष को बोलने नहीं दिया जा रहा है। 

आरोप लगाते हुए सिन्हा ने कहा कि जो छोटी- छोटी पार्टिया हैं, उसको विधानसभा अध्यक्ष बोलने का आदेश देते हैं। विपक्ष की तरफ का कैमरा और माइक बंद कर दिया जाता है ताकि विपक्ष की आवाज को कोई सुन नहीं सके। आज जब विपक्ष ने बोलना शुरू किया तो माइक को बंद कर दिया गया। 

सिन्हा ने कई मुद्दों पर सरकार को घेरा है

मामले में बोलते हुए सिन्ह ने आगे कहा है कि आधे दर्जन मंत्रियों का इस्तीफा ले चुके मुख्यमंत्री आज चार्जशीटेड उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के इस्तीफे पर क्यों चुप हो गए हैं? शिक्षकों पर लाठियां बरसाई जा रही हैं, उसपर सरकार जवाब क्यों नहीं देना चाह रही है? अगुवानी पुल ध्वस्त होने का मामला, नल जल में लूट समेत अन्य विषयों पर आज जब विपक्ष ने सरकार से जवाब मांगा तो उन्हें बोलने नहीं दिया गया। 

जबकि सत्ता पक्ष के लोगों को विधानसभा अध्यक्ष बोलने का पूरा मौका देते हैं। विजय सिन्हा ने कहा कि सत्ताधारी दल के इशोरे पर जब सदन चलेगा तो लोकतंत्र की गरिमा नहीं बचेगी। विपक्ष के सदस्य जब इसका बेल में आकर विरोध करते हैं तो कार्रवाई की धमकी दी जाती है।

10 लाख नौकरियां देने पर भी भाजपा ने सरकार को घेरा 

भाजपा बिहार में जंगलराज की लड़ाई लड़ चुकी है। इस लड़ाई में साथ देने वाले नीतीश कुर्सी के लिए धृतराष्ट बन गए हैं। सरकार विधायिका की आवाज दबाना चाह रही है, ऐसे में सदन नहीं चल सकेगा। पहले कैबिनेट में 10 लाख लोगों को सरकारी नौकरी देने का वादा किया था, उसका क्या हुआ? 13 जुलाई को गांधी मैदान में भाजपा इसका हिसाब मांगेगी।

टॅग्स :बिहारBJPतेजस्वी यादव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

बिहार अधिक खबरें

बिहारबिहार के जेलों में रहने वाले कैदी अब कर रहे हैं यूपीएससी/ बीपीएससी और सरकारी नौकरियों की तैयारी, पढ़ने और उच्च शिक्षा लेने की संख्या में हुई है उल्लेखनीय वृद्धि

बिहारBihar: रोहिणी आचार्य ने कसा तंज, सोशल मीडिया पर लिखा- "विरासत को तहस-नहस करने के लिए परायों की जरूरत नहीं होती"

बिहारबिहार: गृहमंत्री सम्राट चौधरी के चेतावनी के बावजूद अपराधियों का हौसला नहीं हो रहा है पस्त, अब डालने लगे हैं मंदिर में भी डाका

बिहारBihar Assembly elections 2025: पहले चरण के रिकॉर्ड तोड़ मतदान से गदगद दिखे राजनाथ सिंह, कहा- 'दो तिहाई बहुमत एनडीए को हासिल हो सकती है'

बिहारBihar Assembly Elections 2025: उपेंद्र कुशवाहा का दावा, कहा- "NDA जीत सकती है बिहार चुनाव लेकिन..."